Kolkata Murder Case: संदीप घोष के पास करोड़ों की दौलत, कोलकाता में 3 आलीशान फ्लैट, पत्नी के नाम पर दो घर; ईडी का दावा
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु डॉक्टर से दुष्कर्म और मर्डर के बाद से ही हडकंप मचा हुआ है। इसी बीच कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल पर ईडी और सीबीआई ने शिकंजा कसा है। इसी बीच ईडी ने दावा किया है कि संदीप घोष के पास करोड़ों की दौलत है। उनकी पत्नी के नाम दो फ्लैट हैं जो सरकार की उचित मंजूरी के बिना खरीदे गए।
Kolkata Doctor Case: 'हम सीएम की भूमिका से संतुष्ट नहीं', जब कैमरे के सामने रो पड़े पीड़िता के पिता
सरकार बुरी तरह से घिरी है। अब पीड़िता के पिता ने भी सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधा। बता दें कि इस मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस की भूमिका सवालों के घेरे में है। अब पीड़िता के पिता ने कहा कि वह सीएम की भूमिका से संतुष्ट नहीं हैं।
संजौली मस्जिद विवाद को लेकर तकरार! प्रदर्शनकारियों ने तोड़ा सुरक्षा घेरा, हालात बेकाबू
शिमला के संजौली क्षेत्र में संजौली मस्जिद विवाद के चलते जिला प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 163 लागू की है। संजौली मस्जिद अवैध निर्माण को लेकर हिंदू संगठनों में आक्रोश है। हजारों लोग सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी पुलिस के लगाए बैरिकेडिंग को तोड़कर मस्जिद की ओर बढ़ने लगे।
Jharkhand News: नोवामुंडी में CO के दफ्तर और आवास पर ताबड़तोड़ छापामारी, फाइल खंगालने में जुटी ACB की टीम
पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में नोवामुंडी अंचल कार्यालय व आवास में बुधवार को रांची से पहुंचे एसीबी टीम की छापामारी जारी है। तीन छोटी वाहनों में कुल पांच अधिकारी अंचल कार्यालय में छापेमारी कर आवश्यक दस्तावेज खंगाल रही है। अधिकारियो ने अंचलकर्मी राकेश फिर अंचल नाजिर गनेश लागुरी से पूछताछ की। वहीं हजारीबाग के सदर एसडीओ के आवास पर भी छापामारी की गई है।
गलत लेन में ड्राइविंग करते हैं तो सावधान! चालकों के कट रहे धड़ाधड़ चालान; कुछ के वाहन भी जब्त
राजधानी दिल्ली से सटे रेवाड़ी में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने गलत लेन ड्राइविंग को लेकर विशेष अभियान चलाया है। अभी तक कुल 11 चालान किए गए। जबकि 4 वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई हुई है। पुलिस ने बताया कि अधिकतर हादसे इसलिए होते हैं क्योंकि ट्रैफिक नियमों के अनदेखी होती है।
रेसलर Bajrang Punia को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, अदालत का तत्काल राहत से इनकार; NADA से मांगा जवाब
पहलवान बजरंग पुनिया ने NADA के कदम को चुनौती देते हुए दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। जहां से उन्हें अब झटका लगा है। बता दें अदालत ने मामले में नाडा को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। वहीं पूनिया (Bajrang Punia) ने दावा किया कि नाडा का आचरण संविधान के तहत आजीविका कमाने के उनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है।
बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा के लिए भारत करे सैन्य कार्रवाई, विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने की मांग
बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ते हमलों और अत्याचारों के खिलाफ विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने दिल्ली के जंतर मंतर से बांग्लादेशी दूतावास तक विशाल प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश सरकार से अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा मंदिरों और घरों की मरम्मत बेसहारा बच्चों की सुरक्षा और विस्थापित हिंदुओं की पुनर्स्थापना की मांग की। यदि इन मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो परिषद इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी उठाएगी।
घर के बाहर भौंकते थे कुत्ते, परेशान लोगों ने 'स्त्री' स्टाइल में किया टोटका; टांग दी रंग बिरंगी बोतलें
राजस्थान के बांसवाड़ा शहर से अद्भुत मामला सामने आया है। इस शहर में लोग कुत्तों के आतंक से परेशान थे कुत्तों का आतंक इतना ज्यादा बढ़ गया था कि लोग घर से बाहर नहीं निकल पा रहे थे और न ही रात में चैन से सो पा रहे हैं। जिसके चलते लोगों ने इस परेशानी से निकलने के लिए एक अजीबो-गरीब समाधान निकाला।
कानपुर के बाद अब अजमेर में ट्रेन पलटाने की साजिश! रेलवे ट्रैक पर रखे गए थे भारी भरकम पत्थर; मालगाड़ी टकराई
कानपुर के बाद अब राजस्थान में ट्रेन पलटने की साजिश नाकाम हुई है। अजमेर में रेलवे ट्रैक पर सीमेंट के कुछ भारी भरकम ब्लॉक मिले हैं। ट्रेन को पलटाने के लिए ये पत्थर ट्रैक पर रखे गए थे। हालांकि गनीमत ये रही कि एक ट्रेन का इंजन सीमेंट ब्लॉक से टकराया तो लेकिन उन्हें तोड़ते हुए आगे निकल गया।
अजमेर।यूपी के कानपुर के बाद अब राजस्थान में ट्रेन पलटने की साजिश का मामला सामने आया है। राजस्थान के अजमेर में रेलवे ट्रैक पर सीमेंट के भारी भरकम ब्लॉक मिले हैं।
Surat में गणेश पंडाल पर पथराव, 6 साजिशकर्ता समेत 33 लोग गिरफ्तार; आक्रोशित लोगों ने किया पुलिस चौकी का घेराव
सूरत के सैयदपुरा इलाके में कुछ लोगों ने गणेश पंडाल पर पथराव किया। गणेश पंडाल पर पथराव करने वाले सभी 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि इस घटना के बाद हजारों की तादाद में लोग सड़क पर उतर आए। हालात बेकाबू होने के बाद पुलिस को लाठीचार्ज करनी पड़ी। सूरत के सभी इलाकों में पुलिस तैनात है।
सूरत।गुजरात के सूरत में गणेश उत्सव के दौरान रविवार देर रात कुछ लोगों ने गणेश पंडाल पर पथराव किया। सैयदपुरा इलाके में यह घटना घटी है। पुलिस ने पथराव करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पथराव के विरोध में बड़ी तादाद में लोग सड़कों पर उतर आए।