Skip to main content

चमोली में ज्योतिर्मठ के सीमांत नीति घाटी के कई घरों में अचानक लगी आग, मचा हड़कंप

उत्तराखंड के चमोली जिले में ज्योतिर्मठ के सीमांत नीति घाटी में अचानक कई घरों में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया ह ...और पढ़ें

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में ज्योतिर्मठ के सीमांत नीति घाटी में अचानक कई घरों में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी होगी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाने की कोशिश की।

फतेहपुर में विकास कार्यों की धांधली की जांच में खूनी संघर्ष, चले लाठी-डंडे, 14 लोग घायल

फतेहपुर के सरकंडी ग्राम सभा में राज्य वित्त एवं केंद्रीय वित्त से कराए गए विकास कार्यों में धांधली की शिकायत हुई। इसके बाद इसकी जांच के लिए टीम पहुंची ...और पढ़ें

फतेहपुर। सरकंडी ग्राम सभा में राज्य वित्त एवं केंद्रीय वित्त से कराए गए विकास कार्यों में धांधली की शिकायत पर जांच करने पहुंची टीम के सामने खूनी संघर्ष शुरू हो गया। टीम आधी जांच कर ही लौट आई। टीम दंडी आश्रम गोशाला के समीप जांच पड़ताल कर रही थी, इधर बलवंता डेरा झारखंडी आश्रम के समीप शिकायतकर्ता और प्रधान पक्ष के लोग भिड़ गए।

कोहरे में सड़क हादसे रोकने के लिए बड़ा फैसला, विजिबिलिटी 50 मीटर से कम होने पर एक्सप्रेसवे पर रोकी जाएंगी गाड़ियां

कोहरे के कारण सड़क हादसों को देखते हुए सरकार ने फैसला लिया है कि 50 मीटर से कम दृश्यता होने पर एक्सप्रेसवे पर बसें रोकी जाएंगी। एक्सप्रेसवे अथॉरिटी को ...और पढ़ें

ग्रेटर नोएडा। कोहरे की वजह से होने वाले सड़क हादसों को देखते हुए सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। राज्य के सभी एक्सप्रेसवे पर जब विजिबिलिटी 50 मीटर से कम होगी, तो गाड़ियों को रोकने के आदेश जारी किए गए हैं।

गोवा नाइटक्लब अग्निकांड में आरोपित लूथरा ब्रदर्स दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर, पटियाला हाउस कोर्ट का फैसला

गोवा के नाइट क्लब में लगी भीषण आग के आरोपित लूथरा ब्रदर्स को थाईलैंड से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया। थाईलैंड ने लूथरा ब्रदर्स को सीबीआई को सौंपा था। ...और पढ़ें

गोवा के नाइट क्लब में लगी भीषण आग के आरोपित लूथरा ब्रदर्स भारत लाए जा चुके हैं। थाईलैंड में उनके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें देश लाया गया। थाईलैंड ने लूथरा ब्रदर्स को सीबीआई को सौंप दिया था। दिल्ली एयरपोर्ट पर गोवा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां उन्हें दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया गया है। 

लखनऊ में बर्खास्त सिपाही आलोक और अमित खुद ही मंगवाते थे सीरप, 55 घंटे की रिमांड में हुए बड़े खुलास

लखनऊ में बर्खास्त सिपाही आलोक और अमित के 55 घंटे की रिमांड में कई खुलासे हुए हैं। पता चला है कि वे खुद ही सीरप मंगवाते थे। इस मामले में पुलिस गहराई से ...और पढ़ें

लखनऊ। एसटीएफ के बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह और अमित सिंह टाटा की 55 घंटे की पुलिस रिमांड रविवार शाम साढ़े पांच बजे पूरी हो गई। पूछताछ के दौरान सामने आया कि नशे में इस्तेमाल होने वाली कोडिन युक्त सीरप की तस्करी के खेल में वे खुद ही शामिल थे। खुद ही माल मंगवाने के साथ ही सप्लाई करते थे

बदलेगा GDP और IIP को मापने का तरीका, आधार वर्ष 2011-12 से बदलकर 2022-23 करने की तैयारी

नए साल में जीडीपी, आइआइपी और खुदरा महंगाई दर का आधार वर्ष बदलने जा रहा है। जीडीपी और आइआइपी का आधार वर्ष 2011-12 से बदलकर 2022-23 किया जा रहा है, जबकि ...और पढ़ें

नए साल में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी), आइआइपी (औद्योगिक उत्पादन सूचकांक) से लेकर खुदरा महंगाई दर का आधार वर्ष बदलने जा रहा है। चालू वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) के जीडीपी का आंकड़ा आगामी 27 फरवरी को जारी होगा, जो नए आधार वर्ष पर आधारित होगा।

10 दिन बाद नैनीताल में होगा क्रिसमस व थर्टी फर्स्ट सेलिब्रेशन का आगाज, तैयारियों में जुटी पुलिस

नैनीताल में क्रिसमस और थर्टी फर्स्ट के पर्यटन सीजन के लिए पुलिस तैयार है। सीओ ने एंट्री प्वाइंटों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। थाना प ...और पढ़ें

नैनीताल। शहर में क्रिसमस व थर्टी फर्स्ट पर्यटन सीजन को लेकर महज दस दिन शेष है। ऐसे में पुलिस की तैयारियों तेज हो गई हैं। सीओ ने एंट्री प्वाइंटों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित थाना प्रभारियों को एंट्री प्वाइंट पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के साथ ही डायवर्जन प्लान का नियमित तौर पर अनुपालन करवाने के निर्देश दिये

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड में कोर्ट ने 4 आरोपियों की हिरासत 5 दिन बढ़ाई, पंच सदस्यों के बयान भी दर्ज गई

कोर्ट ने गोवा के एक नाइट क्लब में हुई आग की घटना के आरोपियों की हिरासत बढ़ा दी है। यह फैसला मामले की गंभीरता और चल रही जांच को देखते हुए लिया गया है। ...और पढ़ें

नई दिल्ली। गोवा के अर्पोरा स्थित नाइट क्लब ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ में हुई आग लगने से 25 लोगों की मौत से मामले में कोर्ट ने चार आरोपियों की पुलिस हिरासत की अवधि को पांच दिन के लिए और बढ़ा दिया है। पुलिस के अनुसार, मामले की गहन जांच जारी है और पूछताछ के लिए हिरासत बढ़ाना आवश्यक था।

125 बण्डल अवैध प्रतिबन्धित चाइनीज माँझा (कुल 61.458 कि0ग्रा0) के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर समाचार
थाना कोतवाली जौनपुर पुलिस द्वारा मुखबीर की सूचना पर मोहल्ला बोदकरपुर मे स्थित अभियुक्त की किराना/पतंग कि दुकान से अभियुक्त मो0 इब्राहिम उर्फ पप्पू अट्टा पुत्र स्व0 मो0 फारूख उर्फ नवाब निवासी बोदकरपुर थाना कोतवाली जौनपुर को 125 बण्डल अवैध प्रतिबन्धित चाइनीज माँझा कुल 61.458 कि0ग्रा0 के साथ गिरफ्तार किया गया जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर  मु0अ0स0 367/2025 धारा 223 बी/293/125 बीएनएस व 5/15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम-1986 पंजीकृत किया गया है विधिक कार्यावाही कि जा रही है । 
*गिरफ्तार अभियुक्तः-*