हरियाणा: 'आतंकवादी बनूंगा और थाने को उड़ा दूंगा', SHO के मुंह पर तेजाब डालने की दी धमकी; नशे से बेटे की मौत पर पिता का गुस्सा
रतिया में नशे की ओवरडोज से बेटे की मौत के बाद पिता मुकेश मित्तल ने पुलिस पर नशा बिकवाने का आरोप लगाया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में उन्होंने रतिया ...और पढ़ें
रतिया। नशे की ओवरडोज से 20 वर्षीय अमन मित्तल की मौत के बाद उनका पिता मुकेश मित्तल का गुस्सा सामने आया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में मुकेश मित्तल सीधे पुलिस और प्रशासन पर आरोप लगाते नजर आए
उन्होंने कहा कि रतिया में नशा बिकवाने में पुलिस और सरकार की मिलीभगत है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि न्याय नहीं मिला, तो वे कश्मीर जाकर आतंकवादी बनेंगे और रतिया सिटी थाने को निशाना बनाएंगे।
Bihar News: को-ऑपरेटिव बैंक का अफसर निकला राइस मिल और पेट्रोल पंप का मालिक, EOU ने मारा छापा
आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने पटना के पाटलिपुत्र सेंट्रल को-आपरेटिव बैंक के विकास पदाधिकारी भवेश कुमार सिंह के ठिकानों पर छापेमारी की। काली कमाई से पेट् ...और पढ़ें
पटना। आय से अधिक संपत्ति मामले में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने पटना के पाटलिपुत्र सेंट्रल को-आपरेटिव बैंक के विकास पदाधिकारी भवेश कुमार सिंह के पटना और गोपालगंज के आधा दर्जन ठिकानों पर शुक्रवार की सुबह छापेमारी की। इसमें काली कमाई से पेट्रोल पंप, राइस मिल और करोड़ों की जमीन के साथ महंगी कारें आदि खरीदे जाने की जानकारी मिली है।
दिल्ली-चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, पांच राज्य 1 केंद्र सम्मिलित एसआईआर की समय सीमा बढाई
नई दिल्ली समाचार
नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में मतदाता सूची में चल रहे एसआईआर की समयसीमा को बढ़ा दिया है। केरल में चुनाव आयोग पहले ही एसआईआर की समयसीमा बढ़ा चुका
SIR फॉर्म भरने की बढ़ी तिथि,अब 25 दिसम्बर तक जुड़वां सकेंगे नाम
बरेली फतेहगंज संवाददाता मुदितप्रताप
- Read more about SIR फॉर्म भरने की बढ़ी तिथि,अब 25 दिसम्बर तक जुड़वां सकेंगे नाम
- Log in to post comments
- 5 views
एक्शन में हरियाणा सरकार, दिग्विजय चौटाला के बाद 72 और लोगों की हटाई सिक्योरिटी; वापस बुलाए गए 200 से अधिक PSO
हरियाणा में दिखावे के लिए पुलिस सुरक्षा लेने वालों से सुरक्षा वापस ली जा रही है। दिग्विजय सिंह चौटाला सहित कई नेताओं से सुरक्षा वापस ली गई है। जिला स् ...और पढ़ें
चंडीगढ़। हरियाणा में अब स्टेटस सिंबल और शो-ऑफ (दिखावा) के लिए किसी को पुलिस सुरक्षा नहीं मिलेगी। ऐसे सभी 'शौकीनों' से सुरक्षा कर्मी तुरंत प्रभाव से वापस लेने का काम शुरू हो गया है।
शादी, मीटिंग या डिनर... दिल्ली में यमुना किनारे बनेगा कश्मीर जैसा हाउसबोट, इतने दिनों बाद होगा चालू
दिल्ली में जल्द ही यमुना नदी के किनारे बांसेरा में एक हाउसबोट कन्वेंशन सेंटर बनेगा। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) इसके लिए टेंडर जारी करेगा। एलजी वीके ...और पढ़ें
नई दिल्ली। दिल्ली के लोग जल्द ही शहर के बीचों-बीच बने हाउसबोट/क्लब में मीटिंग, कॉन्फ्रेंस कर सकेंगे और खाने का मज़ा ले सकेंगे। दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) जल्द ही बांसेरा में बनने वाले हाउसबोट कन्वेंशन सेंटर के लिए टेंडर जारी करेगी।
यूपी में प्रशासनिक फेरबदल, योगी सरकार ने दो आईएएस अधिकारियों का किया तबादला
योगी सरकार ने गुरुवार को दो आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। वर्ष 2010 बैच के आइएएस अधिकारी अखंड प्रताप सिंह को विशेष सचिव निर्वाचन के साथ ही अपर मु ...और पढ़ें
लखनऊ। प्रदेश सरकार ने गुरुवार को दो आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। वर्ष 2010 बैच के आइएएस अधिकारी अखंड प्रताप सिंह को विशेष सचिव निर्वाचन के साथ ही अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। वह अभी तक उप्र राज्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण में मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद पर तैनात थे
फिर टूटेगी बाबरी मस्जिद? बिना इजाजत किया शिल्यान्यास, कोलकाता HC में जनहित याचिका
कोलकाता उच्च न्यायालय में बाबरी मस्जिद मामले को लेकर एक जनहित याचिका दायर की गई है। यह याचिका बिना इजाजत शिलान्यास करने के विरोध में है। याचिकाकर्ता न ...और पढ़ें
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में प्रस्तावित बाबरी मस्जिद को लेकर कलकत्ता हाई कोर्ट में एक और जनहित याचिका दायर की गई है। याचिकाकर्ता का आरोप है कि जिला प्रशासन और स्थानीय निकायों से आवश्यक अनुमति के बिना ही बाबरी मस्जिद का शिलान्यास किया गया। इसके लिए कोई सरकारी अनुमति नहीं है।
अमिताभ ठाकुर की गिरफ़्तारी के सिलसिले में लखनऊ पुलिस ने जो प्रेस नोट जारी किया वो खुद ही सवालों में
लखनऊ समाचार सुनील यादव
अमिताभ ठाकुर की गिरफ़्तारी के सिलसिले में लखनऊ पुलिस ने जो प्रेस नोट जारी किया है,
वो खुद ही सवालों में है।
इस प्रेस नोट में ये तो बताया गया कि ये साल 1999 का है।
मगर आश्चर्यजनक तौर पर इस बात का ज़िक्र नहीं किया गया कि इसकी शिकायत कब की गई?
पुलिस को इस प्रेस नोट में ये भी लिखना चाहिए कि साल 1999 के मामले की शिकायत सितंबर 2025 में जाकर की गई,
और तत्काल एफआईआर दर्ज हो गई!
पुलिस को ये भी लिखना चाहिए कि शिकायत करने वाला व्यक्ति कौन है?
उसका इस मामले से क्या ताल्लुक़ है?
सम्राट का नया फरमान, सूद देने वाले हो जाएं सावधान; 18 हजार सिपाहियों की बहाली पर भी डिप्टी सीएम ने दिया अपडेट
बिहार में अवैध रूप से सूद पर पैसा देने वाले गुंडा बैंक अब बंद होंगे। गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने पुलिस मुख्यालय को इस बारे में निर्देश दिया है। आरबीआई ...और पढ़ें
पटना। राज्य में अवैध रूप से सूद (ब्याज) पर पैसा देने वाले गुंडा बैंक को पूरी तरह बंद किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय के वरीय अधिकारियों को इससे जुड़ा दिशा-निर्देश दिया।