हरियाणा: गरीबों की दीवाली कल, 15 जिलों में 9 हजार परिवारों को मिलेंगे प्लॉट; ढाई लाख की सब्सिडी भी मिलेगी
हरियाणा में घर बनाने का सपना होगा साकार। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहरी क्षेत्र में ढाई लाख की सब्सिडी मिलेगी। ग्रामीण आवास योजना के दूसरे चरण में 561 गांवों के 1 लाख 58 हजार लोगों को प्लाट मिलेंगे। शहरी योजना में 16 शहरों के 15 हजार परिवारों को सस्ते प्लाट मिलेंगे। योजना के तहत शौचालय निर्माण और मनरेगा में मजदूरी का भी प्रावधान है।
यूपी के इस जिले में सरकारी जमीनों से हटेंगे अवैध कब्जे, CM योगी के निर्देश के बाद SDM को सौंपी गई जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर अमरोहा जिले में सरकारी जमीनों से अवैध कब्जे हटाने की तैयारी शुरू हो गई है। नन्हेड़ा अलियारपुर में बाजार की जमीन और धनौरा में रामलीला मैदान की पैमाइश की जाएगी। हसनपुर के रहरा में चारागाह की जमीन पर हुए कब्जों को भी हटाया जाएगा।
अंदर चेकिंग कर रही थी बिजली विभाग की टीम, एक आवाज सुनते ही भीड़ ने घेर लिया मकान; पुलिस के भी छूटे पसीने
मुरादाबाद के सिविल लाइंस क्षेत्र के नया गांव में बिजली विभाग की टीम पर चेकिंग के दौरान हमला हुआ जिसमें एक पुलिसकर्मी समेत 12 लोग घायल हो गए। टीम बिजली चोरी पकड़ने गई थी जहाँ मोहम्मद अकरम के घर में चोरी पाई गई। विरोध करने पर भीड़ ने टीम पर हमला कर दिया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
UAE-ओमान में 10 हजार से अधिक नौकरियां देगी योगी सरकार, मुफ्त आवास के साथ मिलेगा 1.20 लाख तक का पैकेज
योगी सरकार के मिशन रोजगार के तहत प्रदेश के युवाओं को वैश्विक स्तर पर रोजगार के अवसर प्रदान करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लखनऊ में तीन दिवसीय रोजगार महाकुम्भ के बाद अब सेवायोजन विभाग द्वारा गोरखपुर में आगामी 14 से 15 अक्टूबर तक मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में रोजगार महाकुम्भ-2025 का आयोजन किया जा रहा है।
रामलीला मैदान में रावण दहन की तैयारीयां को लेकर मीरगंज एसडीएम एवं एएसपी ने किया निरीक्षण
फतेहगंज पश्चिमी संवाददाता मुदित प्रताप सिंह
यूपी के इस जिले में 80 एकड़ जमीन पर बनेगा इंडस्ट्रियल पार्क, तीन जिलों के किसानों को मिलेगा फायदा
सीतापुर के महमूदाबाद में सेमरी कताई मिल की 80 एकड़ जमीन पर औद्योगिक पार्क बनेगा। सरकार ने यह जमीन यूपीसीडा को दी है जो लेआउट तैयार कर रही है। इस पार्क से सीतापुर बहराइच और बाराबंकी के किसानों को फायदा होगा। यहाँ 100 से अधिक औद्योगिक इकाइयाँ लगने की संभावना है जिससे 20 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। सेमरी में परिवहन की अच्छी सुविधा है।
बरेली बवाल: नमाज के बाद भीड़ जुटाकर रसूख दिखाना चाह रहा था तौकीर रजा, पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम ने खोले बड़े राज
बरेली समाचार
आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा नमाज के बाद भीड़ जुटाकर रसूख दिखाना चाह रहा था। मौलाना के बेहद खास पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम खां ने पुलिस को बताया कि मौलाना बरेली में डेढ़ साल से अपने बूते भीड़ नहीं जुटा पाने से चिंतित था। वह मजहब की आड़ में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुसलमानों के बीच पैठ बनाकर उनका रहनुमा बनना चाहता था।