Skip to main content

कुएं की जहरीली गैस से गई मासूम समेत तीन की जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया घेराव

वाराणसी के गुड़िया गांव में एक दुखद घटना घटी। चार साल की बच्ची के कुएं में गिरने पर उसे बचाने उतरे दो युवकों की जहरीली गैस से मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों और एनडीआरएफ टीम पर देरी से पहुंचने का आरोप लगाते हुए घेराव किया। मृतकों में ऋषिकेश बिंद रामकेश बिंद और मासूम माही शामिल हैं जिससे पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।

मिर्जामुराद। कुएं मेंं गिरी बच्ची को निकालने उतरे दो युवकों की जहरीली गैस से मौत हो गई। मासूम को भी नहीं बचाया जा सका। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के गुड़िया गांव में गुरुवार शाम हुई घटना से कोहराम मच गया।

पुरुलिया-जमशेदपुर नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर और बोलेरो की टक्कर में 9 लोगों की मौत; मची चीख-पुकार

पुरुलिया जिले में बलरामपुर थाना क्षेत्र के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-18 पर ट्रेलर और बोलेरो की टक्कर में नौ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में से आठ नीमडीह थाना क्षेत्र के लाकड़ी गांव के और एक रघुनाथपुर का निवासी है। ये सभी ईचागढ़ थाना के चिरुगोड़ा गांव से बारात में गए थे और लौटते समय दुर्घटना का शिकार हुए। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है।

नीमड़ीह। पुरुलिया जिला के बलरामपुर थाना अंतर्गत नामसोल गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-18 पर शुक्रवार सुबह लगभग सात बजे ट्रेलर एवं बोलेरो की टक्कर में बोलेरो सवार नौ लोगों की मौत हो गई।

बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा, पुलिया से टकराकर कार में लगी आग, पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत

बुलंदशहर के जहांगीराबाद में एक दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। चांदोक दोराहे के पास एक कार पुलिया से टकराकर आग लग गई। कार में छह लोग सवार थे जिनमें से पांच की मौके पर ही मौत हो गई। एक महिला गंभीर रूप से घायल है। ये सभी बदायूं से शादी समारोह से दिल्ली लौट रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पटाखा फैक्ट्री फटने से चार महिलाओं की मौत; नौ झुलसीं; 1 KM तक सुनाई दी धमाके की आवाज

अमरोहा के रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव अतरासी में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस दुखद घटना में चार महिलाओं की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि 9 गंभीर रूप से झुलसे हैं। आग लगने की सूचना मिलते ही डीएम और एसपी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

अमरोहा। अमरोहा-अतरासी मार्ग पर खेतों के बीच में संचालित एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगी है। इस आग में चार महिलाओं की मौके पर मौत हुई है। जबकि एक पुरुष सहित नौ लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं। तेज धमाके साथ हुए हादसे से आसपास का इलाका भी दहल गया।

स्विमिंग पूल में दर्दनाक हादसा, बुझ गया घर का चिराग; तीन बहनों में इकलौता था तक्ष राठी

दिल्ली के पीतमपुरा में नगर निगम के स्वीमिंग पूल में डूबने से एक छह साल के बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने स्वीमिंग पूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है उनका कहना है कि वहां प्रशिक्षित कोच और गार्ड मौजूद नहीं थे। पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है वहीं नगर निगम ने भी जांच के आदेश दिए हैं।

दिल्ली। बाहरी दिल्ली में पीतमपुरा के सीयू-ब्लाक स्थित नगर निगम के मनोरंजन केंद्र में सुरक्षा उपाय के बिना चल रहे स्विमिंग पुल में डूबकर छह साल के बच्चे की मौत हो गई।

गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी के बेटे पहुंचे गांधीनगर, DNA सैंपल देकर करेंगे पिता के शव की पहचान

सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर विमान में सवार लोगों के परिजन इकट्ठा हैं और शव मिलने का इंतजार कर रहे हैं। कई ऐसे लोग हैं जिन्हें अपनों की पहचान का इंतजार है। सिविल अस्पताल में डीएनए सैंपलिंग जारी है और मेडिकल अधिकारियों के अनुसार अब तक 241 लोगों की DNA प्रक्रिया पूरी होने वाली है।

गुजरात। गुरुवार को अहमदाबाद में हुए भयानक प्लेन हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की भी मौत हो गई। इस घटना में विमान में सवार 241 लोगों की मौत हुई है और शव बुरी तरह से जल चुके हैं, जिसकी पहचान के लिए मरने वाले लोगों के रिश्तेदारों से DNA सैंपिल लिए जा रहे हैं।

एयर इंडिया का विमान अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त 242 यात्री थे

अहमदाबाद समाचार

अहमदाबाद: फ्लाइट संख्या एआई171 हादसे का शिकार हुई है, जो अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। विमान रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ है। ऐसे में बड़ा नुकसान होने की आशंका है।

शादी के बाद पहली बार पति से मिलने जा रही थी दुल्हन, प्लेन हादसे में चली गई जान

अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 171 उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान में क्रू सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे जिनमें से कुछ ही बचे हैं। बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी थे जिनकी इस हादसे में मृत्यु हो गई।

अहमदाबाद से लंदन जाने के लिए टेक ऑफ करते ही एअर इंडिया की फ्लाइट एआई 171 क्रैश हो गई। विमान में क्रू मेंबर्स सहित कुल 242 लोग सवार थे, जिसमें से केवल एक के ही जिंदा बचने की खबर है। ये बोइंग का 787-8 ड्रीमलाइनर एयरक्राफ्ट था।