'आंख खोली तो चारों ओर लाशें थीं', विमान हादसे में बचा एक शख्स, सुनाई दिल को झकझोर देने वाली आपबीती
'गुजरात के अहमदाबाद में एअर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें 242 यात्री सवार थे। यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। दुखद खबर है कि इस हादसे में 241 लोगों की जान चली गई लेकिन रमेश विश्वस कुमार नामक एक यात्री चमत्कारिक रूप से बच गए हैं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
गुजरात के अहमदाबाद में एअर इंडिया का प्लेन क्रैश हो गया। यह प्लेन अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, प्लेन में 242 पसैंजर सवार थे। जानकारी के मुताबिक, विमान में सवार 241 लोगों की मौत हो गई।
अहमदाबाद विमान हादसे में बचा एक यात्री, अस्पताल में चल रहा इलाज; 241 की मौत
गुरुवार को एअर इंडिया का विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। लंदन के गैटविक हवाई अड्डे के लिए रवाना हुए इस विमान में 10 चालक दल के सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे। बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर का इस्तेमाल लंबी दूरी की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए व्यापक रूप से किया जाता है।
जयपुर के पास ट्रक और जीप की भिड़ंत, दुल्हन समेत 5 लोगों की मौत; 8 बराती घायल
राजस्थान में राष्ट्रीय राजमार्ग 148 पर एक दुखद घटना हुई। बरातियों को ले जा रही एक गाड़ी की ट्रक से टक्कर में दुल्हन समेत पांच लोगों की जान चली गई और आठ घायल हो गए। यह हादसा दौसा-मनोहरपुर मार्ग पर रायसर के भटकाबास गांव के पास हुआ। घायल लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जबकि मृतकों के परिवारों में मातम छाया हुआ है।
छपरा में पीएम सुरक्षा में जा रहे अर्द्धसैनिक बल की बस और ट्रक में टक्कर, 25 जवान और अधिकारी घायल
बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के जवानों से भरी एक बस को छपरा-आरा पुल के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें बस पर सवार 25 जवान और अधिकारी घायल हो गए जिनमें कई महिला जवान शामिल हैं। घटना मंगलवार-बुधवार की रात करीब ढाई बजे की है।
सपना चौधरी से खरीदा था 4 करोड़ का घर, पलक झपकते ही मातम में बदल गईं खुशियां; दर्दनाक था मंजर
दिल्ली के मोहन गार्डन में एक घर में आग लगने से तीन लोगों की दुखद मौत हो गई। परिवार भागवत कथा में शामिल होने की तैयारी कर रहा था तभी अचानक आग लग गई। पीवीसी पैनल से आग तेजी से फैली जिसके कारण यश यादव और उनके परिवार के सदस्यों को बालकनी से कूदना पड़ा। अस्पताल में यश को मृत घोषित कर दिया गया जिससे परिवार में मातम छा गया।
जयपुर के पास ट्रक और जीप की भिड़ंत, दुल्हन समेत 5 लोगों की मौत; 8 बराती घायल
राजस्थान में राष्ट्रीय राजमार्ग 148 पर एक दुखद घटना हुई। बरातियों को ले जा रही एक गाड़ी की ट्रक से टक्कर में दुल्हन समेत पांच लोगों की जान चली गई और आठ घायल हो गए। यह हादसा दौसा-मनोहरपुर मार्ग पर रायसर के भटकाबास गांव के पास हुआ। घायल लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जबकि मृतकों के परिवारों में मातम छाया हुआ है।
हनीमून मनाने सिक्किम गया UP का कपल लापता, 1000 फीट ऊंची पहाड़ी से नीचे नदी में गिरी कार
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले का एक नवविवाहित जोड़ा हनीमून के लिए सिक्किम गया था और 15 दिन बाद भी वापस नहीं लौटा है। 29 मई को उनकी कार भूस्खलन प्रभावित मंगन जिले में तीस्ता नदी में गिर गई। हादसे में नौ अन्य यात्रियों में से एक की मौत हो गई दो घायल हो गए और आठ लापता हैं।
अमृतसर में अवैध पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दो की मौत; एक की हालत गंभीर
अमृतसर के अनगढ़ में एक अवैध पेंट फैक्ट्री में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई। थाना गेट हकीमां के अंतर्गत आने वाले इलाके में हुई इस घटना में दमकल विभाग ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम शुरू कर दिया है और आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
अमृतसर। पंजाब के अमृतसर जिले के थाना गेट हकीमां के अधीन पड़ते अनगढ़ में अवैध रूप से चलाई जा रही पेंट की फैक्ट्री में रविवार को भयानक आग लग गई।
- Read more about अमृतसर में अवैध पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दो की मौत; एक की हालत गंभीर
- Log in to post comments
- 3 views
50 मिनट में 21 दुकानें खाक... ट्रेड फेयर में फटे LPG सिलेंडरों से लाखों का नुकसान!
सहारनपुर के साउथ सिटी मैदान में ट्रेड फेयर में आग लगने से 24 दुकानें जलकर राख हो गईं। रसोई गैस सिलेंडर फटने से शुरू हुई आग के बाद छोटे सिलेंडरों में भी धमाके हुए। प्रशासन पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल उठ रहे हैं और जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं।
टमाटर तोड़ रहे तीन मजदूरों पर तेंदुए का हमला! गन्ने के खेत में छिपा; तलाश जारी
अमरोहा में खेत में टमाटर तोड़ रहे तीन मजदूरों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। कोकिल तेजपाल और हेतराम नामक ये मजदूर राजीव कुमार के खेत में काम कर रहे थे। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े जिसके बाद तेंदुआ गन्ने के खेत में छिप गया। वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश कर रही है और घायलों का इलाज चल रहा है।
अमरोहा। नौगावां सादात क्षेत्र के ग्राम कुतुबपुर निवासी राजीव कुमार के खेत में शनिवार की सुबह दस बजे गांव के ही रहने वाले कोकिल, तेजपाल व हेतराम टमाटर तोड़ रहे थे। अचानक उनके ऊपर तेंदुआ ने पीछे से हमला कर दिया। तीनों घायल हो गए।