Skip to main content

ठाणे के अंबरनाथ में भाई ने ही अपने परिवार को सफारी से कुचला, पांच लोग घायल

ठाणे के अंबरनाथ में भाई ने ही अपने परिवार को सफारी से कुचला, पांच लोग घायल

वीडियो में देखा जा सकता है कि सफारी चला रहे शख्स ने अपनी कार को फॉर्च्यूनर के पीछे खड़ा कर दिया इसके बाद उसने फॉर्च्यूनर के बाहर खड़े तीन लोगों को अचानक से रौंद दिया। इसमें से दो लोग तो बच गए लेकिन एक फॉर्च्यूनर का ड्राइवर सफारी के सामने आ गया जिसे आरोपी घसीटते हुए दूर तक ले गया।

Bijapur News: खेलते-खेलते तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत, घर में पसरा मातम

छत्तीसगढ़ी के बीजापुर जिले में दो मासूम बच्चे खेलते-खेलते तालाब में डूब गए जिससे उनकी मौत हो गई। बच्चों की मौत पर उनके परिजन रंजित तेलम ने बताया कि दोनों बच्चों को अपने साथ खेत ले गये थे। खेती कार्य में हम लोग व्यस्थ हो गये। कुछ देर बाद बच्चे खेत में दिखाई नहीं दिए। उसके बाद हम बच्चों को ढूढंते हुऐ खेत से घर की ओर पहुंचे।

बीजापुर। जिले के ग्राम दुगोली के बीचपारा से एक बेहद दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां दो बच्चों की डबरी में डूबने से मौत हो गई हैं। बच्चों की मौत की खबर के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। गांव में मातम छा गया है।

ईरान में बड़ा हादसा, इराक जा रही पाकिस्तानी तीर्थयात्रियों की बस दुर्घटनाग्रस्त; 35 लोगों की मौत

ईरान में बड़ा हादसा, इराक जा रही पाकिस्तानी तीर्थयात्रियों की बस दुर्घटनाग्रस्त; 35 लोगों की मौत

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी इरना ने स्थानीय आपातकालीन अधिकारी मोहम्मद अली मालेकज़ादेह के हवाले से बताया है कि यह दुर्घटना मंगलवार रात को ईरान के यज़्द प्रांत में हुई। अली मालेकज़ादेह ने बताया कि इस दुर्घटना में 18 अन्य लोग भी घायल हुए हैं इसमें से कईयों की हालत गंभीर है। दुर्घटना के समय बस में 51 लोग सवार थे।

सोनप्रयाग में गौरीकुंड हाईवे का 50 मीटर हिस्सा फिर ध्वस्त, केदारनाथ धाम के लिए बना पैदल मार्ग भी कटा

सोनप्रयाग में गौरीकुंड हाईवे का 50 मीटर हिस्सा फिर ध्वस्त, केदारनाथ धाम के लिए बना पैदल मार्ग भी कटा

गौरीकुंड हाईवे फिर से सोनप्रयाग के पास बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता निर्भय सिंह ने बताया कि मार्ग सुचारु करने के लिए श्रमिक और मशीन लगा दी गई है। प्रयास है कि जल्द से जल्द मार्ग को तैयार कर दिया जाए लेकिन पहाड़ी से निरंतर गिर रहा मलबा और पत्थर परेशानी खड़ी कर रहे हैं।

Delhi News: न्यू अशोक नगर में PG में रहने वाली छात्रा ने इंजेक्शन लगाकर की खुदकुशी, नहीं मिला सुसाइड नोट

Delhi News: न्यू अशोक नगर में PG में रहने वाली छात्रा ने इंजेक्शन लगाकर की खुदकुशी, नहीं मिला सुसाइड नोट

दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाना इलाके में नर्सिंग की एक छात्रा ने खुद को जहरीला इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को अभी तक जांच में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। फिलहाल मृतका को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की असली वजह का पता तब ही चल पाएगा। मृतका के साथ दो और छात्राएं रहती थीं जो रक्षाबंधन मनाने अपने घर गई हुई थी।

MP के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, बागेश्वर धाम जा रहे ऑटो की ट्रक से टक्कर, पांच श्रद्धालुओं की मौत

MP के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, बागेश्वर धाम जा रहे ऑटो की ट्रक से टक्कर, पांच श्रद्धालुओं की मौत

मध्य प्रदेश के छतरपुर में मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में पांच लोगों की मौत और छह से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। दरअसल सभी लोग छतरपुर रेलवे स्टेशन से बागेश्वर धाम के दर्शन करने के लिए ऑटो में बैठकर जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार ऑटो हाईवे पर ट्रक से जा भिड़ा। हादसा झांसी खजुराहो हाईवे एनएच 39 पर पर हुआ।

Himachal Weather Update: बादल फटने और बाढ़ से एक सप्ताह में 500 करोड़ का नुकसान, आज भी भारी बारिश की चेतावनी

Himachal Weather Update: बादल फटने और बाढ़ से एक सप्ताह में 500 करोड़ का नुकसान, आज भी भारी बारिश की चेतावनी

हिमाचल प्रदेश में इन दिनों बाढ़ और बादल फटने से आफत मची हुई है। एक सप्ताह में बादल फटने और बाढ़ आने के कारण 500 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। बीते हफ्ते में बारिश कम हुई लेकिन नुकसान ज्यादा हुआ। इस महीने यानी अगस्त में अब तक 179 मिलीमीटर बारिश हुई है। मौसम विभाग ने आज भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

Jharkhand Accident News: अनियंत्रित कंटेनर ने 4 को रौंदा, 1 महिला की मौत; 2 बच्चे समेत तीन गंभीर रूप से घायल

Jharkhand Accident News: अनियंत्रित कंटेनर ने 4 को रौंदा, 1 महिला की मौत; 2 बच्चे समेत तीन गंभीर रूप से घायल

Jharkhand News सोमवार सुबह बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड औंरा मोड़ के पास करीब दस बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में तेज रफ्तार अनियंत्रित कंटेनर ने के चार लोगो को रौंद दिया। इस सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर मौत हो गई। वहीं दो बच्चों समेत एक महिला गंभीर रूप से घायल है।

Delhi News: घर में भरे पानी को मोटर से निकाल रहा था युवक, करंट लगने से हुई मौत

मृतक 26 वर्षीय राहुल गुप्ता अपनी मां आशा देवी व दो भाई 30 वर्षीय अंकित व 45 वर्षीय मोनू के साथ कश्मीरी कालोनी में किराये के मकान में रहते थे। राहुल दोनों भाइयों में सबसे छोटे थे। जो घरों में पीओपी का काम कर परिवार का गुजारा करते थे। मां आशा ने बताया कि बीते 15 दिनों से उनके घर में भूतल पर कई फीट तक पानी भरा हुआ था।

बाहरी दिल्ली। जैन नगर के कश्मीरी कॉलोनी गली नंबर-6 स्थित एक मकान में भरे पानी को मोटर से निकालने के दौरान एक 26 वर्षीय युवक को करंट लग गया। युवक को बचाने गई उनकी मां व परिवार के अन्य सदस्यों को भी कंरट का तेज झटका लगा।

Bihar News: शराब लदी कार का पीछा कर रही पुलिस की गाड़ी पलटी, ड्राइवर की मौके पर ही मौत; 3 गंभीर रूप से घायल

बिहार के गोपालगंज में शराब लदी का कार का पीछा कर रही पुलिस की एक गाड़ी पलट गई। इस हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 3 पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में मची अफरातफरी के दौरान किसी ने दारोगा की पिस्टल चुरा ली।

 डुमरियाघाट (पूर्वी चंपारण)। डुमरियाघाट थाना क्षेत्र के बड़हरवा खुर्द गांव के पास एनएच- 27 पर रविवार को शराब लदी कार का पीछा कर रही गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाने की स्कार्पियो पलट गई। यह स्कापिर्यो पुलिस द्वारा जब्त की गई थी।