Skip to main content

Bulandshahr Accident: बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा, पिकअप और बस की भिड़ंत में आठ लोगों की मौत

Bulandshahr Accident: बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा, पिकअप और बस की भिड़ंत में आठ लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में रविवार सुबह भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। शिकारपुर-बुलंदशहर रोड पर पिकअप और प्राइवेट बस की भिड़ंत हो गई जिसमें आठ लोगों की जान चली गई जबकि 21 लोग घायल हो गए। सभी लोग गाजियाबाद से बुलंदशहर पिकअप में सवार होकर जा रहे थे तभी बस ने टक्कर मार दी।

Cloud Burst in Himachal Pradesh: रामपुर में बादल फटने से बह गई सड़क, मंडी नहीं पहुंच सकी 7 लाख सेब की पेटियां

हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से लोगों का जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। प्रदेश में कई जगहों से बादल फटने और भूस्खलन की खबरें सामने आ रहीं हैं। वहीं तकलेच के पास सड़क बह जाने से नौ पंचायतों के बागवानों की सात लाख से अधिक सेब की पेटियां मंडी नहीं पहुंच सकी। राज्य को मानसून में अब तक 1140 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।

शिमला। शिमला जिला के तहत रामपुर उपमंडल में शुक्रवार शाम बादल फटने से नाले में बाढ़ आने से सड़क बह गई है। रामपुर के डमराड़ी गांव के खोल्टी नाले में बादल फटने से बाढ़ आई थी।

Sabarmati Express Derail: गोंडा हादसे की जांच पूरी होने से पहले फिर दुर्घटना ने बढ़ाई चिंता, अलर्ट मोड में अधिकारी

Sabarmati Express Derail: गोंडा हादसे की जांच पूरी होने से पहले फिर दुर्घटना ने बढ़ाई चिंता, अलर्ट मोड में अधिकारी

पूर्वोत्तर रेलवे ने ट्रेन परिचालन को लेकर भी सतर्कता बढ़ा दी है। पूरी तरह प्रशिक्षित लोको पायलटों को ही ट्रेन चलाने की जिम्मेदारी दी जा रही है। यानी एक्सप्रेस ट्रेन के लोको पायलट एक्सप्रेस तथा पैसेंजर और मालगाड़ी के लोको पायलट पैसेंजर और मालगाड़ी ही चला रहे हैं। यानी किसी भी दशा में पैसेंजर या मालगाड़ी के लोको पायलट को एक्सप्रेस लेकर चलने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

उदयपुर में सांप्रदायिक तनाव के बीच अब जयपुर में एक व्यक्ति की हत्या, दो गुटों में झगड़ा बना मौत का कारण

उदयपुर में सांप्रदायिक तनाव के बीच अब जयपुर में एक व्यक्ति की हत्या, दो गुटों में झगड़ा बना मौत का कारण

Jaipur murder उदयपुर में सांप्रदायिक तनाव होने के बीच जयपुर में देर रात एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। ई-रिक्शा और स्कूटी की टक्कर के बाद दो गुटों में झगड़ा हो गया। टक्कर के बाद ई-रिक्शा में बैठे लोगों ने स्कूटी सवार दिनेश और उसके दोस्त जितेंद्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। अस्तपताल में ले जाने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Neemuch Accident: एमपी के नीमच जिले में भीषण सड़क हादसा, पुलिस ड्राइवर समेत तीन की मौत; पांच घायल

Neemuch Accident: एमपी के नीमच जिले में भीषण सड़क हादसा, पुलिस ड्राइवर समेत तीन की मौत; पांच घायल

मध्य प्रदेश के नीमच जिले में शनिवार सुबह भीषण रोड एक्सीडेंट में तीन लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। दरअसल ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी। वहीं पिकअप सबसे आगे जा रहे पुलिस वाहन में जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि पुलिस वाहन पलट गया।

लखनऊ एयरपोर्ट के कार्गो में रेडियो एक्टिव मेटेरियल लीक, दो कर्मी बेहोश; टर्मिनल-3 CISF और NDRF को सौंपा

लखनऊ एयरपोर्ट के कार्गो में रेडियो एक्टिव मेटेरियल लीक, दो कर्मी बेहोश; टर्मिनल-3 CISF और NDRF को सौंपा

लखनऊ एयरपोर्ट पर हुई घटना के बाद सुरक्षा के सभी इंतजाम किए गए हैं। सीआईएसएफ के जवानों ने डेढ़ किलोमीटर के दायरे में सुरक्षा की दृष्टि से खाली कराया। इस घटना में जो दो कर्मी बेहाेश हुए उनका उचित उपचार किया जा रहा है। लगेज स्कैनर के दौरान बीप की आवाज के बाद उसकी जांच की गई थी।

बिहार में एक और पुल का स्ट्रक्चर हुआ ध्वस्त, सुल्तानगंज में पिलर संख्या 9 गंगा में समाया

 बिहार में एक और पुल का स्ट्रक्चर हुआ ध्वस्त, सुल्तानगंज में पिलर संख्या 9 गंगा में समाया

Bhagalpur News बिहार में एक और पुल का स्ट्रक्चर ध्वस्त हो गया। सुल्तानगंज फोरलेन पुल के पिलर संख्या 9 का बचा हिस्सा अचानक गंगा में समा गया। यह हादसा शनिवार सुबह में हुआ। पिलर के गिरने के बाद ऐसी आवाज आई कि लग था कोई भूचाल आया हो। लोग अपने जगह से भाग गए। वहीं अधिकारी भी फरार हो गए।

मेरठ अवंतीबाई लोधी शोभायात्रा: बालक पर डीजे गिरने के बाद सांप्रदायिक टकराव, मारपीट और पथराव

मेरठ अवंतीबाई लोधी शोभायात्रा: बालक पर डीजे गिरने के बाद सांप्रदायिक टकराव, मारपीट और पथराव

डीजे गिरने के बाद बालक घायल हुआ तो दूसरे संप्रदाय के लोगों ने हमला कर दिया। करीब एक घंटे तक तक भगदड़ मचने पर पुलिस को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने लाठी फटकार कर पथराव कर रहे लोगों को खदेड़ा। कड़ी सुरक्षा में शोभायात्रा संपन्न कराई गई। आरोप है कि इस शाेभायात्रा के दौरान पुलिस साथ नहीं थी।

UP News: डीआरएम स्पेशल ट्रेन की चपेट में आने से ट्रैकमैन की मौत, अधिकारियों को आर्थिक मदद देने का आदेश

UP News: डीआरएम स्पेशल ट्रेन की चपेट में आने से ट्रैकमैन की मौत, अधिकारियों को आर्थिक मदद देने का आदेश

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में डीआरएम स्पेशल ट्रेन की चपेट में आने से ट्रैकमैन की मृत्यु हो गई। हादसे के बाद विरोध में कर्मचारी नेता मुखर हो गए। उनका आरोप था कि ट्रैकमैन से नियम विरुद्ध कीमैन का काम लिया जा रहा है। वहीं मृतक के आश्रित को 25 लाख रुपये की मदद का भुगतान कर दिया है। सीनियर डीसीएम ने आरोपों की जांच की बात कही है।

Bihar Bridge Collapse: बिहार में एक और पुल का स्ट्रक्चर हुआ ध्वस्त, सुल्तानगंज में पिलर संख्या 9 गंगा में समाया