Skip to main content

'ये मैं हूं और ये मेरा सांप, ज‍िसने मुझे काटा है...', जब कोबरा को ड‍िब्‍बे में बंद कर अस्पताल पहुंच गया शख्‍स

'ये मैं हूं और ये मेरा सांप, ज‍िसने मुझे काटा है...', जब कोबरा को ड‍िब्‍बे में बंद कर अस्पताल पहुंच गया शख्‍स

सर यही वो सांप है ज‍िसने मुझे काट ल‍िया है यह कहते हुए एक शख्‍स अस्‍पताल के अंदर दाखि‍ल हुआ तो डॉक्‍टर्स भी हैरान रह गए। लोगों में अफरा-तफरी मच गई। शख्‍स ने बताया क‍ि वह सांप को पकड़ रहा था तभी उसने काट ल‍िया। इसके बाद उसे ड‍िब्‍बे में बंद कर साथ ले आया ताक‍ि डॉक्‍टर्स को द‍िखा सके। मामला यूपी के लखीमपुर का है।

Ram Mandir: 20 किलो सोना… 13 क्विंटल चांदी का चढ़ावा, 200 करोड़ ब्याज; मूर्तिकारों को दिए गए 75-75 लाख

Ram Mandir: 20 किलो सोना… 13 क्विंटल चांदी का चढ़ावा, 200 करोड़ ब्याज; मूर्तिकारों को दिए गए 75-75 लाख

रामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में बताया गया कि पांच अगस्त 2020 को राम मंदिर के भूमिपूजन के बाद से रामलला को 13 क्विंटल चांदी और 20 किलो सोना प्राप्त हुआ है। बैंक में जमा 2600 करोड़ रुपये के ब्याज स्वरूप अप्रैल 2023 से मार्च 2024 तक 204 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। रामलला की मूर्तियां बनाने वाले मूर्तिकारों को ट्रस्ट ने 75-75 लाख रुपये दिए गए हैं।

वाराणसी के एक होटल में म‍िले लापता फ‍िल्‍म डायरेक्‍टर सनोज म‍िश्रा, कोलकाता पुल‍िस से बचने के ल‍िए हुए थे गायब

वाराणसी के एक होटल में म‍िले लापता फ‍िल्‍म डायरेक्‍टर सनोज म‍िश्रा, कोलकाता पुल‍िस से बचने के ल‍िए हुए थे गायब

सनोज मूल रूप से रायबरेली के रहने वाले हैं। लखनऊ में सुलभ आवास में परिवार के साथ रहते हैं। अबतक की जांच में सामने आया कि उन्होंने कुछ वक्त पहले द बंगाल फाइल नाम की फिल्म बनाई थी। इस पर कोलकाता में उन पर एक मुकदमा दर्ज करवाया गया था। इसी को लेकर नोटिस कोलकाता पुलिस ने जारी की थी।

केन-बेतवा लिंक परियोजना में दो नए बैराज बनाएगी योगी सरकार, 300 साल पुराने बरुआ सागर बांध का होगा जीर्णोद्धार और पुनर्निर्माण

केन-बेतवा लिंक परियोजना में दो नए बैराज बनाएगी योगी सरकार, 300 साल पुराने बरुआ सागर बांध का होगा जीर्णोद्धार और पुनर्निर्माण

यूपी की योगी सरकार केन-बेतवा लिंक परियोजना को मूर्त रूप देने में जुट गई है। प्रदेश में 21 किमी के लिंक चैनल का निर्माण होना है जिसके लिए 271 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित होगी। वर्तमान में केन नहर प्रणाली से बांदा में 87 हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि सिंचित है। योगी सरकार इसे बढ़ाकर बांदा में ही करीब दो लाख हेक्टेयर करने की तैयारी में है।

Varanasi News: रोडवेज बाबू गिरफ्तार, ड्यूटी ज्वाइन कराने के लिए चालक से ले रहा था 50 हजार रुपये घूस

Varanasi News: रोडवेज बाबू गिरफ्तार, ड्यूटी ज्वाइन कराने के लिए चालक से ले रहा था 50 हजार रुपये घूस

रोडवेज के कजीटेंसी बाबू रियाजउद्दीन अहमद को एंटी करप्शन टीम ने 50 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया। चालक रमेश कुमार सिंह को ड्यूटी ज्वाइन कराने के लिए यह रुपये लिए जा रहे थे। एंटी करप्शन टीम ने आरोपित बाबू को सिगरा थाने ले जाकर पूछताछ की और रोडवेज के आरएम गौरव वर्मा को आरोपित बनाते हुए केस दर्ज किया।

CM Yogi आज गाजियाबाद में दो कार्यक्रमों में शामिल होंगे, पुलिस ने सुरक्षा के किए पुख्ता इंतजाम

CM Yogi आज गाजियाबाद में दो कार्यक्रमों में शामिल होंगे, पुलिस ने सुरक्षा के किए पुख्ता इंतजाम

Yogi Adityanath News उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गाजियाबाद आ रहे हैं। वो यहां दो कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा विधानसभा सीट के उपचुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगे। शहर के हिंदी भवन में योगी बैठक करेंगे। इस बैठक में सांसद पार्षद और कई नेता भी शामिल होंगे। सीएम योगी के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

कन्नौज कांड में नया खुलासा, बुआ के 'नवाब' से थे अवैध संबंध; रुपयों के लालच में भतीजी से दुष्कर्म में दिया था साथ

कन्नौज कांड में नया खुलासा, बुआ के 'नवाब' से थे अवैध संबंध; रुपयों के लालच में भतीजी से दुष्कर्म में दिया था साथ

Kannauj Rape Case कन्नौज दुष्कर्म मामले में लगातार नए खुलासे होते जा रहे हैं। मंगलवार को आरोपित बुआ को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पूछताछ करने वाले उसने बताया की पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव के उसके साथ पांच वर्षों से अवैध संबंध थे। इसके अलावा दुष्कर्म मामले उसको नवाब सिंह के भाई की ओर मामले में दबाने के लिए रुपए दिया गए थे।

Jhansi News: युवक की हत्या कर शव को दफनाने वाले पिता-पुत्र, दामाद समेत 4 को उम्रकैद, छह महीने के अंदर कोर्ट ने सुनाई सजा

यूपी के झांसी में युवक की हत्‍या कर उसके शव को घर के सामने प्‍लॉट में दफना देने के चर्च‍ित मामले में कोर्ट ने सजा सुनाई है। न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश न्यायालय संख्या-2 विजय कुमार वर्मा-प्रथम की अदालत ने सुनवाई के बाद दोष सिद्ध होने पर 4 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा व एक अन्य को एक साल की सजा सुनायी। साथ ही अर्थदंंड से दंड‍ित किया।

यूपी में एक हजार रुपये के विवाद में दोस्त की हत्या, सिर पर सिलेंडर मार उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। एक हजार रुपये के विवाद में एक शख्स ने अपने दोस्त के सिर पर सिलेंडर मार उसकी हत्या कर दी। सिक्योरिटी गार्ड ने आरोपित को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर पूछताछ शुरू की है। बताया जा रहा है दोनों नशे में थे।

Raebareli News: बेटे ने पिता की लाठी से पीट-पीटकर की हत्या, 16 साल पहले इसी तरह मां को भी उतारा था मौत के घाट

Raebareli News: बेटे ने पिता की लाठी से पीट-पीटकर की हत्या, 16 साल पहले इसी तरह मां को भी उतारा था मौत के घाट

यूपी के रायबरेली में एक बेटे ने अपने बुजुर्ग पिता को लाठी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। 16 साल पहले बेटे ने अपनी मां की भी लाठियों से पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपित युवक को हिरासत में लिया है। सीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि युवक का दिमागी संतुलन ठीक नहीं है। आरोपित युवक को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है।