योगीराज कृष्ण के आगे नतमस्तक CM Yogi, प्रदेशवासियों को दी जन्माष्टमी की बधाई, ठाकुर केशवदेव में पूजन
योगीराज कृष्ण के आगे नतमस्तक CM Yogi, प्रदेशवासियों को दी जन्माष्टमी की बधाई, ठाकुर केशवदेव में पूजन
कान्हा का 5251वां जन्मोत्सव है। उनके अपने ब्रजवासी ही नहीं पूरी दुनिया उल्लास में डूबी है। इस बार ब्रज में कान्हा का जन्मोत्सव दो दिन है। जन्मस्थान पर 26 अगस्त को उत्सव मन रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जन्मस्थान में पूजा अर्चना की। वृंदावन के मंदिरों में जन्मोत्सव 27 अगस्त को मनेगा।
राम मंदिर में भी हर्षोल्लास से मनाई जाएगी जन्माष्टमी, रामलला को लगेगा डेढ़ क्विंटल पंजीरी का भोग
राम मंदिर में भी हर्षोल्लास से मनाई जाएगी जन्माष्टमी, रामलला को लगेगा डेढ़ क्विंटल पंजीरी का भोग
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से 26 अगस्त को कृष्ण जन्मोत्सव मनाने की तैयारियां की गई हैं। ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि पूर्व की भांति पर्व को मनाया जाएगा। कान्हा के जन्म पर रामलला को डेढ़ क्विंटल पंजीरी का भोग लगेगा और भजन-कीर्तन आदि कार्यक्रम प्रस्तुत होंगे। जन्माष्टमी के दिन स्नान-अभिषेक के बाद रामलला का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। इसके बाद भोग लगेगा।
Shri Krishna Janmashtami: ब्रज में ठाकुरजी के गूंज रहे जयघाेष, जन्मस्थान पर आराध्य को सोम-चंद्रिका पोशाक अर्पित
Shri Krishna Janmashtami: ब्रज में ठाकुरजी के गूंज रहे जयघाेष, जन्मस्थान पर आराध्य को सोम-चंद्रिका पोशाक अर्पित नटवर नागर के 5251वें जन्मोत्सव पर खुशी की जो अनुभूति ब्रजवासियों को हो रही है उससे कम हजारों मील का सफर कर आए श्रद्धालुओं को भी नहीं। हर चेहरा दमक रहा है कान्हा के दर्शन की व्याकुलता आंखों में साफ दिखाई दे रही है। सोमवार को कान्हा का प्राकट्योत्सव है। ऐसे में उनकी नगरिया भी व्याकुल है।
देवरिया में सात वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास, इलाके में तनाव; पुलिस बल तैनात
देवरिया में सात वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास, इलाके में तनाव; पुलिस बल तैनात
देवरिया में एक सात वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। आरोपी दुकानदार दूसरे समुदाय का है। इस घटना से हिंदूवादी संगठन आक्रोशित हैं और मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके घर के सामने पुलिस तैनात कर दी गई है। वहीं मौके पर सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी भी पहुंच गए हैं।
टहलने निकले प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी में कैद हुआ हमलावर
टहलने निकले प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी में कैद हुआ हमलावर
प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के बाद फोरेंसिक टीम ने घटना और हत्यारे से जुड़े कई साक्ष्य जुटाए हैं। हत्यारे की तलाश के लिए पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के कई सीसीटीवी की फुटेज जुटाई है। फुटेज में एक ही हत्यारा होना बताया जा रहा है। गोली मारने के बाद हत्यारोपित आलाकत्ल तमंचा भी ले गया।
गाजियाबाद में महिला से दोस्ती के लिए इंटीरियर डिजाइनर की हत्या, पांच टुकड़े कर नहर में फेंका शव
गाजियाबाद में महिला से दोस्ती के लिए इंटीरियर डिजाइनर की हत्या, पांच टुकड़े कर नहर में फेंका शव
पुलिस ने इंटीरियर डिजाइनर तरुण पंवार हत्याकांड का पर्दाफाश कर लिया है। अभी तक मृतक का दाहिना पैर ही बरामद हो पाया है। अन्य हिस्सों की तलाश में एनडीआरएफ के गोताखोरों की मदद ली जा रही है। बुलंदशहर में उसका पोस्टमार्टम किया गया है। डीएनए सैंपल जांच के लिए लिया गया है। पुलिस ने आरोपितों से फावड़ा दरांती दो गद्दे आरोपतों की वैगनआर कार बरामद की है।
उफनाती नदी में डूबती युवती को देख कूद पड़े दो युवक, जान बचाने पर एसडीएम ने थपथपाई पीठ… मिलेगा इनाम!
उफनाती नदी में डूबती युवती को देख कूद पड़े दो युवक, जान बचाने पर एसडीएम ने थपथपाई पीठ… मिलेगा इनाम!
सिद्धार्थनगर के बांसी में एक 22 वर्षीय युवती रिंकी ने राप्ती पुल से नदी में छलांग लगा दी। दो युवकों सावन और राजा बाबू ने नदी में कूदकर उसे बचा लिया। युवती को पीएचसी बांसी लाकर उपचार कराया गया और परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। एसडीएम प्रदीप कुमार यादव ने दोनों बहादुर युवकों की प्रशंसा की और प्रशासन से उन्हें पुरस्कृत किए जाने को कहा है।
इंसान है या हैवान! लड़की के शरीर को युवक ने दांतों से काट काटकर कर दिया नीला, हालत देख डॉक्टरों के खड़े हो गए रोंगटे
इंसान है या हैवान! लड़की के शरीर को युवक ने दांतों से काट काटकर कर दिया नीला, हालत देख डॉक्टरों के खड़े हो गए रोंगटे
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से दरिंदगी का भयावह मामला सामने आया है जहां आरोपी युवक ने युवती के शरीर को कुत्तों की तरह दांतों से काट काटकर कर नीला कर दिया। उसके काटने से लड़की के शरीर के विभिन्न हिस्सों में 50 से अधिक घाव हो गए हैं और उसका पूरा शरीर सूज गया है। लड़की की हालत देख मेडिकल करने वाली डॉक्टरों की टीम के रोंगटे खड़े हो गए।
घर के बाहर से अपहरण कर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, दरिंदों ने जान से मारने की भी दी धमकी
घर के बाहर से अपहरण कर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, दरिंदों ने जान से मारने की भी दी धमकी
हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को घर के बाहर से अगवा कर पांच दरिंदों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपितों ने नाबालिग को पुलिस या स्वजन से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। भयभीत होकर नाबालिग ने स्वजन को कुछ नहीं बताया। पुलिस ने चार नामजद व एक अज्ञात आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
UP Police Exam Paper: यूपी पुलिस के पेपर में पूछे गए GST-कांग्रेस और संविधान के सवाल, सुरक्षा का रहा जबरदस्त इंतजाम
UP Police Exam Paper: यूपी पुलिस के पेपर में पूछे गए GST-कांग्रेस और संविधान के सवाल, सुरक्षा का रहा जबरदस्त इंतजाम
UP Police Exam Paper उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा पत्र में जीएसटी कांग्रेस और संविधान से संबंधित कई प्रश्न आए। यह सवाल थे तो बहुत आसान लेकिन अभ्यर्थी इसमें उलझ गए। डीएम आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा के साथ विभिन्न केंद्रों का हाल जाना। लुर्द्स कांवेंट बालिका इंटर कालेज के निरीक्षण के दौरान यहां के व्यवस्थापकों से आवश्यक जानकारी ली।