Skip to main content

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में घाेटाला; सुल्तानपुर में तीन बच्चों की मां ने उठाया योजना का लाभ

 मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में घाेटाला; सुल्तानपुर में तीन बच्चों की मां ने उठाया योजना का लाभ

 मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में सरकारी धन का जमकर दुरुपयोग किया गया। विवाहिता ने स्वीकार किया कि 12 जुलाई को कुड़वार ब्लाक में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में उसकी दोबारा शादी कराई गई। इसके बदले गांव की एक महिला ने 10 हजार रुपये लिए। उनके बैंक खाते में योजना के 35 हजार रुपये आ गए हैं।

विंध्याचल में हेलीपोर्ट बनने में आई अड़चन, फाइनल नहीं हो सकी जमीन; शासन से मिल चुका है 3 करोड़

विंध्याचल में हेलीपोर्ट बनने में आई अड़चन, फाइनल नहीं हो सकी जमीन; शासन से मिल चुका है 3 करोड़

मां विंध्यवासिनी के धाम में भक्तों के लिए हेलीपोर्ट बनाने की तैयारी है। हेलीपोर्ट बनने से मां के भक्त देश के कोने-कोने से विंध्यधाम पहुंच सकेंगे। हेलीपोर्ट के निर्माण पर लगभग छह करोड़ रुपये खर्च होंगे। मां के भक्त चंद मिनटों में विंध्यधाम पहुंच सकेंगे। मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करने के बाद भक्त अन्य धाम में भी यात्रा कर सकेंगे।

बलिया में बाढ़ का कहर जारी, 300 घरों में घुसा पानी; प्रशासन भी नहीं ले रही सुध

 बलिया में बाढ़ का कहर जारी, 300 घरों में घुसा पानी; प्रशासन भी नहीं ले रही सुध

Flood In Ballia यूपी के बलिया में कुछ इलाकों में लगभग हर साल यह तबाही होती है लेकिन जिला प्रशासन के लोग इस क्षेत्र पर कोई ध्यान नहीं देते हैं। आलम यह है कि 300 मकानों में पानी प्रवेश करने के बाद लोग दूसरे स्थान डेरा डाले हुए हैं। अभी तक न राहत किट का वितरण किया गया है न दवा या उपचार के आदि के इंतजाम किए गए हैं।

 बलिया:-सुघर छपरा गांव में लल्लन यादव और शंकर यादव के घर में गंगा का जल प्रवेश कर गया है। वह पड़ोस में बने छप्पर में अपना ठिकाना बनाए हैं।

धरनास्थल पर बिगड़ी किसान की तबीयत, इलाज को ले जाते समय मौत- शव रखकर किसानों ने किया प्रदर्शन

 धरनास्थल पर बिगड़ी किसान की तबीयत, इलाज को ले जाते समय मौत- शव रखकर किसानों ने किया प्रदर्शन

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष दानवीर सिंह समेत तमाम लोग धरना स्थल पर आ गए और मृतक के स्वजन को 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग शुरू कर दी। किसानों की भीड़ बढ़ने की खबर मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मच गई। तहसीलदार सदर हेमंत कुमार के बाद एसडीएम सदर सुधीर कुमार भी किसानों के बीच पहुंच गए।

साइबर ठगी का शिकार बने बुलंदशहर सदर विधायक प्रदीप चौधरी, बिना ओटीपी क्रेडिट कार्ड से निकाले रुपये

साइबर ठगी का शिकार बने बुलंदशहर सदर विधायक प्रदीप चौधरी, बिना ओटीपी क्रेडिट कार्ड से निकाले रुपये

साइबर ठगी का शिकार इस बार बुलंदशह के सदर विधायक प्रदीप चौधरी हुए हैं। क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेकर साइबर ठगों ने तीन बार करीब पौने तीन लाख रुपये के आसपास की ठगी की है। हैरानी की बात ये रही कि उनके पास ओटीपी भी नहीं आया। विधायक की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना ने जांच शुरू की है।

बुलंदशहर। साइबर ठगों ने भाजपा के सदर विधायक के क्रेडिट कार्ड से दो लाख 65 हजार रुपये ठग लिए। विधायक ने अज्ञात ठगों के खिलाफ साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

शाहरुख खान की फैन हैं कैराना सांसद इकरा हसन; बोलीं, लंदन में भी बॉलीवुड एक्टर के दीवाने

 शाहरुख खान की फैन हैं कैराना सांसद इकरा हसन; बोलीं, लंदन में भी बॉलीवुड एक्टर के दीवाने

 समाजवादी पार्टी की युवा सांसद इकरा हसन संसद में धर्मेंद्र प्रधान से भी तारीफ सुन चुकी हैं। लंदन से पढ़ाई करने वाली इकरा हसन कैराना में बालिकाओं के लिए डिग्री कॉलेज और नवोदय विद्यालय खुलवाने के लिए संसद में खुलकर बोली थीं। इसक बाद उनका इंटरव्यू वायरल हुआ जिसमें उनके पंसदीदा बॉलीवुड कलाकार के बारे में पूछा गया।

दरभंगा में 13 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, घर से जबरन उठाकर बगीचे ले गए; क्रूरता की हदें पार

दरभंगा में 13 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, घर से जबरन उठाकर बगीचे ले गए; क्रूरता की हदें पार

दरभंगा न्यूज़ दरभंगा के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म होने के बाद सनसनी फैल गई। आरोपी किशोरी को जबरन घर से उठाकर ले गए थे। इस बाबत पीड़ित की मां ने घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के सन कन्हई गांव के मो. नदीम सहित चार अज्ञात लोगों के विरुद्ध बडगांव थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पटना मेट्रो Update: पटना की पहली मेट्रो 2 फेमस इलाकों को करेगी कवर, डबल डेकर फ्लाईओवर को लेकर खुशखबरी

पटना मेट्रो Update: पटना की पहली मेट्रो 2 फेमस इलाकों को करेगी कवर, डबल डेकर फ्लाईओवर को लेकर खुशखबरी

पटना न्यूज़ पटना में मेट्रो को चलाने के लिए काम की गति तेज कर दी गई है। अब पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने नई जानकारी देते हुए बताया है कि पटना की पहली मेट्रो किन दो स्टेशनों को सबसे पहले कवर करेगी। उन्होंने किसानों के मुआवजा को लेकर भी बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि पटना मेट्रो 2025 में शुरू हो जाएगी।

हाजीपुर न्यूज़ : हाजीपुर में RJD की पूर्व विधायक के पेट्रोल पंप पर लूट, नकाब में हथियार के साथ थे 3 बदमाश

हाजीपुर न्यूज़ बिहार के हाजीपुर में पेट्रोल पंप पर तीन बदमाशों ने लूट मचा दी। तीनों बदमाश नकाब पहनकर पिस्टल के साथ आए थे। घटना की सूचना पर स्थानीय थाना की पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। तीन बदमाश ने पिस्टल के बल पर 42000 रुपये लूटकर मौके से फरार हो गए। पेट्रोल पंप के मैनेजर ने पूरी घटना की जानकारी दी।

भागलपुर मार्केट Closed: युवा व्यवसाई की हत्या के बाद पूरा भागलपुर बाजार बंद, सड़क पर उतरे कारोबारी; देखें Photos

भागलपुर मार्केट Closed: युवा व्यवसाई की हत्या के बाद पूरा भागलपुर बाजार बंद, सड़क पर उतरे कारोबारी; देखें Photos

भागलपुर न्यूज़ भागलपुर में युवा दवा कारोबारी रौनक केडिया की हत्या के मामले में शुक्रवार चेंबर सहित 11 संगठनों के द्वारा भागलपुर बंद का आह्वान किया गया है। जिसे लेकर सुबह 1000 बजे से सभी कारोबारी स्टेशन चौक पर एकत्रित होकर पूरे बाजार को बंद कराने के लिए उतर पड़े हैं। रिक्शा के माध्यम से उद्घोषणा कर बाजार बंद करने की अपील की जा रही है।