UP न्यूज़: 19 साल से बीएड की अवैध डिग्री पर नौकरी कर रही थीं दो महिला शिक्षक, अब होगी बड़ी कार्रवाई
UP न्यूज़: 19 साल से बीएड की अवैध डिग्री पर नौकरी कर रही थीं दो महिला शिक्षक, अब होगी बड़ी कार्रवाई
यूपी के अंबेडकरनगर में दो महिला शिक्षक पिछले 19 साल से बीएड की अवैध डिग्री पर नौकरी कर रही थीं। एसटीएफ ने जांच के बाद दोनों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को रिपोर्ट भेजी है। अवैध डिग्री पर अभी तक दोनों ने तीन करोड़ रुपये से अधिक वेतन हासिल किया है। दोनों की तैनाती वर्ष 2005 में हुई थी।
कन्नौज में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक में घुसा मिनी ट्रक; चार की मौत
कन्नौज में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक में घुसा मिनी ट्रक; चार की मौत
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। घटना से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। यह हादसा गाजियाबाद कानपुर ग्रीन फील्ड हाईवे पर हुआ है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिए गए हैं अभी उनकी पहचान नहीं हो पाई है।
यूपी के दो गांवों की भूमि अधिग्रहण करेगी सरकार, बनेगा औद्योगिक गलियारा; शासन को भेजी गई फाइल
यूपी के दो गांवों की भूमि अधिग्रहण करेगी सरकार, बनेगा औद्योगिक गलियारा; शासन को भेजी गई फाइल
गंगा एक्सप्रेसवे किनारे औद्योगिक गलियारा बनाए जाने के लिए सरकार अमावती कुतुबपुर और सारंगपुर की चिह्नित जमीन का अधिग्रहण करेगी। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। एडीएम संभल प्रदीप वर्मा ने बताया- औद्योगिक गलियारे के लिए प्रस्तावित भूमि में गांव अमावती कुतुबपुर और सारंगपुर की भूमि खरीद के लिए प्रक्रिया चल रही है। जल्दी अनुमति की संभावना है।
कन्नौज में सैलून संचालक ने थूक लगाकर किया मसाज, वीडियो वायरल होने पर प्रशासन ने बुलडोजर से तुड़वाई गुमटी
कन्नौज में सैलून संचालक ने थूक लगाकर किया मसाज, वीडियो वायरल होने पर प्रशासन ने बुलडोजर से तुड़वाई गुमटी
कन्नौज Viral Video कन्नौज में थूक लगाकर मसाज करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपित सैलून संचालक यूनुस सलमानी उर्फ बोरा को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी के निर्देश पर उसके जन भावनाओं को आहत करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने देर रात अतिक्रमण कर रखी गई लकड़ी की गुमटी को बुलडोजर से तुड़वा दिया।
अयोध्या दुष्कर्म मामले के आरोपियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, बैंक खातों तक जाएगी जांच की आंच
अयोध्या दुष्कर्म मामले के आरोपियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, बैंक खातों तक जाएगी जांच की आंच
अयोध्या में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी सपा नेता मोईद खान व उसके नौकर राजू खान का सैंपल डीएनए जांच के लिए बुधवार को अयोध्या जेल में लिया गया। उधर लखनऊ में पीड़िता के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। मंगलवार को डॉक्टरों ने उसके 12 सप्ताह के गर्भ का समापन किया था। पुलिस विवेचना में डीएनए टेस्ट का मिलान करेगी।
अगर खो गया है चेहरे का निखार, उम्र से पहले ढीली पड़ गई है त्वचा, तो पिएं Vitamin-C से भरपूर 5 ड्रिंक्स
क्या आपका चेहरा आजकल बेजान और मुरझाया हुआ नजर आता है। अगर हां तो हो सकता है इसके पीछे की वजह Vitamin-C की कमी हो। विटामिन-सी स्किन हेल्थ के लिए काफी जरूरी होता है। ये त्वचा को जवान और ग्लोइंग बनाए रखने के लिए जरूरी होता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम कुछ ऐसे ड्रिंक्स (Vitamin C Rich Drinks) के बारे में बताएंगे जो विटामिन-सी से भरपूर हैं।
बिजनौर के गन्ना किसान की बल्ले बल्ले; दिल्ली के व्यापारी 650 रुपये कुंतल में खरीद रहे, अपनाते हैं ट्रैंच विधि विधि
बिजनौर के गन्ना किसान की बल्ले बल्ले; दिल्ली के व्यापारी 650 रुपये कुंतल में खरीद रहे, अपनाते हैं ट्रैंच विधि विधि
बिजनोर न्यूज़ बिजनौर में सितम्बर के महीने की फसल अब मोटे दाम दे रही है। फसल तैयार हो चुकी है और किसान ने गन्ना बेचना शुरू कर दिया है। यूपी के नहीं बल्कि दिल्ली के व्यापारी उनके खरीदारी बने हैं और अच्छी कीमत पर उनका गन्ना खरीद रहे हैं। पूरे अगस्त में ये रेट मिलने से अच्छी कमाई की उम्मीद जगी हैं
सरकार बताए पैसा कहां जा रहा है', केंद्रीय कर्मचारियों को DA का एरियर न दिए जाने को लेकर अखिलेश ने भाजपा को घेरा
'सरकार बताए पैसा कहां जा रहा है', केंद्रीय कर्मचारियों को DA का एरियर न दिए जाने को लेकर अखिलेश ने भाजपा को घेरा
सपा प्रमुख अखिलेश ने बुधवार को एक्स पर एक पोस्ट में लिखा सरकार के ‘वैश्विक आर्थिक महाशक्ति’ बनने के दावे का मतलब क्या ये है कि कर्मचारियों को उनके अधिकार का पैसा भी नहीं मिले। केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों को 18 महीने के डीए का एरियर देने से मना करना एक तरह से ‘सरकारी गांरटी’ से इंकार करना है।
नोएडा में शादी का 15 साल बाद खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मार डाला
नोएडा में शादी का 15 साल बाद खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मार डाला
नोएडा Crime न्यूज़ नाले में 26 जून को एक एक व्यक्ति का शव मिला था जो बोरे में बंद था। उसकी गाजियाबाद के इंदिरापुरम में गला घोंटकर हत्या की गई थी। पुलिस ने बताया कि इस वारदात को अंजाम मृतक की पत्नी उसके प्रेमी और प्रेमी के भाई ने अंजाम दिया था। पुलिस का कहना है कि पति प्रेम संबंध में बाधा बन रहा था और पत्नी को पीटता था।
सूर्य देव: भगवान सूर्य के नामों का अवश्य करें जाप, पूरी होंगी सभी अधूरी मुरादें
RGA न्यूज़ :-सूर्य देव: भगवान सूर्य के नामों का अवश्य करें जाप, पूरी होंगी सभी अधूरी मुरादें
रविवार के दिन भगवान सूर्य की पूजा का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार उनकी पूजा से जीवन के सभी दुखों का अंत होता है। साथ ही मान-सम्मान और कार्यक्षेत्र में वृद्धि होती है। अगर आप सूर्य देव की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको रविवार के दिन उनके108 नामों (Surya Dev 108 Names Jaap) का जाप अवश्य करें।