चाय के साथ भूलकर कभी न खाएं ये चीजें, वरना पड़ सकते हैं लेने के देने
चाय के साथ भूलकर कभी न खाएं ये चीजें, वरना पड़ सकते हैं लेने के देने
चाय दुनियाभर में सबसे ज्यादा पसंद की जाने ड्रिंक है। खासकर भारत में इसे लेकर अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। यहां लोगों की सुबह चाय से होती है और दिन खत्म की चाय के साथ ही होता है। हालांकि चाय के साथ आप क्या खा रहे हैं इसका ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं ऐसे फूड्स जिन्हें चाय के साथ नहीं खाना चाहिए
- Read more about चाय के साथ भूलकर कभी न खाएं ये चीजें, वरना पड़ सकते हैं लेने के देने
- Log in to post comments
- 2 views
स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा की दूसरी शादी के मामले में मजिस्ट्रेट कोर्ट में हाजिर, जमानत अर्जी पर सुनवाई पूरी
स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा की दूसरी शादी के मामले में मजिस्ट्रेट कोर्ट में हाजिर, जमानत अर्जी पर सुनवाई पूरी
पत्रकार दीपक कुमार स्वर्णकार ने न्यायालय के समक्ष परिवाद दर्ज कराया था। दीपक कुमार के मुताबिक तीन जनवरी 2019 को उसका विवाह संघमित्रा मौर्य से हुआ था। शादी के समय अभियुक्ता व उसके पिता ने बताया था कि उसका अपने पहले पति से तलाक हो चुका था जबकि बाद में पता चला कि अभियुक्ता का तलाक 2021 में हुआ था। अब इस मामले में संघमित्रा कोर्ट में हाजिर हुई।
धोखा देकर दूसरी शादी करने के मामले में स्वामी प्रसाद की बेटी संघमित्रा कोर्ट में हाजिर
जब पाकिस्तानियों को धूल चटाकर विजयंत ने फहराया था तिरंगा
जब पाकिस्तानियों को धूल चटाकर विजयंत ने फहराया था तिरंगा, पिता ने सुनाई बेटे के अदम्य साहस की कहानी
Kargil Vijay Diwas बलिदानी कैप्टन विजयंत थापर ने जान की परवाह किए बिना दुश्मनों को धूल चटाने में अहम भूमिका निभाई थी। भारत माता की जय के जयकारों के साथ आगे बढ़ रहे जांबाजों में शामिल कैप्टन विजयंत थापर के शरीर में गोली लग गई थी। जिसके बाद वे हमेशा के लिए भारत मां की गोद में सो गए थे। पिता ने जांबाज बेटे के साहस की पूरी क
मानहानि मामले में राहुल गांधी ने सुलतानपुर कोर्ट में दर्ज कराया बयान, 12 अगस्त को अगली सुनवाई
मानहानि मामले में राहुल गांधी ने सुलतानपुर कोर्ट में दर्ज कराया बयान, 12 अगस्त को अगली सुनवाई
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ यूपी के सुलतानपुर में गृह मंत्री अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी के मामले में मुकदमा चल रहा है। राहुल गांधी शुक्रवार को एमपी-एमएलए न्यायालय में पेश हुए। विशेष मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की कोर्ट में राहुल ने बयान दर्ज कराए। इस मामले की अगली सुनवाई अब 12 अगस्त को होगी।
सुलतानपुर दीवानी न्यायालय पहुंचे राहुल गांधी।
मायावती ने नीति आयोग की बैठक को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना,
मायावती ने नीति आयोग की बैठक को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बोलीं- देश व जनहित को सर्वोपरि रखना बहुत जरूरी
Budget 2024 23 जुलाई को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना लगातार सातवां केंद्रीय बजट संसद में पेश किया। हालांकि इस बजट का विपक्ष जमकर विरोध कर रहे है। कांग्रेस ने केंद्रीय बजट 2024-25 को भेदभावपूर्ण और खतरनाक करार दिया है। बता दें कि नीति आयोग की बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली है। इसी का विपक्ष विरोध कर रहा है।
बसपा सुप्रीमों ने एक्स पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।
चाय की दुकान में घुसा अनियंत्रित पिकअप, युवक की मौत, हादसे के बाद ड्राइवर फरार
Kushinagar Accident: चाय की दुकान में घुसा अनियंत्रित पिकअप, युवक की मौत, हादसे के बाद ड्राइवर फरार
Kushinagar Accident उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। काजीपुर चौराहे के पास एक पिकअप अनियंत्रित होकर चाय की दुकान में जा घुसा। मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। वहीं पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी की।
नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू से डरा हुआ है बजट', मोदी 3.0 के Budget पर इमरान मसूद का तंज
नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू से डरा हुआ है बजट', मोदी 3.0 के Budget पर इमरान मसूद का तंज
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने मोदी 3.0 का पहला बजट पेश किया। यूपी के कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की प्रतिक्रिया के बाद कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का भी केंद्रीय बजट को लेकर रिएक्शन सामने आया है। सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने केंद्रीय बजट पर कहा कि बजट नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू से डरा हुआ है
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और कांग्रेस सांसद इमरान मसूद
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने रायबरेली के CHC का किया औचक निरीक्षण, अव्यवस्था देख भड़के;
UP News: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने रायबरेली के CHC का किया औचक निरीक्षण, अव्यवस्था देख भड़के; अधीक्षक को लगाई फटकार
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने गुरुवार को रायबरेली में सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। सुबह आठ बजे ही अचानक स्वास्थ्य मंत्री का काफिला सीएचसी पहुंचा जिससे स्वास्थ्य कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान उनको तमाम खामियां मिली। अधीक्षक कक्ष में पहुंचकर उपस्थिती रजिस्टर देखा जिसमें 41 कर्मचारियों के स्टाफ में 11 कर्मचारी अनुपस्थित मिले।
Radha Rani Temple: राधा रानी मंदिर में युवक-युवती ने रचाई शादी, वीडियो वायरल होने पर मचा हंगामा- किसने दी परमिशन?
राधा रानी मंदिर में सोमवार को दिल्ली के एक श्रद्धालु ने छप्पन भोग का आयोजन किया था। इसी दौरान मंदिर में एक युवक व युवती के शादी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। ये देख हंगामा शुरू हो गया। मंदिर के रिसीवर ने तत्काल शादी रुकवाई लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर प्रबंधन पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
राधा रानी मंदिर में युवक-युवती ने रचाई शादी। फोटो- वीडियो ग्रैब
कानपुर में शहर के अलग-अलग हिस्सों में पानी बरस रहा है
कानपुर में शहर के अलग-अलग हिस्सों में पानी बरस रहा है। गुरुवार को कानपुर में नौबस्ता से लेकर चकेरी तक पानी बरसा लेकिन अन्य हिस्सों में तेज धूप का मौसम रहा। इससे उमस वाली गर्मी लोगों ने महसूस की है। वर्षा के दौरान जमीन के अंदर से गर्म भाप बाहर निकलती है। इससे उमस वाली गर्मी अपना असर दिखाती है।