Skip to main content

यूपी के इस जिले में पीएम आवास की किस्त लेकर 11 लाभार्थी हुए फरार, मचा हड़कंप, दर्ज हुआ केस

 

उत्‍तर-प्रदेश के महराजगंज में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की प्रथम किस्त लेकर 11 लाभार्थी फरार हो गए हैं। इसका खुलासा तब हुआ जब प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की प्रगति की समीक्षा में परियोजना निदेशक ने जांच की। इसकी खबर मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन 11 लाभार्थ‍ियों पर केस दर्ज किया गया है।

हाथरस मामले में SDM-CO समेत छह सस्‍पेंड, एसआईटी की जांच में मुख्य दोषी पाए गए आयोजक

 

हाथरस के सिकंदराराऊ में दो जुलाई हुई घटना में 121 लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले की जांच के ल‍िए एसआईटी का गठन क‍िया गया था। एडीजी जोन आगरा और मंडलायुक्त अलीगढ़ की एसआईटी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था। जांच में कार्यक्रम आयोजक और तहसील स्तरीय पुलिस व प्रशासन को भी दोषी पाया ज‍िसके बाद शासन स्‍तर से कार्रवाई की गई

इंसाफ नहीं मिला तो...' DMK सरकार पर भड़कीं बीएसपी सुप्रीमो मायावती, CBI जांच की मांग

 

पूर्व सीएम मायावती ने आर्मस्ट्रांग की हत्या मामले में सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने कहा मैं राज्य सरकार और यहां के मुख्यमंत्री से यह कहना चाहूंगी कि उन्हें राज्य में कानून व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए और कमजोर वर्ग की सुरक्षा का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार इस मामले में गंभीर होती तो अबतक मुख्य अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाता।

Haryana में Gujjar Vs Rajput की लड़ाई! लाठीचार्ज के विरोध में राजपूत नेताओं ने सामूहिक इस्तीफा दिया

 

Shamli News भाजपा की हार के बाद जिला पंचायत की राजनीति में हुई उठापटक के बीच एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने लखनऊ में सीएम से मुलाकात की थी। इसके बाद अब जिला पंचायत अध्यक्ष मधु गुर्जर ने सीएम से मुलाकात की। जिला पंचायत में चल रही उठापठक की जानकारी दी। सीएम से मुलाकात के बाद कयास लगाए जा रहे है कि जिले की सियासत में कुछ बदलाव हो सकता है।

: 'घर बैठे ऑनलाइन गेम खेलकर कमाओ लाखों', यह लालच देकर करते थे ठगी- दुबई से लेकर आए थे ट्रेनिंग- अब चढ़े पुलिस के हत्थे

 

Moradabad News in Hindi पुलिस ने बताया कि आरोपी लोगों को पहले कम पैसे लगाकर लत लगवाते थे। एक बार जब लोगों को लत लग जाती थी। उसके बाद आरोपी उनसे साइबर ठगी करते थे। पुलिस को आरोपियों के पास से लैपटॉप मोबाइल फोन और कई सारे सिम बरामद हुए हैं। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही ह

टी20 वर्ल्‍ड कप के बाद अब जिम्‍बाब्‍वे से टकराएगी भारतीय टीम, जानें कब, कहां और कैसे देखें मुकाबला

 

IND vs ZIM Live Streaming टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के बाद अब भारतीय टीम जिम्‍बाब्‍वे से टकराने के लिए तैयार है। शुभमन गिल की कप्‍तानी वाली युवा टीम का सामना सिकंदर रजा की टीम से होगा। गिल पहली बार टीम इंडिया की कमान संभालते नजर आएंगे। भारत और जिम्‍बाब्‍वे के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मैच कब और कहां खेला जाएगा। आइए जानते हैं।

मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद यूपी के इस जिले में 20 दिन दहाड़ेगा बुलडोजर

Image removed.

Bareilly News शहरों को अतिक्रमण मुक्त रखने के निर्देश मुख्यमंत्री ने नगर निगम व प्रशासन को दिए हैं। हर हाल में अतिक्रमण हटाने को कहा है। शासन की ओर से निर्देश मिलते ही नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने के लिए 20 दिन की कार्ययोजना तैयार की है। अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान शुरू करने के पहले दिन मात्र खानापूर्ति की गई।