घर वापसी करने वालों को दुबई से मिल रही धमकी, कहा- T सीरीज के गुलशन कुमार की तरह निपटा देंगे
लखनऊ में मतांतरण कराने वाले छांगुर के जेल जाने के बाद भी घर वापसी करने वाले दहशत में हैं। उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। सोनू रानी को दुबई से धमकी मिली है जबकि गुंजा गुप्ता को कचहरी में वकील के भेष में धमकी दी गई। विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के गोपाल राय को भी गुलशन कुमार की तरह मारने की धमकी मिली है।
लखनऊ। मंतातरण कराने वाले छांगुर उर्फ जलालुद्दीन तो जेल में है लेकिन उसकी दंबगई के आगे घर वापसी करने वाले दहशत में हैं। उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही है। शिकायत करने पर पुलिस धमकी देने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है।
'रामभक्तों पर गोली चलवाते हैं रामभक्त लोहिया के चेले', गोरखपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी चिंतक डॉ. राममनोहर लोहिया को रामभक्त बताते हुए वर्तमान समाजवादी नेताओं को रामद्रोही कहा। उन्होंने गुरु पूर्णिमा पर भगवान राम और रामायण का महत्व समझाया। योगी ने कहा कि डॉ. लोहिया कांग्रेस के प्रखर विरोधी थे और उन्होंने भारत की अखंडता के लिए राम कृष्ण और शंकर की पूजा को आवश्यक बताया था।
हिंदुओं ने पहनाई थीं मालाएं, अब मुस्लिम बरसाएंगे कांवड़ियों पर फूल; बरेली में 32 वर्ष पुराना विवाद खत्म
बरेली के जोगी नवादा में 32 साल पुराना विवाद सौहार्दपूर्ण समझौते से खत्म हो गया। मोहर्रम में हिंदुओं ने ताजियादारों को माला पहनाई तो अब मुस्लिम पक्ष कांवड़ियों का स्वागत करने को तैयार है। श्रावण मास में कांवड़ियों पर फूलों की वर्षा की जाएगी। दोनों पक्षों ने मिलकर 18 बैठकें कीं जिसके बाद यह निर्णय लिया गया।
अभी नहीं रुकेगा बुलडोजर, इन सभी के घर भी टूटेंगे; 15 सालों से चल रहा था अवैध मतांतरण का खेल
लखनऊ में हिंदू और गैर-मुस्लिम युवतियों को जाल में फंसाकर मतांतरण कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। बलरामपुर में सरगना जलालुद्दीन के ठिकाने पर युवतियां लाई जाती थीं। गिरोह की संपत्तियां जब्त होंगी। एटीएस ने जलालुद्दीन और नीतू को रिमांड पर लिया है। ईडी ने गिरोह के 40 खातों में 106 करोड़ रुपये का लेनदेन पाया है जो खाड़ी देशों से आए थे।
छांगुर की 12 करोड़ की कोठी ढहाने में लगे तीन दिन, पुलिस बल तैनात; जलालुद्दीन को लेकर किसी भी समय आ सकती है ATS
बलरामपुर के मधपुर गांव में विदेशी फंडिंग से मतांतरण कराकर बनाई गई जलालुद्दीन उर्फ छांगुर की 12 करोड़ की कोठी को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। सरकारी जमीन पर बने हिस्से को बुलडोजर से गिराया गया। एटीएस ने छांगुर और नीतू को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। प्रशासन अब अन्य जमीनों की जांच कर रहा है। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात है।
CM Yogi का ड्रीम प्रोजेक्ट, राम मंदिर के बाद अब अयोध्या में बसेगा दीपोत्सव गांव, चिह्नित हुई भूमि
अयोध्या में योगी सरकार दीपोत्सव गांव बसाने जा रही है। यह गांव रामचौरा गौराघाट पर बसाया जाएगा जो भगवान राम का पहला विश्राम स्थल था। यहां दीपोत्सव के लिए दीपों की आपूर्ति करने वाले कुम्हारों को बसाया जाएगा। इस परियोजना के लिए ढाई करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। पर्यटकों के लिए यह एक दर्शनीय स्थल होगा जिससे कुम्हारों को रोजगार मिलेगा।
यूपी एटीएस की गिरफ्त में अवैध मतांतरण का सरगना जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा
जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा के बलरामपुर के निवास पर तीन-चार वर्षों से नवीन घनश्याम रोहरा रोहरा निवासी मुंबई नवीन की पत्नी नीतू नवीन रोहरा पुत्री समाले नवीन रोहरा के साथ रहता था।
लखनऊ : धन, विदेश में नौकरी और व्यवसाय कराने का लालच देकर सैकड़ों लोगों का मतांतरण कराने वाले गिरोह के सरगना जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा को उत्तर प्रदेश एटीएस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने 50 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था। आजमगढ के थाना देवगांव में छांगुर बाबा के सहयोगियों / रिश्तेदारों के विरुद्ध अवैध मतांतरण के केस पंजीकृत हैं।
- Read more about यूपी एटीएस की गिरफ्त में अवैध मतांतरण का सरगना जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा
- Log in to post comments
- 3 views
आगरा में पत्नी और ससुरालियों के उत्पीड़न से आहत हलवाई ने लगाई फांसी, फंदा कसने के बाद रोते हुए बनाया वीडियो
आगरा में पत्नी और ससुराल वालों के उत्पीड़न से परेशान होकर एक हलवाई ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने एक वीडियो बनाया जिसमें उसने अपनी पत्नी और ससुराल वालों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया। उसने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी का किसी और के साथ संबंध है और उसके ससुराल वाले उसे झूठे आरोपों में फंसाना चाहते थे।
मुरादाबाद में पति से झगड़े के बाद पत्नी ने आग लगाकर दी जान, शादी के बाद से ही होने लगा था दंपती के बीच विवाद
मुरादाबाद के डिंडौरी गांव में पति से विवाद के बाद एक नवविवाहिता ने खुद को आग लगाकर जान दे दी। मायके वालों ने कोई कानूनी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हाल के दिनों में जिले में आत्महत्या के मामले बढ़े हैं जिनमें पारिवारिक कलह एक प्रमुख कारण है।
मुरादाबाद। मझोला क्षेत्र के गांव डिंडौरी में गुरुवार रात पति से विवाद के बाद नवविवाहिता ने खुद के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आग की लपटों के बीच घिरी महिला घर से भाग निकली।