Skip to main content

पांच साल में दो बार हुआ निकाह, अब संतान बची न सुहाग; हादसे में उजड़ा परिवार

हापुड़ में रेशमा नाम की एक महिला की दर्दनाक कहानी सामने आई है। पांच साल में दो शादियां करने वाली रेशमा ने एक हादसे में अपने पति और दोनों बेटियों को खो दिया। शराब की लत के कारण पहली शादी टूटने के बाद रेशमा ने दूसरी शादी की थी जिससे उसे खुशी मिली थी। लेकिन नियति को कुछ और ही मंज़ूर था।

हापुड़। जिंदगी की किताब में कुछ पन्ने ऐसे होते हैं, जो दर्द और त्रासदी की स्याही से लिखे जाते हैं। रेशमा की कहानी ऐसी ही एक दास्तान है, जो किसी हृदय विदारक कहानी से कम नहीं।

IAS सीपी सिंह का ताबड़तोड़ एक्शन, SDM को आदेश देकर पेट्रोल पंप को कराया ध्वस्त; वकील बोला- मेरे पास 14 विभागों...

वृंदावन में डीएम के आदेश पर राजस्व विभाग ने सुनरख मार्ग स्थित एक निर्माणाधीन पेट्रोल पंप के कार्यालय को ध्वस्त कर दिया जिससे संचालक को भारी नुकसान हुआ। संचालक का कहना है कि उनके पास 14 विभागों की स्वीकृति थी और डीएम ने ही NOC दी थी। उन्होंने इस कार्रवाई के खिलाफ मुख्यमंत्री से शिकायत करने की बात कही है।

मां-बेटे की हत्या के बाद युवक ने खुद को उतारा मौत के घाट, बेटी गंभीर; गांव में पसरा सन्नाटा

आजमगढ़। जहानागंज थाना क्षेत्र के चकिया मुस्तफाबाद बनकटा में अपनी मां 65 वर्षीय चंद्रकला देवी और चार वर्षीय बेटे सार्थक की गोली मारकर हत्या करने के बाद नीरज पांडेय ने खुद को भी गोली मारकर मौत को गले लगा लिया, जबकि घायल सात वर्षीय बेटी संबृद्वि पांडेय जिला अस्पताल में जीवन और मौत से जूझ रही है। इससे स्वजन में कोहराम मचा रहा। सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना जिला अस्पताल के बाद पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। एहतियान मौके पर बड़ी संख्या में फोर्स तैनात रही। घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है

मतांतरण और आतंकी साजिश! दरकशा-कैफ के मोबाइल से चैट डिलीट, जांच तेज

प्रयागराज में धर्मांतरण मामले में गिरफ्तार दरकशा और कैफ़ के मोबाइल से डेटा डिलीट मिला। पुलिस ने मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है ताकि डिलीट हुए डेटा को रिकवर किया जा सके। दरकशा अम्मी के फ़ोन से भी बात करती थी फ़ोन में संदिग्ध नंबर मिले हैं। पुलिस को संदेह है कि आरोपियों ने कई मैसेजिंग एप्स का इस्तेमाल किया। तीसरे आरोपी मो. ताज की तलाश जारी है।

आपके घर में कितने कमरे… एसी, कार, फोन है या नहीं? जनगणना के दौरान पूछे जाएंगे ऐसे ही 26 सवाल

मेरठ जिला प्रशासन ने जनगणना की तैयारी शुरू कर दी है। एडीएम प्रशासन को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जनगणना के दौरान लोगों से उनके घरों में कमरों की संख्या परिवार के सदस्यों की संख्या और उनकी जाति के बारे में जानकारी ली जाएगी। यह भी पूछा जाएगा कि उनके घर में पीने के पानी बिजली और शौचालय की क्या व्यवस्था है।

मेरठ। जिला प्रशासन के पास जनगणना का फॉर्म आ गया है। जिला प्रशासन और सांख्यिकी विभाग ने जनगणना कराने की तैयारी भी शुरू करा दी है। इसके लिए एडीएम प्रशासन को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। 

मुजफ्फरनगर में रेल‍िंग तोड़ते हुए 20 फीट नीचे खेत में ग‍िरी कार, केदारनाथ जा रहे गुजरात के चार युवकों की मौत; एक घायल

मुजफ्फरनगर में पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर रामपुर तिराहे के पास एक दर्दनाक हादसे में केदारनाथ जा रहे पांच युवकों की कार फ्लाईओवर से गिर गई जिसमें चार की मौत हो गई। पांचों युवक गुजरात राज्य के गांधीनगर के रहने वाले हैं जो केदारनाथ मंदिर के दर्शन करने के लिए निकले थे।

9 बच्‍चों की मां को 10 साल छोटे युवक से हुआ प्‍यार, खेत में क‍िया ऐसा कांड... सब रह गए सन्न

यूपी के कासगंज में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रेम संबंधों में बाधा बनने पर नौ बच्चों की मां ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। घटना की रात महिला पति को बहाने से खेत में ले गई। वहां प्रेमी पहले से मौजूद था। दोनों ने मिलकर हत्या की और फिर शव को ट्यूबवेल के कुंड में डाल दिया।

लखनऊ में कपड़ा व्यापारी ने पत्नी-बेटी के साथ जहर खाकर दी जान, सामूहिक आत्महत्या से इलाके में सनसनी

लखनऊ में एक व्यापारी उसकी पत्नी और बेटी का शव उनके घर में पाया गया जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार शोभित रस्तोगी नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी के साथ जहर खाकर आत्महत्या की है। तीनों के शव अशरफाबाद स्थित फ्लैट में मिले। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है और मामले की जांच जारी है। व्यापारी राजाजीपुरम में कपड़े का कारोबार करता था।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक घर से पति-पत्नी और बेटी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सोमवार सुबह शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। 

प्रयागराज में 3 हजार भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने काटा बवाल, वाहनों में तोड़फोड़ की; कई लोग घायल

प्रयागराज के करछना में भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर के इसौटा गांव न पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। सर्किट हाउस में रोके जाने से नाराज़ कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पथराव किया और कई गाड़ियां तोड़ दीं। महिलाओं के साथ अभद्रता और पब्लिक के साथ मारपीट की गई। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। ताजा जानकारी के लिए जागरण के साथ जुड़े रहें।

प्रयागराज। इसौटा गांव में भीम आर्मी के अध्यक्ष व सांसद चंद्रशेखर को पुलिस ने रविवार शाम जाने से रोका तो पार्टी कार्यकर्ता उग्र हो गए। करछना तहसील के हनुमानपुर मोरी से लेकर भड़ेवरा बाजार तक जमकर बवाल किया।

तीन वरिष्ठ के साथ पांच आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर, डीजी शिरडकर को भी मिली तैनाती

एडीजी पीएसी सुजीत पांडेय को एडीजी लखनऊ जोन और एडीजी पीटीसी सीतापुर आरके स्वर्णकार को एडीजी पीएसी के पद पर तैनात किया गया है। एसपी सीआईडी आशीष तिवारी को एसएसपी सहारनपुर के पद पर तैनात किया गया है जबकि एसएसपी सहारनपुर रोहित सिंह सजवान को डीजीपी मुख्यालय से सम्बद्ध किया गया है।

लखनऊ। गृह विभाग ने रविवार को तीन वरिष्ठ के साथ पांच आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें हाल ही में डीजी के पद पर प्रोन्नत लखनऊ जोन के एडीजी रहे एसबी शिरडकर को भी नई तैनाती मिली