राजू के सच से उठेगा पर्दा! जांच करने सीकर जाएगी गाजियाबाद पुलिस; इन 5 सवालों ने केस को उलझाया
गाजियाबाद में 30 साल बाद मिले राजू केस में पुलिस कई सवालों में उलझ गई है। अब सच जानने पुलिस सीकर जाएगी। साहिबाबाद के सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि एक व्यक्ति ने सीकर में युवक के एक परिवार के साथ रहने की जानकारी दी थी। सीकर के थाना प्रभारी से पुलिस ने बात की है। पुलिस जांच के लिए सीकर भी जाएगी।
साहिबाबाद। राजू के राजस्थान के सीकर के एक गांव में परिवार का बेटा बनकर रहने के मामले में भी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। साहिबाबाद पुलिस ने सीकर पुलिस से संपर्क किया है। जांच करने के लिए पुलिस सीकर भी जाएगी।
Sambhal Violence: हिंसा में विदेशी फंडिग की भी आशंका, नाली में पाकिस्तान के साथ अमेरिकी कारतूस भी मिला
संभल हिंसा की जांच में पाकिस्तानी और अमेरिकी कारतूस मिलने से विदेशी कनेक्शन की आशंका बढ़ गई है। फोरेंसिक टीम को घटनास्थल से छह खोखे मिले हैं जिनमें से एक पर पीओएफ (पाकिस्तान आर्डिनेंस फैक्ट्री) लिखा है। पुलिस विदेशी फंडिंग के एंगल से भी जांच कर रही है। संभल में पहले भी आतंकी कनेक्शन सामने आ चुके हैं।
'राजनीतिक पर्यटन के लिए राहुल जा रहे संभल', योगी के मंत्री बोले- माहौल बिगाड़ना चाहती हैं सपा-कांग्रेस
राहुल गांधी के बुधवार को संभल दौरे को लेकर आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने इसे राजनीतिक पर्यटन बताया है। उन्होंने कहा कि संभल में सामान्य हो रही स्थिति को कांग्रेस और सपा के नेता बिगाड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि संभल जामा मस्जिद का सर्वे कोर्ट के आदेश पर हो रहा था। इसके बाद भी सपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वहां पर स्थिति बिगाड़ी और हिंसा की।
Farmers Protest: नोएडा में धरने पर बैठे किसान गिरफ्तार, दलित प्रेरणा स्थल से ट्रैफिक का संचालन हुआ शुरू
सोमवार से शुरू हुए किसानों के विरोध मार्च को लेकर दिल्ली-नोएडा की सीमाओं पर सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेडिंग की गई है। इसके कारण मंगलवार को भी यातायात की गति धीमी रही। वहीं दलित प्रेरणा स्थल पर धरने पर बैठे किसानों की गिरफ्तारी के दौरान करीब 45 मिनट तक यातायात बंद करना पड़ा। इससे लंबा जाम लग गया और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बैक्टीरिया रोधी क्षमता की काट को भारत ने खोजा इलाज, देश में बनी पहली स्वदेशी एंटीबायोटिक दवा; ये हैं फायदे
भारत ने बैक्टीरियल संक्रमण के खिलाफ एक क्रांतिकारी इलाज खोजा है। नेफिथ्रोमाइसिन 14 वर्षों में विकसित पहली स्वदेशी एंटीबायोटिक एजिथ्रोमाइसिन से 10 गुना अधिक प्रभावी है और निमोनिया के इलाज में केवल तीन दिन लगते हैं। यह दवा प्रतिरोधी बैक्टीरिया के खिलाफ भी कारगर है। नेफिथ्रोमाइसिन का विकास वाकहार्ट लिमिटेड और जैव प्रौद्योगिकी उद्योग अनुसंधान परिषद (बीआइआरएसी) के सहयोग से किया गया है।
Farmers Protest: किसानों की नई मांगों से टेंशन में नोएडा प्राधिकरण, क्या पूरी हो पाएंगी ये तीन डिमांड?
नोएडा प्राधिकरण किसानों से किए वादे के मुताबिक 5% विकसित भूखंड देने में नाकाम रहा है। अब किसानों की नई मांग 20% विकसित भूखंड की है। संयुक्त किसान मोर्चा की तीन मांगों को पूरा करना प्राधिकरण के लिए चुनौतीपूर्ण है। वहीं किसानों की मांगों को पूरा करना प्राधिकरण के लिए मुश्किल लग रहा है। आगे विस्तार से पढ़िए आखिर किसान क्या-क्या मांगें कर रहे हैं।
नोएडा। किसानों का आंदोलन नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना प्राधिकरण के लिए बड़ी चुनौती बनने जा रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा जिन तीन मांग को लेकर सड़क पर उतरा है, उसको पूरा करा पाना संभव नहीं हो सकेगा।
एक्शन में आए IAS राकेश कुमार सिंह, गलत आख्या लगाने पर लेखपाल को किया निलंबित; कई अधिकारी रडार पर
बिल्हौर के लेखपाल देवेंद्र कुमार को जनसुनवाई पोर्टल पर गलत आख्या लगाने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने यह कार्रवाई की है। इसके अलावा सदर तहसील के सचेंडी में लेखपाल अरुणा द्विवेदी और तहसील राजस्व कर्मचारी आलोक दुबे के खिलाफ भी जांच कमेटी गठित की गई है। इन पर गलत तरीके से वरासत बनाकर जमीन खरीदने का आरोप है।
परिवहन निगम कर्मियों को योगी सरकार ने दी खुशखबरी, बच्चों की पढ़ाई-शादी को लेकर कर दिया ये बड़ा एलान
उत्तर प्रदेश सरकार ने परिवहन निगम के कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा की है। अब निगम के कर्मचारियों को एक करोड़ रुपये तक का बीमा कवर मिलेगा। इसके अलावा मृतक कर्मी की बेटी की शादी के लिए 10 लाख रुपये और बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए भी 10 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। इस योजना से निगम के करीब 250 कर्मी लाभान्वित होंगे।
महाकुंभ में उमड़े नागाओं का रहस्य! सात घरों में भिक्षा मांगने की छूट, वरना… एमटेक और पीएचडी डिग्री होल्डर भी बने नागा
नागा संन्यासी अखाड़ों के योद्धा होते हैं जो जरूरत पड़ने पर मरने-मारने में पीछे नहीं रहते। नागा संन्यासी बनने के लिए शारीरिक रूप से हृष्ट-पुष्ट व धर्म के प्रति कुछ कर दिखाने की अदम्य इच्छाशक्ति होना जरूरी है। नागा संन्यासी को 24 घंटे में एक बार सात्विक भोजन करना होता है। सिर्फ सात घरों में भिक्षा मांगने की छूट है।
यूपी के इन जिलों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक पहले सप्ताह के बाद मौसम में बदलाव आएगा। रात में ठंडी हवा चलने की आशंका जताई जा रही है। आने वाले दिनों में कोहरे व ठंड का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश कड़ाके ठंड पड़ने की चेतावनी जारी की है। विभाग के मुताबिक 10 दिसंबर से कड़ाके की ठंड शुरू हो सकती है