Skip to main content

Farmers Protest: संसद कूच के लिए अड़े किसान, महामाया फ्लाईओवर के नीचे सुरक्षाकर्मियों ने रोका; लगा लंबा जाम

उत्तर प्रदेश के किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली कूच कर चुके हैं। इस कारण दिल्ली बॉर्डर पर सुरक्षाबलों की भारी तैनाती की गई है। इन किसानों के कूच करने के कारण डीएनडी फ्लाईवे पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया है। इसके अलावा चिल्ला बॉर्डर पर भी यातायात बाधित हुई है। किसान 10 प्रतिशत आबादी भूखंड 64.7 प्रतिशत अधिक मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

यूपी में पान मसाला फैक्ट्रियों पर सख्ती, हर फैक्ट्री के बाहर अस्थायी चौकी; दूसरे राज्यों में शिफ्ट करने की तैयारी

कानपुर में पान मसाला फैक्ट्रियों पर राज्य कर विभाग की निगरानी एक और हफ्ते के लिए बढ़ा दी गई है। अब तक उम्मीद थी कि 30 नवंबर को निगरानी खत्म हो जाएगी लेकिन अब यह 7 दिसंबर तक जारी रहेगी। इस निगरानी से बिना टैक्स चुकाए निकलने वाला माल तो रुका है लेकिन ई-वे बिल के साथ फैक्ट्री से निकलने वाले माल में भी 75 प्रतिशत की कमी आई है।

बंद रास्ता मैप पर सुचारु कैसे? बरेली पुल हादसा मामले में यूपी पुल‍िस ने Google को भेजा नोट‍िस; पूछे ये सवाल

फर्रुखाबाद के नितिन अजीत अमित रविवार तड़के गूगल मैप के सहारे कार से फरीदपुर (बरेली) जा रहे थे। मुड़ा गांव के पास रामगंगा पर अधूरा पुल होने से रास्ता बंद था इसके बावजूद मैप पर सुचारू दिखता रहा। वहां ईंटों की दीवार भी कुछ ग्रामीणों ने गिरा दी थी। इससे अनजान युवक आगे बढ़े और पुल से कार गिरने के कारण तीनों की मृत्यु हो गई थी।

Farmer Protest: आज नोएडा से दिल्ली कूच करेंगे किसान, बॉर्डर पर तैनात किए गए सुरक्षाकर्मी; ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

आज किसान नोएडा से दिल्ली कूच करेंगे। दिल्ली की सीमाओं पर भारी सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। दिल्ली पुलिस और गौतमबुद्ध नगर पुलिस चेकिंग कर रही है। यातायात दबाव बढ़ने पर कई रूट डायवर्ट किए गए हैं। यमुना एक्सप्रेस-वे से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर दिल्ली जाने वाले और सिरसा से परी चौक होकर सूरजपुर जाने वाले मार्ग पर मालवाहक वाहनों का आगमन प्रतिबंधित रहेगा।

PDU जंक्शन से तीन तस्कर गिरफ्तार...बिहार लेकर जा रहे थे करोड़ों की चांदी; नगदी देखकर पुलिस की फटी रह गईं आंखें

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। उनके पास से एक क्विंटल तीन किलो चांदी और तीन लाख 75 हजार रुपये नकद बरामद हुआ। चांदी की कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। तीनों युवक चांदी और रुपये वाराणसी से बिहार ले जा रहे थे।

मैनपुरी में भाजपा का समर्थन करने पर जेई उखाड़ ले गए मीटर, गाली-गलौज और मारपीट का भी आरोप

UP News उत्तर प्रदेश करहल थाना क्षेत्र के गांव रुरिया निवासी महिला ने विद्युत विभाग के जेई पर भाजपा समर्थक होने के कारण जातिसूचक शब्दों के उपयोग गाली-गलौज मारपीट करने और मीटर उखाड़ने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पर्यटन मंत्री से शिकायत कर जेई खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं मामले पर जेई ने सफाई पेश की है।

Shrawasti Accident: तेज रफ्तार XUV ने टैम्पो को मारी टक्कर; पांच लोगों की मौत, 6 गंभीर रूप से घायल

यूपी के श्रावस्ती में एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए। हादसा मोहनीपुर चौराहे के पास हुआ जहां एक तेज रफ्तार महिंद्रा एक्सयूवी वाहन ने आगे जा रहे टैम्पो को टक्कर मार दी। दोनों वाहन सड़क किनारे बने नाले को पार करते हुए करीब 10 फीट गहरे खड्डे में गिर गए।

Sambhal Violance: सांसद इकरा हसन को संभल जाने से रोका, UP बॉर्डर पर पुलिस अलर्ट

कैराना लोकसभा से सपा सांसद इकरा चौधरी को संभल जाते समय पुलिस ने रोककर वापस दिल्ली भेज दिया। वहीं अन्य तीन सांसदों को गाजियाबाद पुलिस ने पहले ही रोक लिया था। पिछले दिनों हिंदू पक्ष की याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने मस्जिद के सर्वे के आदेश दिए थे। जिसके बाद सर्वे करने मस्जिद पहुंची टीम तो हिंसा हो गई थी। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी।

हापुड़। हापुड़ शहर के पिलखुवा के छिजारसी टोल प्लाजा पर कैराना लोकसभा क्षेत्र से सपा (समाजावादी पार्टी) सांसद इकरा चौधरी को संभल जाते समय पुलिस ने रोककर वापस दिल्ली भेज दिया।

'मुझे दबोच लिया, फिर दे लात...दे घूसे', चौकीदार की जुबानी, हापुड़ लूट की कहानी

UP Crime हापुड़ के जरौठी-श्यामपुर मार्ग स्थित श्री श्याम मेटल स्क्रैप फैक्ट्री में पांच नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों के बल पर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने पहले चौकीदार को बेरहमी से पीटा और फिर उसके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद बदमाश करीब बीस लाख रुपये का तांबा लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य एकत्र किए।

Bareilly News: 15 हजार रुपये मांग रहा था दारोगा, एंटी करप्शन टीम के चंगुल में फंसकर पहुंचा सलाखाें के पीछे

Bareilly News अलीगंज थाने में तैनात दारोगा महेश चंद्र को एंटी करप्शन टीम ने 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दारोगा ने हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी कैलाश से प्राथमिकी से धारा हटाने के एवज में रिश्वत मांगी थी। भमोरा थाने में आरोपी दारोगा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

बरेली। एंटी करप्शन टीम ने अलीगंज थाने में तैनात दारोगा महेश चंद्र को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। उसने प्राथमिकी से हत्या के प्रयास की धारा हटाने के नाम पर रिश्वत मांगी थी। आरोपित दारोगा के विरुद्ध भमोरा थाने में प्राथमिकी लिखी गई है।