Skip to main content

'संविधान की मूल प्रति में नहीं है पंथ निरपेक्ष और समाजवाद शब्द', इलाहाबाद विवि के दीक्षांत समारोह में बोले सीएम योगी

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के 136वें दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संविधान में धर्मनिरपेक्ष और समाजवाद शब्दों को जोड़ने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ये शब्द तब जोड़े गए जब देश में संसद भंग थी और न्यायपालिका के अधिकार कुंद कर दिए गए थे। मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के छात्रों से महाकुंभ पर शोध करने और छात्र संघ चुनाव लड़ने की समय सीमा तय करने को भी कहा।

संभल ह‍िंसा मामले में सीएम योगी का बड़ा एक्शन! पत्‍थरबाजों का चौराहों पर लगेगा पोस्‍टर; नुकसान की होगी वसूली

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में 24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद का सर्वेक्षण के दौरान हुए बवाल मामले में योगी सरकार बड़े एक्‍शन की तैयारी में है। उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा क‍ि पथराव करने वालों और उपद्रवियों के पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर लगाए जाएंगे वसूली की जाएगी और इनाम भी जारी किया जा सकता है।

हनी ट्रैप से रहें सावधान! युवती ने रेस्तरां में बुलाया, फिर युवक के साथ किया ऐसा कांड; पुलिस भी हैरान

गजियाबाद जिले में हनी ट्रैप में फंसाने का एक मामला थाने पहुंचा है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच में पता चला कि टिंडर एप से परिचित हुई युवती ने एक युवक को गौर मॉल के सामने कैफे में मिलने बुलाया। इसके बाद उसे जाल में फंसा लिया गया। जानिए पूरा मामला क्या है।

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद शहर के पॉश इलाके आरडीसी में युवाओं को हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेलिंग के मामले लगातार बढ़ा रहे हैं।

'20 मिनट में पहुंचने की कही थी बात, हमेशा के लिए छोड़ गए साथ', अधूरे पुल से गिरी थी कार; तीन युवकों की हुई मौत

मृतक युवकों के चचेरे भांजे ने बताया कि हादसे से पहले उनकी बात हुई थी। उन्हें बताया था कि मैप पर कुछ मिनट की दूरी बता रहा है। जल्द ही पहुंच जाएगा। उन्होंने बताया था कि दातागंज पार कर लिया है। उसके बाद फोन नहीं उठा। सुबह किसी अनजान ने फोन उठाकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद वे घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

Sultanpur News: यूपी के सुलतानपुर में बड़ी वारदात, अपहरण के बाद छात्र की बेरहमी से हत्या

यूपी के सुलतानपुर में बड़ी वारदात सामने आई है। कर्ज में डूबे एक युवक ने एक छात्र को अगवा कर लिया। इसके बाद पांच लाख रुपये मांगे। रकम न मिलने पर छात्र की हत्या कर दी। इस घटना से सनसनी फैल गई है। एसपी सोमेन बर्मा ने बताया क‍ि हत्यारोपी युवक लंबे समय से कर्ज में डूबा था। हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

सुलतानपुर। यूपी के सुलतानपुर में बड़ी वारदात सामने आई है। कर्ज में डूबे एक युवक ने एक छात्र को क‍िडनैप कर लिया। इसके बाद पांच लाख रुपये मांगे। रकम न मिलने पर छात्र की हत्या कर दी। इस घटना से सनसनी फैल गई है। पुल‍िस मामले की जांच में जुटी है।

Bulandshahr News: महर्षि वाल्मीकि आश्रम में युवक की बेरहमी से हत्या, हमलावर ने ईंटों से सिर पर किया प्रहार

एक युवक की सिर पर ईंटों से प्रहार कर हत्या कर दी गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की लेकिन अभी तक स्वजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। मृतक की पहचान रजत उर्फ गद्दी के रूप में हुई है। वह आश्रम में साफ-सफाई का काम करता था और वहीं सोता भी था। मामले की जांच जारी है।

बुलंदशहर। खुर्जा के तहसील मार्ग स्थित महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सिर पर ईंटों से प्रहार कर युवक की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। अभी मामले में स्वजन की तरफ से पुलिस को तहरीर नहीं मिली है।

Muzaffarnagar Accident: रेलिंग तोड़ते हुए हिंडन नदी में गिरा मिट्टी से भरा ट्रक, दो लोगों की मौत

बुढ़ाना के हिंडन नदी पुल पर एक भीषण दुर्घटना में मिट्टी से भरा ट्रक पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरा। इस हादसे में ट्रक में सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोगों को पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन में सकुशल बाहर निकाला गया। मृतकों के स्वजन को सूचित किया गया है।

बुढ़ाना/मुजफ्फरनगर। कस्बे के हिंडन नदी पुल पर मिट्टी से भरा ट्रक पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरा। घटना में ट्रक में सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोगों को पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन में सकुशल बाहर निकाला गया।

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, आगरा के दो युवकों की मौत

यमुना एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई जिसमें आगरा निवासी दो युवकों की मौत हो गई। आगरा से नोएडा जा रही कार मथुरा के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार सवार दोनों युवक स्पोर्टस के जूते और सामान की बिक्री करते हैं। कारोबार के सिलसिले में वे दिल्ली जा रहे थे। इसी बीच तड़के हादसा हो गया।

मथुरा। आगरा से नोएडा जा रही तेज रफ्तार कार यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 133 पर मंगलवार सुबह साढ़े चार बजे अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार दोनों युवकों की मृत्यु हो गई

होटल में गर्लफ्रेंड संग चुन ली मौत, 7 माह पहले हुई थी युवक की शादी; सामने आई ये बड़ी वजह

फरीदाबाद में प्रेमी युगल के सुसाइड करने का मामला सामने आया है।एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ होटल में जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। वहीं जांच के लिए मौके पर पहुंची पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में पता चला कि 7 माह पहले ही युवक की शादी हुई थी।

ग्रेटर नोएडा में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन कर्मचारियों की जलकर मौत

ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा 2 क्षेत्र में एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से तीन कर्मचारियों की मौत हो गई। सोफा बनाने वाली इस फैक्ट्री में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में थाना बीटा 2 क्षेत्रान्तर्गत साइट फॉर फैक्ट्री नंबर-4 में भीषण आग लग गई। आग लगने से तीन कर्मचारियों की मौत होने की जानकारी सामने आई है।