Sambhal Violence: संभल जाने की जिद पर अड़े नेता प्रतिपक्ष, माता प्रसाद पांडेय के आवास पर पुलिस तैनात
Sambhal Violence संभल में शनिवार को सपा का प्रतिनिधमंडल आने के लिए था। लेकिन राजधानी में पुलिस माता प्रसाद पांडे के घर पर है। संभल हिंसा के बाद जिला प्रशासन ने पाबंदियों को 10 दिसंबर तक बढ़ा दिया है। शहर की शांति के लिए बाहरी और विभिन्न सामाजिक संगठन राजनीतिक व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रतिबंध को भी 10 दिसंबर तक बढ़ाया गया है।
: दिव्यांग बेटी की हत्या कर खुद को मारने वाले पिता की दर्दभरी दास्तां, आठ महीने पहले छूट गई थी नौकरी
एत्माद्दौला के कटरा वजीर खां में आर्थिक तंगी के चलते पिता ने 14 वर्षीय दिव्यांग बेटी को जहर देकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह बेटी का शव कमरे में और पिता का रसोई में फंदे पर लटका मिला। आठ महीने पूर्व फैक्ट्री से नाैकरी छूटने के बाद पिता आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर और फंदे से मौत की पुष्टि हुई है।
ED Raids: राज कुंद्रा के सहयोगियों के घर ईडी की छापेमारी, कुशीनगर से साफ्टवेयर इंजीनियर हिरासत में
ईडी ने राज कुंद्रा के सहयोगियों के घरों पर छापेमारी की और कुशीनगर से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को हिरासत में लिया। पडरौना की राजपूत कालोनी व कुबेरस्थान के कठकुइयां में दो संदिग्धों से 12 घंटे पूछताछ चली। कुंद्रा के खिलाफ अश्लील फिल्मों से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की गई है। ईडी की टीम ने मुंबई लखनऊ और प्रयागराज से संयुक्त रूप से छापेमारी की।
गाजियाबाद में वकीलों का हंगामा, न्यायिक कार्य में बाधा डालने पर 43 नामजद और 80 अज्ञात के खिलाफ FIR
Ghaziabad lawyers strike गाजियाबाद में न्यायिक कार्य में बाधा डालने के आरोप में 43 नामजद और 80 अज्ञात लोगों के खिलाफ कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अधिवक्ताओं और उनके साथ काम करने वाले इंटर्न के अलावा बाहरी असामाजिक तत्वों ने न्यायालय परिसर में घुसकर नारेबाजी की और न्यायिक कार्य को बाधित किया। इस घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अधिवक्ताओं की पहचान की गई है।
गाजियाबाद। न्यायिक कार्य में अवरोध उत्पन्न करने के आरोप में 43 नामजद और 80 अज्ञात लोगों के खिलाफ कविनगर थाने में जिला जज के आदेश पर शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
UP News: बढ़ेगा ई-रिक्शा का किराया, परिवहन विभाग ने तय कर दिए रेट; क्षमता से अधिक बैठाईं सवारियां तो होंगे सीज
New E Rickshaw Fares लखनऊ में पहली बार ई-रिक्शा का किराया तय किया गया है। अब यात्रियों को अधिकतम 8.30 रुपये प्रति किलोमीटर किराया देना होगा। यह कदम मनमाने किराए को रोकने के लिए उठाया गया है। पूरा ई-रिक्शा बुक करने पर ही यह किराया देना होगा। क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने पर आटो और ई-रिक्शा को सीज किया जाएगा।
लखनऊ। परिवहन विभाग ने अन्य यात्री वाहनों की तरह पहली बार ई-रिक्शा का किराया तय किया है। यात्रियों को अब 8.30 रुपये प्रति किलोमीटर अधिकतम किराया देना होगा, क्योंकि अभी तक मनमाने तरीके से किराया ले रहे थे।
संभल के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण! जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस; 10 बड़ी बातें
संभल में जुमे की नमाज को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। जिला मजिस्ट्रेट ने पुलिस अधिकारियों के साथ तकरीबन 70 मजिस्ट्रेट की तैनाती की है। इनमें सभी डिप्टी कलेक्टर एसडीएम के अलावा ग्राम्य विकास विभाग से मुख्य विकास अधिकारी जिला विकास अधिकारी परियोजना निदेशक डीआरडीए डीपीआरओ और सभी खंड विकास अधिकारियों को लगाया गया है।
पूर्व विधायक शाहनवाज राणा गिरफ्तार, बिजली चोरी के मुकदमे में जारी हुआ था गैर जमानती वारंट
बिजनौर के पूर्व विधायक शाहनवाज राणा को मंसूरपुर थाना पुलिस ने 14 साल पुराने बिजली चोरी के मुकदमे में गिरफ्तार कर लिया। शाहनवाज राणा के विरुद्ध न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी हुआ था क्योंकि वह कोर्ट में पेश नहीं हो रहे थे। शाहनवाज राणा वर्तमान में रालोद से जुड़े हुए हैं और उन्होंने 2007 में बिजनौर सदर सीट से बसपा के टिकट पर विधायक का चुनाव जीता था।
जेठानी को देख ललचा गया था देवरानी का मन, इश्क लड़ाने के लिए बेच दिए चांदी के गहने, फिर जो हुआ… किसी ने नहीं सोचा!
मथुरा के गांव नगला माना में उमेश की हत्या उसकी पत्नी नेहा ने अपने प्रेमी पवन के साथ मिलकर कराई थी। नेहा को उमेश की मृत्यु के बाद करोड़ों रुपये का मकान मिलने की उम्मीद थी और वह अपने प्रेमी के साथ शादी करना चाहती थी। पुलिस ने नेहा पवन और दो शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है।
अब नहीं बचेंगे संभल को जलाने वाले! पुलिस के हाथ लगा कौन सा सुराग… गिरफ्तार लोगों ने उजागर किए मंसूबे
सभल में जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर के विवाद के बाद हुई हिंसा के पीछे के मास्टरमाइंड की तलाश में पुलिस जुटी है। पुलिस ने 700 से अधिक उपद्रवियों को चिह्नित किया है और 150 लोगों के पोस्टर जारी किए हैं। 31 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनके मोबाइल से बरामद कॉल रिकॉर्डिंग से पता चलता है कि उपद्रवियों ने अफवाहों के जरिए भीड़ इकट्ठा की थी।
Ghaziabad Lawyers Strike: वकीलों में क्यों हुई दो फाड़? आज बुलाई आम सभा; कल जमकर हुआ था हंगामा
हड़ताल स्थगित करने पर कचहरी में वकीलों में दो फाड़ हो गई। वहीं वकीलों ने आज आम सभा बुलाई है। बुधवार को कचहरी में जमकर हंगामा हुआ था और इस दौरान गुस्साए वकीलों ने बार एसोसिशन की वरिष्ठ उपाध्यक्ष शबनम खान को अध्यक्ष घोषित कर दिया था। कचहरी में वकीलों का धरना जारी है। आगे विस्तार से पढ़िए पूरी खबर।
गाजियाबाद। कचहरी में बार एसोसिएशन के हड़ताल स्थगित करने के निर्णय पर वकील दो फाड़ हो गए हैं। गुस्साए वकीलों ने बुधवार को बार एसोसिशन की वरिष्ठ उपाध्यक्ष शबनम खान को अध्यक्ष घोषित कर दिया।