Skip to main content

गर्लफ्रेंड के बीच पत्नी थी रोड़ा, गुजारा भत्ता मांगने से नाराज पति ने की हत्या; ऐसे सुलझा हत्याकांड

 मृतका के भाई को पहले से ही अंदेशा था कि कही उनकी बहन के साथ कोई अनहोनी न हो जाए। भाई ने बताया बहन सरिता ने अपने पति के आफिस में गुजारा भत्ते की मांग की थी। वहां 35 प्रतिशत वेतन देने की बात हो रही थी। इसी से पति गौरव ज्यादा परेशान था। इसके चलते उसने पत्नी की हत्या कर दी।

मैनपुरी। प्रेमिका के बीच रोड़ा बनी पत्नी ने जब गुजारा भत्ता के लिए पति के ऑफिस में आवेदन कर दिया। वेतन से 35 प्रतिशत पत्नी को देने की बात हुई तो नाराज पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। शव को मथुरा के छटींकरा स्थित हाईवे पर फेंककर फरार हो गया।

कपड़े उतारकर धरना देने के मामले में एक्स पर छिड़ी जंग, अखिलेश यादव के पोस्ट पर BJP ने किया पलटवार

मेरठ के व्यापारी ने गाजियाबाद के मोहन नगर जीएसटी कार्यालय में अपने कपड़े उतारकर अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए धरना दिया। इस मामले में व्यापारी पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं इस पर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी तेज हो गया है। अखिलेश यादव के एक्स पर किए पोस्ट पर रविवार को भाजपा के आईटी सेल प्रभारी अमित मालवीय ने पोस्ट कर पलटवार किया है।

साहिबाबाद। मोहन नगर स्थित स्टेट जीएसटी कार्यालय पर शुक्रवार रात मेरठ के व्यापारी अक्षय जैन का कपड़े उतारकर चार घंटे तक धरना देने के मामले ने सोशल मीडिया पर तूल पकड़ लिया है। इस पर राजनीतिक वार छिड़ गया है।

डीएम-एसपी के सामने रख दी पानी की ऐसी बोतल जिसके बाद चौंक गए अधिकारी, तत्काल चला बुलडोजर

बागपत न्यूज़:- बागपत डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह व एसपी अर्पित विजयवर्गीय हरियाणा के विधानसभा चुनाव के चलते यूपी ह​रियाणा की सीमा के पास बनी पुलिस चौकी पर पहुंचे थे। यहां पुलिसवाले ने पीने के पानी की बोतलें उनके सामने रख दीं जैसे ही एसपी और डीएम की नजर बोतल पर पड़ी। सहायक आयुक्त खाद्य को कार्रवाई के लिए निर्देश दिए गए। नकली पानी की बोतलों पर बुलडोजर चलाया गया।

देवरिया में छात्राओं के साथ छेड़खानी करने वाले दो आरोपितों को लगी गोली, मुठभेड़ में गिरफ्तार

देवरिया में छात्राओं के साथ छेड़खानी करने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। रविवार की रात करीब 11 बजे तरकुलवा थाना क्षेत्र में हुई इस मुठभेड़ में दोनों आरोपितों के पैर में गोली लगी है। उन्हें देर रात 12 बजे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया दोनों का इलाज चल रहा है।

फरीदाबाद में शख्स की पीट-पीटकर हत्या, मामूली बात पर पड़ोसी ने परिवार पर डंडों से किया वार; कई घायल

फरीदाबाद के नेहरू कॉलोनी में पानी की कैन बजाने को लेकर हुए झगड़े में एक बस चालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हमले में बस चालक की बेटी का सिर फूट गया और परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हो गए। सभी अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है लेकिन वे फरार हैं।

फरीदाबाद। पानी की कैन बजाने को लेकर हुए झगड़े में नेहरू कॉलोनी में पड़ोसियों ने बस चालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हमले में बस चालक की बेटी का सिर फूट गया। परिवार के अन्य सदस्य को भी हल्की चोट लगी है।

आखिर कहां बनी थी उम्र घटाने वाली मशीन? 40 लाख का आया था खर्च, कानपुर में करोड़ों की ठगी के बाद फूटा भांडा

कानपुर में उम्र घटाने वाली मशीन के नाम पर करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़ हुआ है। आरोपित दंपती ने इजरायल की बताई जाने वाली मशीन को शहर में ही 40 लाख रुपये में बनवाया था। एक इंजीनियर ने दावा किया है कि उसे मशीन बनाने में छह महीने लगे। पुलिस ने जिम और संस्था के ऑफिस को सील कर दिया है। आठ सदस्यीय एसआईटी जांच कर रही है।

कानपुर। ऑक्सीजन थेरेपी के जरिए 65 वर्ष के बुजुर्ग को 25 साल का जवान बताकर 35 करोड़ रुपये ठगने वाले आरोपित दंपती के झूठ की पोल खुल गई। इजरायल की बताई जाने वाली मशीन शहर में ही बनवाई गई थी और इसके लिए 40 लाख रुपये की बात तय हुई थी।

संतकबीरनगर में ट्रैक पर साइकिल ने खड़े किए सुरक्षा पर सवाल, साजिश या कुछ और? जांच शुरू

उत्‍तर प्रदेश के संतकबीर नगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां संतकबीर नगर में साबरमती एक्सप्रेस के सामने रेलवे ट्रैक पर एक पुरानी साइकिल मिलने से हड़कंप मच गया। यह घटना किसी गहरी साजिश का हिस्सा है या महज एक दुर्घटना इसकी जांच सुरक्षा एजेंसियां कर रही हैं। इस घटना से रेलवे सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।

इकरा हसन: सपा सांसद इकरा हसन ने धार्मिक टिप्पणी पर की कार्रवाई की मांग, बोले- 'यति नरसिंहानंद गिरी ने किया अपमान

कैराना की सांसद इकरा हसन अपनी बेबाक टिप्पणियों के लिए जानी जाती है। इकरा हसन कई बार अपनी वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर अपनी बातों को कहती हैं। यति नरसिंहानंद गिरी का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद इकरा ने उत्तर प्रदेश व देश की सरकार पर सवाल उठाए हैं।

कैराना/शामली। सपा सांसद इकरा हसन ने स्वयं साेशल मीडिया पर एक मिनट बाइस सेकेंड का वीडियो पोस्ट कर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज द्वारा की गई धार्मिक टिप्पणी पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है।

अखिलेश यादव को उपचुनाव से पहले लगा बड़ा झटका, पश्चिमी यूपी के कद्दावर नेता ने छोड़ी समाजवादी पार्टी

उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पश्चिमी यूपी में बड़ा झटका लगा है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव परमानंद गर्ग अखिलेश यादव का साथ छोड़ दिया है। वह सपा छोड़कर बसपा में शामिल हो गए हैं। परमानंद गर्ग के पार्टी छोड़ने से गाजियाबाद विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत की राह कठिन होगी।

'सपा मतलब समाप्त वादी पार्टी, राहुल देश के पहले गैर जिम्मेदार नेता प्रतिपक्ष', केशव प्रसाद मौर्य ने साधा निशाना

UP Politics डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुजफ्फरनगर में आड़े हाथाें लिया। उन्होंने कहा कि यूपी की सभी 10 सीटों पर उपचुनाव जीतेगा एनडीए। अब गांव दर गांव लखपति दीदी से पहचान बन रही है। युवा ओलिंपिक कामनवैल्थ और एशियन गेम्स में पदक जीत रहे हैं तो प्रदेश सरकार उन्हें नौकरी प्रदान कर रही है।