अब डिलेवरी कोड बताने पर ही मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर, पर्ची कटते ही आएगा SMS
अब रसोई गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी पाने के लिए उपभोक्ताओं को डिलीवरी कोड बताना होगा। यह कोड गैस एजेंसी से एसएमएस के जरिए भेजा जाएगा। इससे कालाबाजारी और धोखाधड़ी पर रोक लगेगी। साथ ही उपभोक्ताओं को रसोई गैस से जुड़ी सूचनाएं भी मिलती रहेंगी। मोबाइल फोन नंबर को उनके कनेक्शन नंबर के साथ लिंक करने की अनिवार्यता की है।
तिरुपति लड्डू विवाद: अब गाजियाबाद में हनुमान मंदिर के गेट पर लगा ये पोस्टर, नवरात्र से पहले पढ़ लें जरूरी खबर
तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसिद्ध लड्डू में चर्बी के मिलाने की बात पर गाजियाबाद में मंदिरों पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। नवरात्र शुरू होने से पहले गाजियाबाद में हनुमान मंदिर के गेट पर एक पोस्टर लगाया है जिसमें श्रद्धालुओं से एक अपील की गई है। वहीं दूधेश्वरनाथ मंदिर में भी ऐसी व्यवस्था हो चुकी है। पढ़िए आखिर क्या अपडेट है।
गाजियाबाद। जब से तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसिद्ध लड्डू में चर्बी के मिलाने की बात सामने आई है, तभी से लोग मूर्तियों पर चढ़ाए जाने वाले प्रसाद से बच रहे हैं। बाजार से बने प्रसाद को चढ़ाने और खाने से परहेज कर रहे हैं।
इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, डायट में डीएलएड के लिए इंटरमीडिएट पास अभ्यर्थी भी ले सकेंगे प्रवेश
हाईकोर्ट ने डायट के दो वर्षीय डीएलएड प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए स्नातक की अनिवार्यता को असंवैधानिक करार दिया है। कोर्ट ने कहा कि पूरे देश में प्रवेश की अर्हता इंटरमीडिएट है और राज्य सरकार ने अर्हता को दो भागों में बांटते हुए स्पेशल शिक्षा कोर्स के लिए इंटरमीडिएट और सरकारी संस्थाओं जैसे डायट में प्रशिक्षण कोर्स में प्रवेश के लिए स्नातक अनिवार्य कर दिया है।
बंद फ्लैट में फर्श पर पड़ी मिली युवक की लाश, मृतक के पिता की हालत देख पुलिस हैरान
गाजियाबाद की एक सोसायटी में बंद फ्लैट में एक युवक का शव मिला है। मृतक के पिता भी इसी फ्लैट में बेहोश हालत में मिले हैं। वहीं इस घटना से सोसायटी के लोगों में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद में क्रासिंग रिपब्लिक की GH-7 सोसायटी में बंद फ्लैट में एक व्यक्ति का शव मिला है। इस फ्लैट में ही मृतक के पिता भी बेहोश मिले हैं।
उधर, घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
हाथरस सत्संग केस: सत्संग हादसे में 11 आरोपितों के खिलाफ 3200 पेज की चार्जशीट दाखिल, अगली सुनवाई 4 अक्टूबर को
हाथरस सत्संग हादसे में 121 लाेगों के मामले में पुलिस ने मंगलवार को चार्जशीट दाखिल कर दी है। 3200 पेज की चार्जशीट सीजेएम कोर्ट में दाखिल की गई है। पुलिस ने इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इनमें से एक महिला मजूं देवी को हाईकोर्ट से जमानत हो चुकी है। शेष 10 आरोपितों की न्यायालय में पेशी हुई।
राम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के स्वास्थ्य में सुधार, निधन की खबरों को मीडिया प्रभारी ने बताया अफवाह
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष और मणिराम दास छावनी महंत पूज्य नृतगोपाल दास के निधन की सूचना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जोकि पूरी तरह झूठी है। महंत के मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया कि महंत पूज्य नृतगोपाल दास के स्वास्थ्य में सुधार है। वह पिछले पांच दिनों से अपने निवास स्थान मणिराम दास छावनी अयोध्या में ही रहकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।
अपराजिता उपाध्याय बनीं DM, राधिका गौड़ CDO! पीलीभीत कलेक्ट्रेट परिसर में सुनीं फरियादियों की समस्याएं
नायिका कार्यक्रम के तहत पीलीभीत में केंद्रीय विद्यालय की छात्राओं ने एक अनोखी पहल के तहत एक दिन का जिलाधिकारी सीडीओ अपर जिलाधिकारी और जिला पंचायत राज अधिकारी बनाया गया। छात्राओं ने संबंधित कार्यालयों में अधिकारियों की सीटों पर बैठकर जन समस्याएं सुनीं और निर्देश जारी किए। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को प्रशासन और सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली को समझना और नेतृत्व क्षमता का विकास करना था।
गाजियाबाद में आज से बदला रहेगा ट्रैफिक, रामलीला को लेकर पुलिस ने लागू किया डायवर्जन प्लान
गाजियाबाद में रामलीला के दौरान ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए पुलिस ने डायवर्जन प्लान किया है। यह डायवर्जन प्लान आज मंगलवार से लागू किया जाएगा। कविनगर रामलीला मैदान और घंटाघर रामलीला मैदान के लिए अलग-अलग डायवर्जन प्लान बनाया गया है। इससे लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी। क्योंकि बड़ी संख्या में लोग रामलीला मंचन देखने पहुंचते हैं। इससे जाम की स्थिति बनती है।
गाजियाबाद। शहर में घंटाघर और कविनगर रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला मंचन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग आते हैं, इससे जाम की स्थिति बनती है
‘सुविधा शुल्क’ लेते ही लपेटा गया जेई, नए कनेक्शन के नाम पर मांगी थी रिश्वत… विजिलेंस टीम ने रंगेहाथ पकड़ा
सीतापुर में सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ की टीम ने कसरैला उपकेंद्र से अवर अभियंता सुनील कुमार पाल को दस हजार रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोप है कि जेई ने नए कनेक्शन के लिए रिपोर्ट लगाने को लेकर यह रकम मांगी थी। पीड़ित ने लखनऊ में सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत की थी जिसके बाद टीम ने जेई को गिरफ्तार किया।
सीतापुर। सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) लखनऊ की टीम ने सोमवार को कसरैला उपकेंद्र से अवर अभियंता (जेई) सुनील कुमार पाल को दस हजार रुपये घूस लेते हुसैनगंज उपकेंद्र से रंगेहाथ पकड़ा है।
जलती चिता से बाहर निकाला गया महिला का शव, बेटी ने किया खुलासा- पापा ने मम्मी की गला दबाकर हत्या की
मैनपुरी के गांव बरहिया में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मृत्यु हो गई। परिवार ने आत्महत्या बताया लेकिन मृतका की 12 वर्षीय बेटी ने खुलासा किया कि उसके पिता ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर मां की हत्या की। इसके बाद पुलिस ने अधजले शव को चिता से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की