जो काम करेगा, उस पर डाला जाएगा तेजाब, दंपती की आपबीती सुन पुलिस हैरान; नोएडा प्राधिकरण से जुड़ा है मामला
यूपी के नोएडा में सफाईकर्मी दंपती के ऊपर तेजाब डालने का मामला प्रकाश में आया है। बताया गया कि आरोपितों ने काम करने पर दो बार तेजाब फेंक कर डराया है। वहीं पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर पांच नामजद समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
नोएडा के फ्लैट खरीदारों को करना पड़ेगा लंबा इंतजार, सुपरटेक ने बताया अपना प्लान
सुपरटेक और एनबीसीसी के बीच चल रही कानूनी लड़ाई में नोएडा के हजारों फ्लैट खरीदारों का भविष्य अधर में लटक गया है। एनबीसीसी ने सुपरटेक की अधूरी परियोजनाओं को पूरा करने का प्रस्ताव दिया है लेकिन स्टेकहोल्डर्स का कहना है कि यह प्रस्ताव उनके हित में नहीं है। जानिए इस पूरे मामले की ताजा जानकारी और सुपरटेक
सर्राफ की दुकान में चोरी करने वाले 4 बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, दो के पैरे में लगी गोली
गाजियाबाद पुलिस ने एक मुठभेड़ में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये बदमाश मध्य प्रदेश के पारदियों के गिरोह के सदस्य हैं और दिल्ली एनसीआर में आपराधिक वारदातों को अंजाम देते हैं। गिरफ्तार बदमाशों में से दो पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने इनके कब्जे से दो तमंचे कारतूस एक टार्च और चोरी किए गए चांदी के सिक्के बरामद किए हैं।
शराबी पति से परेशान होकर रेलवे ट्रैक पर लेटी महिला, जैसे ही ट्रेन आई तो हो गया चमत्कार- इस तरह बची जान
बाद में महिला ने रोते हुए अपनी पीड़ा बयां की। आरपीएफ ने महिला के स्वजन को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया। आरपीएफ के उपनिरीक्षक आशीष कुमार ने बताया कि महिला को उनके परिवार के सुपुर्द कर दिया है। वह ट्रैक पर कूद चुकी थी। आरपीएफ कर्मियों ने पहुंचकर जान बचाई है। महिला ने बताया कि उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता है।
स्पा सेंटर में मसाज के दौरान युवक ने कर दी ऐसी हरकत, बौखला उठीं युवतियां; बैट और डंडों से की धुनाई
आगरा के एक स्पा सेंटर में युवतियों ने दो युवकों को बैट डंडों और बाइक की चेन से पीटा। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक युवक ने मसाज दौरान लड़की के पेट में लात मार दिया। जिसके बाद सभी युवतियों ने मिलकर उसकी धुनाई कर दी।
आगरा। विभव नगर में स्पा सेंटर में मसाज कराने आए दो युवकों का युवती से विवाद हो गया। युवतियों ने उसकी बैट, डंडे और बाइक की चेन से पिटाई कर दी। मारते-मारते दोनों को सड़क पर ले आई और पीटती रहीं। घटना के वीडियो प्रसारित होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गाजियाबाद में मतांतरण का खेल, मुख्य आरोपी को पादरी बनाने के कानपुर से जुड़े तार; पुलिस के हाथ लग सकते हैं अहम सुराग
गाजियाबाद में सामने आए धर्मांतरण के मामले में पुलिस की जांच जारी है। पुलिस ने पीपल क्राइस्ट इंडिपेंडेंट चर्चिस डाइओस इंटरनेशनल चर्च की जांच के लिए कानपुर में एक टीम भेजी है। इस चर्च ने ही मुख्य आरोपी को सात साल पहले पादरी बनाया था। पुलिस को उम्मीद है कि इस जांच से धर्मांतरण के मामले में अहम सुराग मिलेंगे।
गाजियाबाद। सेवा नगर में मतांतरण के मामले में जांच के लिए गाजियाबाद पुलिस की एक टीम कानपुर भेजी गई है। पुलिस टीम पीपल क्राइस्ट इंडिपेंडेंट चर्चिस डाइओस इंटरनेशनल चर्च की जांच के लिए गई है।
नवोदय विद्यालय में 9वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, सीनियर्स पर परेशान करने का आरोप
झाँसी के नवोदय विद्यालय में कक्षा 9 की एक छात्रा ने शनिवार की रात हॉस्टल की सीढ़ियों पर दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा के पिता ने आरोप लगाया है कि हॉस्टल की दो सीनियर छात्राएँ उनकी बेटी को परेशान करती थीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जाँच कर रही है।
अखिलेश के मठाधीश वाले बयान पर भड़की अपर्णा यादव, बोलीं- विपक्षियों पर अनर्गल टिप्पणी कर राजनीति न चमकाएं सपा मुखिया
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के मठाधीश वाले बयान पर अपर्णा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। अपर्णा यादव ने कहा कि अखिलेश यादव को अपने पद की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए और विपक्षियों पर अनर्गल टिप्पणी करके अपनी राजनीति नहीं चमकानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अखिलेश यादव को राम मंदिर निर्माण को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर भी आपत्ति जतानी चाहिए थी।
उत्तर प्रदेश उपचुनाव से पहले अखिलेश यादव को लगा बड़ा झटका, कद्दावर नेता ने छोड़ा साथ; मुश्किल होगी जीत की राह!
उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को तगड़ा झटका लगा है। पार्टी के प्रदेश सचिव परमानंद गर्ग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इसके पीछे समाजवादी पार्टी पर वैश्य समाज की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। अब पार्टी की आगे की राह मुश्किल हो सकती है।
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को झटका लगा है। पार्टी के प्रदेश सचिव परमानन्द गर्ग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
नोएडा डिपो ने प्रदेश में गाड़ा परचम, परिवहन निगम की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के 20 क्षेत्रों में नोएडा डिपो ने पहला स्थान हासिल किया है। गाजियाबाद दूसरे और चित्रकूटधाम तीसरे स्थान पर रहा। ग्रेटर नोएडा डिपो ने प्रदेश के 108 डिपो में से पहला स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के पीछे डिपो कर्मचारियों का योगदान सराहनीय है। रैंकिंग में पहला दूसरा और तीसरा स्थान पाने वाले डिपो के अधिकारियों को प्रोत्साहन किया जाएगा।