आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर 130 KM की रफ्तार से खड़े डंपर में पीछे से घुसी कार, मां-बेटे समेत चार की दर्दनाक मौत
मोके पर पहुंची पुलिस ने कार से चारों के शव निकाले। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। मृतक पीयूष यादव नोएडा के रहने वाले थे और परिवार के साथ कार से लखनऊ की ओर जा रहे थे।
औरैया। गौतमबुद्ध नगर से कानपुर के कल्यानपुर जाते समय आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर खड़े डंपर में तेज रफ्तार कार पीछे से घुस गई। इससे मां-बेटे व पौत्र समेत बहू की मौके पर मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
GDA की लगी लॉटरी, 15 लाख का प्लॉट 2 करोड़ में बिका; आज भी होगी नीलामी प्रक्रिया
GDA Auction Today जीडीए के आवासीय भूखंड खरीदने को लेकर बड़ी संख्या में लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। गोविंदपुरम में 40 वर्ग मीटर भूखंड़ की दो करोड़ से अधिक की बोली लगी। प्रति वर्गमीटर की बात करें तो 5.10 लाख रुपये रहा। जीडीए कार्यालय परिसर में आज भी नीलामी होगी। पढ़ें शनिवार को किन-किन भूखंडों की नीलामी होगी।
गाजियाबाद। जीडीए के आवासीय भूखंड खरीदने को लेकर सर्वाधिक लोगों ने दिलचस्पी दिखाई। नीलामी के दौरान बोलीदाताओं ने गोविंदपुरम के सभी आवासीय भूखंडों पर बोली लगाकर खरीदा
UP News: दुष्कर्म के जिस आरोपित को मृत मानकर पुलिस ने बंद की फाइल, वो 13 वर्ष बाद मिला जिंदा
आरोपित के एक युवती से प्रेस संबंध थे। वर्ष 2011 में दुष्कर्म व लूट के आरोप में गया था जेल। जमानत पर आने के बाद उसने स्वजन से सभी संपर्क तोड़ लिए और हरियाणा में मजदूरी करने लगा। उसने किसी से स्वजन को फोन कर कहलवाया कि उसका कैंसर का इलाज चल रहा है। फिर उसने मौत की बात भी पहुंचा दी।
शाहजहांपुर। युवती से दुष्कर्म व लूट के आरोपित ने सजा से बचने के लिए अपनी ही मृत्यु की कहानी गढ़ दी। सिर्फ जानकारी के आधार पर 13 वर्ष तक स्वजन व पुलिस मानते रहे कि वह अब इस दुनिया में नहीं है।
IPS अभिषेक झा ने सिपाहियों की तैनाती में किया बड़ा फेरबदल; खुफिया विभाग की जांच के बाद 38 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
एसपी अभिषेक झा ने खुफिया विभाग से कराई थानों की जांच के बाद बड़ा कदम उठाया है। थानों में तैनात 38 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। एक साथ हुई कार्रवाई से विभाग में हलचल मची है। माना जा रहा है कि अभी कई पुलिसवाले जांच के दायरे में हैं। लाइन से पुलिसवालों को थाना भेजा है।
बिजनौर। एसपी ने जिले में सिपाहियों की तैनाती में बड़ा उलटफेर किया है। कुल 75 पुलिसकर्मियों को इधर-उधर किया गया हैं। इनमें थानों के कारखास (थानेदारों के चहेते) 38 पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। उन्हें लाइन का रास्ता दिखा दिया है।
JSSC CGL Exam: झारखंड सीजीएल परीक्षा से पहले भंडाफोड़, होटल से छह अलग-अलग बंडलों में मिले 94 लाख रुपए
Jharkhand CGL Exam 2024 पलामू के मेदिनीनगर में झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा से पहले होटल/लाज में छापेमारी हुई। इसमें 94 लाख रुपये और दो युवक हिरासत में लिए गए। गिरफ्तार युवक बिहार के औरंगाबाद और पटना से हैं। उन्होंने बताया कि यह रुपया वाराणसी के एक स्वर्ण व्यवसायी ने दिया था। आयकर विभाग को सूचित किया गया है और जांच जारी है।
UP News: गंगा का रौद्र रूप बरकरार, हरदोई में रामगंगा-गंभीरी से कटियारी के 40 गांवों का संपर्क कटा
यूपी के हरदोई जिले में गंगा का जलस्तर अभी भी खतरे के निशान 137.10 से ऊपर 137.25 मीटर पर बना हुआ है। रामगंगा में भी 12 हजार क्यूसेक पानी पहुंचा जिससे रामगंगा का जलस्तर पांच सेंटीमीटर बढ़कर 137.35 मीटर पर पहुंच गया है। जल स्तर से देखें तो गर्रा शांत हो गया है लेकिन गंगा का रौद्र रूप बरकार है।
क्या पश्चिम यूपी को अलग राज्य बनाना चाहती है भाजपा? संगीत सोम ने बताई सच्चाई; बालियान को फिर से घेरा
पश्चिम उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाने के मुद्दे पर भाजपा नेता संगीत सोम ने कहा कि यह पार्टी का मुद्दा नहीं है। संजीव बालियान इसके लिए अधिकृत नहीं हैं। सोम ने कहा कि वह किसी भी हाल में पश्चिम उत्तर प्रदेश के रूप में अलग राज्य नहीं बनने देंगे। यदि ऐसा हुआ तो यह मिनी पाकिस्तान बन जाएगा ।
यूपी के सुलतानपुर में BDC सदस्य की लोहे की रॉड और डंडों से पीटकर हत्या, पुलिस के फूले हाथ-पांव
शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान अवधेश सिंह की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। मृतक के घर मुड़हा में मोतिगरपुर कादीपुर गोशाईगंज जयसिंहपुर थाने की फोर्स पहुंच गई। वहीं मोतिगरपुर की पुलिस हमलावरों के तलाश में जुटी है।
मोतिगरपुर (सुलतानपुर)। सुलतानपुर के मोतिगरपुर में गुरुवार की शाम क्षेत्र पंचायत सदस्य अवधेश सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया गया। गंभीर हालत में उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया था, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह अवधेश की मौत हो गई।
UP News: 'देनेवाले और छीनने वाले एक ही पक्ष के थे क्या?' अखिलेश का तंज; CM योगी से मिला मोबाइल लूट ले गए बदमाश
Ghaziabad News यूपी के गाजियाबाद में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी द्वारा एक दिव्यांग छात्र को स्मार्टफोन दिया गया लेकिन कार्यक्रम से बाहर निकलते ही बदमाशों ने छात्र से फोन छीन लिया। इस मामले में अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए पूछा कि क्या देने वाले और छीन के वापस लेने वाले एक पक्ष है क्या?
UPPCL: 13 हजार उपभोक्ताओं ने कनेक्शन लेने के बाद नहीं जमा किए बिजली बिल, विभाग ने दिए वसूली के आदेश
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में 13172 से अधिक बिजली उपभोक्ताओं ने कनेक्शन लेने के बाद से आज तक एक भी रुपया बिल जमा नहीं कराया है। इन पर कुल 12.35 करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया है। अब UPPCL ने इनसे बिल वसूलने के लिए अभियान शुरू किया है। पावर कॉरपोरेशन ने ऐसे उपभोक्ताओं को नैवर बिल-पे की श्रेणी में रखा है।