यूपी पुलिस ने शुरू किया ऑपरेशन 'एक्शन', अतीक-अशरफ के गुर्गों की तलाश में कई जगह छापेमारी
प्रयागराज पुलिस ने माफिया अतीक और अशरफ के गुर्गों और सहयोगियों के खिलाफ एक बार फिर से कार्रवाई तेज कर दी है। शनिवार देर रात पुलिस ने ऑपरेशन एक्शन के तहत कई गांवों और मुहल्लों में छापेमारी की। इस दौरान सूचीबद्ध गुर्गे तो नहीं मिले लेकिन उनके करीबियों से पूछताछ की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से अतीक गैंग से जुड़े कई लोग घर छोड़कर भाग निकले।
UP News: फोरलेन पर लिफ्ट लेकर राहगीरों से करता था लूट, CCTV से खुला राज तो पहुंच गया हवालात
चार लेन पर लिफ्ट लेकर लूटपाट करने वाले गिरोह के एक और बदमाश को रामगढ़ताल थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पीड़ित का पर्स और लूट के 930 रुपये बरामद हुए हैं। गिरोह के सरगना को पुलिस ने पहले ही मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था। फरार चल रहे दो अन्य बदमाशों की तलाश जारी है।
अखिलेश यादव की इच्छा पूरी हो गई...', एनकाउंटर में मारे गए अनुज प्रताप सिंह के पिता ने क्यों कही ये बात?
Anuj Singh Encounter अनुज के पिता से सवाल किया गया विपक्ष ने कहा था केवल जाती विशेष का एनकाउंटर सरकार करवा रही। इस पर धर्मराज सिंह ने कहा आज देख लीजिए ठाकुरों का भी एनकाउंटर हो गया है। जिनके ऊपर 35 से 40 केस हैं उनका एनकाउंटर नहीं हो रहा है जिनके ऊपर दो से चार केस है उनका एनकाउंटर हो रहा है।
Muzaffarpur News: मुुजफ्फफरपुर में दबंगों ने मचाया उत्पाद, ईंट फैक्ट्री के कार्यालय में लगाई आग
Muzaffapur News बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में दबंगों का उत्पाद देखने को मिला है। दरअसल सरैया के अजीजपुर नाका अंतर्गत बघनगरी में पूजा ब्रिक्स के ऑफिस में रविवार की अहले सुबह आग लगा दी गई है।बताया जा रहा है कि असमाजिक तत्वों ने ईंट फैक्ट्री के ऑफिस में आग लगाई है। इससे कार्यालय का सारा समान जलकर राख हो गया है।
मुजफ्फफरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में दबंगों का उत्पाद देखने को मिला है। दरअसल, सरैया के अजीजपुर नाका अंतर्गत बघनगरी में पूजा ब्रिक्स के ऑफिस में रविवार की अहले सुबह आग लगा दी गई है।
YEIDA Plot Scheme: नई प्लॉट स्कीम निकालेगी यमुना अथॉरिटी, किसानों से जमीन खरीदने का प्लान तैयार
यमुना प्राधिकरण (यीडा) के नए सेक्टरों के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। प्राधिकरण ने जिला प्रशासन को 1700 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण का प्रस्ताव भेजा है। शासन ने गौतमबुद्ध नगर के लिए जमीन अधिग्रहण की सीमा को बीस प्रतिशत तक बढ़ा दिया है। जमीन पर कब्जा मिलने पर विकास योजनाओं के अलावा आवंटन के लिए नई प्लॉट योजना निकाली जाएंगी।
मथुरा में DVVNL की कार्रवाई से मची खलबली; ताबड़तोड़ कनेक्शन कटने से कई घरों में छाया अंधेरा, 52 पर केस
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम अब अपने राजस्व को भरने में जुटा हुआ है। मथुरा जिले में शनिवार को ताबड़तोड़ कार्रवाई से खलबली मची रही। बड़े बकाएदारों के कनेक्शन काट दिए गए। वहीं छोटे बकाएदारों को चेतावनी दी गई है। गांव में चोरी से बिजली चलाने वालों पर केस दर्ज कराया गया है। कनेक्शन काटने से कई घरों में अंधकार छा गया।
मथुरा। बड़े बकाएदारों और अधिक लाइन लास वाले क्षेत्रों में बिजली अधिकारियों ने अभियान को तेज कर दिया है। गांव कारब में 13 लाख रुपये के बकाए पर 100 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। एक साथ एक गांव में यह कार्रवाई बड़ी है। इससे कई घरों में अंधेरा छा गया।
Gyanvapi Case: ज्ञानवापी मुकदमे की अगली सुनवाई पांच अक्टूबर को, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट
ज्ञानवापी मामले में लंबित मामलों की सुनवाई के दौरान जिला जज संजीव पांडेय ने भगवान आदि विश्वेश्वर विराजमान की ओर से किरण सिंह के मुकदमे में प्रार्थना पत्र पर सवाल उठाए। प्रार्थना पत्र में मूल वाद और उसके खिलाफ अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद की ओर से दाखिल पुनरीक्षण याचिका की सुनवाई एक साथ नहीं होने की मांग की गई है। अगली सुनवाई 5 अक्टूबर को होगी।
Ram Mandir: नवरात्र से शुरू होगा राम मंदिर के मुख्य शिखर का निर्माण, 120 दिनों में होगा पूरा
राम मंदिर के मुख्य शिखर का निर्माण नवरात्रि से शुरू होने की संभावना है। मंदिर के छह शिखरों में से पांच आकार ले चुके हैं और अब निर्माण समिति मुख्य शिखर पर ध्यान केंद्रित कर रही है। 161 फीट ऊंचे मंदिर के मुख्य शिखर के निर्माण में अन्य शिखरों की तुलना में अधिक समय लगेगा। निर्माण कार्यदायी संस्थाओं के शिल्पी ही करेंगे।
गाजियाबाद में मीट की दुकानों पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, कई दुकानें बंद कराईं गईं; ढाबों से लिए नमूने
गाजियाबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को तीन मीट की दुकान और दो मांसाहारी ढाबों पर छापेमारी की। तीनों मीट की दुकान पर लाइसेंस नहीं मिलने पर उन्हें बंद करा दिया गया। वहीं दोनों ढाबों से जांच के लिए छह नमूने लिए गए हैं। इसके अलावा इंदिरापुरम में दुकानदारों का नाम पूछा गया और उनसे लाइसेंस दिखाने के लिए कहा गया।
नप गए साहब! सरकारी आवास में मसाज करा रहे थे सचिव, VIDEO वायरल हुआ तो हो गए Suspend
संतकबीरनगर में एक सचिव को सस्पेंड कर दिया गया। दरअसल साहब सरकारी आवास में मसाज कराते हुए पकड़े गए। इस कारनामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो गया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद डीपीआरओ ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सचिव को सस्पेंड कर दिया है। इस घटना से सरकारी कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।