हल्द्वानी में चोरों ने उड़ाए 1.90 लाख की नगदी व एक तोला सोना, पुलिस ने किया गिरफ्तार
हल्द्वानी में चोरों ने उड़ाए 1.90 लाख की नगदी व एक तोला सोना, पुलिस ने किया गिरफ्तार
हल्द्वानी में मुखानी पुलिस ने एक गरीब महिला के घर हुई चोरी का खुलासा किया है। महिला ने लोगों के घरों में झाड़ू-पोछा करके जेवर और नकदी जोड़ी थी। 14 दिन पहले चोर झोपड़ी में घुसे और 1.90 लाख रुपये एक तोला सोना और 20 तोला चांदी लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार किया है।
Haldwani Route Diversion: हल्द्वानी में कल से छह दिन तक रहेगा रूट डायवर्जन, देखकर करें सफर
Haldwani Route Diversion: हल्द्वानी में कल से छह दिन तक रहेगा रूट डायवर्जन, देखकर करें सफर
उत्तराखंड के हल्द्वानी जिले से में 27 अगस्त से दो सितंबर तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। यह निर्णय काठगोदाम में गौला पुल के मरम्मत की वजह से हो रहा है। इस दौरान वाहनों की नो इंट्री रहेगी। लोगों को समस्या न हो इसके लिए रूट डायवर्जन का चार्ट प्रशासन की ओर से जारी कर दिया गया है।
Uttarakhand News: कोतवाली में समझौता होने के बाद आरोपितों ने किया हमला, छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Uttarakhand News: कोतवाली में समझौता होने के बाद आरोपितों ने किया हमला, छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड के देहरादून जिले में मारपीट की घटना के बाद कोतवाली में दो पक्षों में समझौता हो गया। समझौते के बाद आरोपितों ने स्कॉर्पियो सवार युवकों पर हमला कर दिया। कार में जमकर किया और एक को खुखरी से वार कर घायल कर दिया। पुलिस ने जेसीबी संचालक की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
उत्तराखंड में निर्भया कांड जैसी दरिंदगी: पांच लोगों ने किया था रेप, मेडिकल रिपोर्ट में नाबालिक गर्भवती
उत्तराखंड में निर्भया कांड जैसी दरिंदगी: पांच लोगों ने किया था रेप, मेडिकल रिपोर्ट में नाबालिक गर्भवती
आइएसबीटी देहरादून के परिसर में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई साढ़े 14 वर्षीय किशोरी चिकित्सीय जांच में गर्भवती मिली है। तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल लाया गया था। जहां उसके गर्भवति होने का पता चला। चिकित्सक लगातार उसकी जांच कर रहे है स्थिति गंभीर देखते हुए पीड़ित किशोरी को कोरोनेशन से दून अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
Uttarakhand: रिश्तों की डोर से मजबूत निकली जमीन की भूख, दो सगे भाइयों ने मिलकर भतीजे को मार डाला
Uttarakhand: रिश्तों की डोर से मजबूत निकली जमीन की भूख, दो सगे भाइयों ने मिलकर भतीजे को मार डाला
जमीन की रंजिश में दो सगे चाचा ने रात में अपने घर में सो रहे दो सगे भतीजों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान एक भतीजे की मौत हो गई। मृतक के पिता ने बताया कि दो साल पहले जमीन को लेकर विवाद हुआ था। इसे पूर्व में पंचायत में निपटा भी दिया गया था।
नानकमत्ता:- नानकसार डैम पार में जमीन की रंजिश में दो सगे चाचा ने रात में अपने घर में सो रहे दो सगे भतीजों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। एक भतीजे की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
Uttarakhand Weather: आज IMD ने जारी किया बारिश का यलो अलर्ट, बदरीनाथ हाईवे तीसरे दिन भी बंद
Uttarakhand Weather: आज IMD ने जारी किया बारिश का यलो अलर्ट, बदरीनाथ हाईवे तीसरे दिन भी बंद
प्रदेशभर में अगले दो दिन भारी वर्षा से कुछ राहत के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि रविवार और सोमवार को किसी एक जनपद में भारी वर्षा होने का अनुमान नहीं है। शनिवार को दून समेत प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्के बादलों के बीच धूप खिली रही। देहरादून का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
टाइगर सफारी मामले में सीबीआइ ने उत्तराखंड के पूर्व वन मंत्री हरक सिंह से की पूछताछ, करीब दो घंटे किए सवाल-जवाब
टाइगर सफारी मामले में सीबीआइ ने उत्तराखंड के पूर्व वन मंत्री हरक सिंह से की पूछताछ, करीब दो घंटे किए सवाल-जवाब
कार्बेट टाइगर सफारी मामले में सीबीआइ ने सीबीआइ ने पूर्व वन मंत्री हरक सिंह रावत से पूछताछ की। करीब दो घंटे चली पूछताछ में सीबीआइ ने कई सवाल किए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के बाद आरोपित बृजबिहारी शर्मा और पूर्व डीएफओ किशनचंद को भी गिरफ्तार कर लिया गया था।
Uttarakhand: टिहरी झील में क्रूज बोट चलाने का निकला टेंडर, मंत्रीजी के बेटे ने ही कर दिया अप्लाई
Uttarakhand: टिहरी झील में क्रूज बोट चलाने का निकला टेंडर, मंत्रीजी के बेटे ने ही कर दिया अप्लाई
टिहरी बांध जलाशय में क्रूज बोट संचालन के लिए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के पुत्र ने भी आवेदन किया। अब इस मामले के तूल पकड़ने पर उन्होंने एक बयान जारी कर स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि यदि किसी को उनके पुत्र के आवेदन करने पर आपत्ति है तो वह उनसे आवेदन वापस लेने का अनुरोध करेंगे।
Uttarakhand: पहली बार 6,564 मीटर ऊंची शिवलिंग चोटी पर गंगाजल से होगा जलाभिषेक, पर्वतारोही दल रवाना
Uttarakhand: पहली बार 6,564 मीटर ऊंची शिवलिंग चोटी पर गंगाजल से होगा जलाभिषेक, पर्वतारोही दल रवाना
शिवलिंग चोटी का आरोहण करने वाला पर्वतारोही दल गोमुख से गंगाजल लेकर जाएगा जिससे आरोहण होने पर शिव को अभिषेक किया जाएगा। इस दल में एक विदेशी सहित चार पर्वतारोही शामिल हैं। दल शुक्रवार को भोजवासा पहुंच गया था। शनिवार को दल गोमुख होते हुए तपोवन पहुंचेगा। यह दल पर्वतारोहण कर 14 सितंबर तक गंगोत्री लौट आएगा।
Silkyara Tunnel Collapse: रेस्क्यू में खर्च पौने दो करोड़ का नहीं हुआ भुगतान, 17 दिन तक फंसे थे 41 श्रमिकों
Silkyara Tunnel Collapse: रेस्क्यू में खर्च पौने दो करोड़ का नहीं हुआ भुगतान, 17 दिन तक फंसे थे 41 श्रमिकों
नौ माह पूर्व उत्तराखंड की सिलक्यारा सुरंग में 17 दिन तक फंसे रहे 41 श्रमिकों के सकुशल रेस्क्यू किया गया था। बचाव अभियान में लाजिस्टिक उपलब्ध कराने में जिला प्रशासन व उत्तरकाशी आपदा प्रबंधन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। एक अनुमान के मुताबिक इस रेस्क्यू में 100 करोड़ से अधिक खर्च हुए। जिसका भुगतान अभी तक नहीं किया गया है।