Uttarakhand Forest Fire: पहाड़ में जंगल संग 11 लोग भी जले, लेकिन आंकड़ों में पेड़ सिर्फ एक राख!
Uttarakhand Forest Fire: पहाड़ में जंगल संग 11 लोग भी जले, लेकिन आंकड़ों में पेड़ सिर्फ एक राख!
उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग ने इस बार विकराल रूप धारण कर लिया था। कुमाऊं के जंगलों में 902 हेक्टेयर जंगल आग की चपेट में आ गया था। चौंकाने वाली बात यह है कि वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार इन दोनों डिवीजनों में एक भी पेड़ पूरी तरह नहीं जला। वहीं पहाड़ से जुड़ी नौ डिवीजनों में सिर्फ एक पेड़ राख हुआ है।
Nainital: दूसरे समुदाय के युवक के साथ लिव इन में रह रही लड़की ने किया सुसाइड, हिन्दू संगठनों ने घेरी कोतवाली
Nainital: दूसरे समुदाय के युवक के साथ लिव इन में रह रही लड़की ने किया सुसाइड, हिन्दू संगठनों ने घेरी कोतवाली
नैनीताल में एक युवती की आत्महत्या के मामले में हिंदू संगठनों ने कोतवाली में धरना दिया। पुलिस ने जांच के बाद किराएदारों के सत्यापन और दस्तावेज पूरे नहीं होने पर भवन स्वामी के खिलाफ 25 हजार रुपये का चालान किया है। हिंदू संगठनों ने चेतावनी दी है कि अगर शहर में लिव इन या युवतियों को बहला-फुसलाकर उनके साथ रहने वालों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
CAG 2024: उत्तराखंड की जीएसडीपी में 11.19 प्रतिशत की वृद्धि, 5310 करोड़ का राजस्व सरप्लस
CAG 2024: उत्तराखंड की जीएसडीपी में 11.19 प्रतिशत की वृद्धि, 5310 करोड़ का राजस्व सरप्लस
CAG 2024 प्रदेश के वित्त पर भारत के नियंत्रक एन महालेखापरीक्षक (कैग) की रिपोर्ट उम्मीद जगाने वाली है। वर्ष 2021-22 की तुलना में सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) में 11.19 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2022-23 में उत्तराखंड में 5310 करोड़ रुपए का राजस्व अधिशेष (रेवेन्यू सरप्लस) रहा। वहीं कैग की रिपोर्ट बताती है कि सरकार खर्चों में कमी लाने काा निरंतर प्रयास कर रही है।
उत्तराखंड के अंकित ने कांग्यात्से पर लहराया तिरंगा, छह दिन में दो दुर्गम चोटियों को फतह करने वाले प्रथम पर्वतारोही
उत्तराखंड के अंकित ने कांग्यात्से पर लहराया तिरंगा, छह दिन में दो दुर्गम चोटियों को फतह करने वाले प्रथम पर्वतारोही
उत्तराखंड के अंकित भारती ने लद्दाख क्षेत्र के मारखा घाटी में स्थित कांग्यात्से-1 और कांग्यात्से-2 चोटियों को फतेह कर इतिहास रच दिया है। प्रतिकूल मौसम के बावजूद उन्होंने 6400 मीटर की ऊंचाई पर स्थित कांग्यात्से-1 और 6250 मीटर पर स्थित कांग्यात्से-2 में चढ़कर तिरंगा लहराया। अंकित छह दिन में दोनों दुर्गम चोटियों को फतह करने वाले पहले पर्वतारोही बन गए हैं।
Kedarnath Dham: पांच दिन बाद फिर शुरू हुई पैदल यात्रा, 31 जुलाई की आपदा से 13 स्थानों पर क्षतिग्रस्त हुआ था रास्ता
Kedarnath Dham: पांच दिन बाद फिर शुरू हुई पैदल यात्रा, 31 जुलाई की आपदा से 13 स्थानों पर क्षतिग्रस्त हुआ था रास्ता
केदारनाथ धाम के लिए पैदल यात्रा पांच दिन बाद फिर शुरू हो गई। इससे पूर्व 15 अगस्त को भी 200 तीर्थयात्री पैदल मार्ग से केदारनाथ पहुंचे थे। बता दें कि पैदल मार्ग बीती 31 जुलाई को आई आपदा में 13 स्थानों पर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था इसलिए पैदल यात्रा का संचालन नहीं हो रहा था।
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के लिए पैदल यात्रा पांच दिन बाद फिर शुरू हो गई। बुधवार को 20 तीर्थयात्री पैदल मार्ग से बाबा के दर्शन को पहुंचे।
Haridwar: मां ने नशेड़ी बेटे के नाम नहीं किया मकान तो उसके सिर चढ़ा खून, जिसने जन्म दिया उसे ही दी दर्दनाक मौत
Haridwar: मां ने नशेड़ी बेटे के नाम नहीं किया मकान तो उसके सिर चढ़ा खून, जिसने जन्म दिया उसे ही दी दर्दनाक मौत
धनपुरा गांव में फावड़े व लाठी से हमला कर मां की हत्या करने वाले आरोपित बेटे को धनपुरा से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पड़ोसियों ने खून बहता देख पुलिस व स्वजन को सूचित किया था। आरोपित ने स्मैक के लिए नहीं बल्कि मकान नाम न कराने पर मां की हत्या की थी। पुलिस ने बुधवार को आरोपित सावन को धनपुरा से गिरफ्तार कर लिया।
पथरी(हरिद्वार):- धनपुरा गांव में फावड़े व लाठी से हमला कर मां की हत्या करने वाले आरोपित बेटे को धनपुरा से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
Tehri Cloudburst: रात एक बजे खिड़की से आने लगा पानी, जैसे ही घर से निकले मां-बेटे आंखों के सामने बह गया मकान
मकान के अंदर पानी घुसता देख महिला और उनके बेटे ने समय रहते बाहर की ओर भागे। जिसके बाद पूरा मकान मलबे की चपेट में आ गया और उनके सामने बह गया। गनीमत रही की मां-बेटा बाल-बाल बच गए। मां ने मोबाइल फोन से रुड़की में रहने वाली बहन को फोन कर घटना की जानकारी दी। पड़ोसी भी वहां आ गए।
घनसाली: घुत्तू गांव के मलेथी तोक में भारी भूस्खलन से सात कमरों का आवासीय भवन पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। मकान के अंदर पानी घुसता देख महिला और उनके बेटे ने समय रहते बाहर की ओर भागे। उनके बाहर आते ही एकाएक मलबा आया और पूरे भवन को ध्वस्त कर दिया। इससे मां-बेटा बाल-बाल बच गए।
Uttarakhand: जगमगाने के पहले ही 'ज्योति' संग बुझ गया परिवार का 'दीपक', मातम में बदलीं खुशियां; घर लौटे चार शव
Uttarakhand: जगमगाने के पहले ही 'ज्योति' संग बुझ गया परिवार का 'दीपक', मातम में बदलीं खुशियां; घर लौटे चार शव
Accident in Rudrapur प्रसव पीड़ा होने पर एक साथ सब लोग ज्योति को लेकर अस्पताल भागे लेकिन दुर्घटना में ज्योति के साथ ही साहनी परिवार का दीपक भी बुझ गया। महिंद्रा की एक्सयूपी 300 बरेली नंबर की गाड़ी ने ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मारी। दुर्घटना के बाद जब उसे जिला अस्पताल लाया गया तो ज्योति के साथ ही उसके पेट मे पल रहा बच्चा भी दम तोड़ चुका था।
Uttarakhand में एक बार फिर सांप के जहर से हत्या, इस बार पति ने पत्नी को रास्ते से हटाया
Uttarakhand में एक बार फिर सांप के जहर से हत्या, इस बार पति ने पत्नी को रास्ते से हटाया
Murder By Snake Venom जसपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मृत्यु के मामले में भाई ने बहनोई पर बीमा राशि हड़पने के लिए बहन को जहर का इंजेक्शन देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की सांप के काटने से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस ने बहनोई समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जसपुर: हल्द्वानी में गर्ल फ्रेंड द्वारा कारोबारी को सांप से डसवाकर हत्या करने के बाद अब जसपुर में एक और मामला सामने आया है।
Kedarnath Dham: केदारघाटी में वर्षा व कोहरे से हेली सेवा प्रभावित, दो दिन से उड़ान नहीं भर सके यात्री
Kedarnath Dham: केदारघाटी में वर्षा व कोहरे से हेली सेवा प्रभावित, दो दिन से उड़ान नहीं भर सके यात्री
Kedarnath Dham केदारनाथ धाम के लिए पैदल मार्ग से यात्रियों का आवागमन पूरी तरह बंद है। वहीं केदारघाटी में पिछले दो दिन से घना कोहरा लगने व वर्षा के चलते केदारनाथ के लिए उड़ान भरने वाली हेली कंपनियों की सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं हैं। सोमवार को मात्र 15 यात्री ही बाबा केदार के धाम पहुंच सके जबकि मंगलवार को भी दो-तीन हेलीकाप्टर ही उड़ान भर सके।