Uttarakhand Cabinet Meeting: मंत्रिमंडल की बैठक आज, लगेगी अनुपूरक बजट पर मुहर
Uttarakhand Cabinet Meeting: मंत्रिमंडल की बैठक आज, लगेगी अनुपूरक बजट पर मुहर
Uttarakhand Cabinet Meeting पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल की बैठक सचिवालय में आज है। बैठक में अनुपूरक बजट पर मुहर लग सकती है। 21 अगस्त से भराड़ीसैंण में विधानसभा का मानसूत्र सत्र होना है। सत्र में अनुपूरक बजट समेत कई विधेयकों को सदन के पटल पर रखने की तैयारी है। वहीं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 22 अगस्त को उत्तराखंड में भी पार्टी कार्यकर्ता ईडी कार्यालय का घेराव करेंगे।
आर्थिक तंगी से परेशान पति बना हैवान, हत्या-लूट-दुष्कर्म को दिया अंजाम; पत्नी के सिम ने पहुंचाया सलाखों के पीछे
आर्थिक तंगी से परेशान पति बना हैवान, हत्या-लूट-दुष्कर्म को दिया अंजाम; पत्नी के सिम ने पहुंचाया सलाखों के पीछे
Uttarakhand Crime कोलकाता में चिकित्सक संग दुष्कर्म और हत्या का मामला अभी गर्म ही है कि ऊधम सिंह नगर में भी नर्स के साथ बरेली निवासी युवक ने पहले उसकी रेकी की। पूछताछ के दौरान पता चला है कि आर्थिक तंगी के चलते Stat दुष्कर्म हत्या व लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपित के विवाह को सात वर्ष हुए हैं और उसकी एक बेटी है।
Uttarakhand: घरेलू काम को लेकर हुई बहस तो छोटे ने चापड़ से काट डाला सो रहे बड़े भाई का गला, सुसाइड दिखाने की कोशिश
Uttarakhand: घरेलू काम को लेकर हुई बहस तो छोटे ने चापड़ से काट डाला सो रहे बड़े भाई का गला, सुसाइड दिखाने की कोशिश
Uttarakhand Crime छोटे भाई ने सोते समय चापड़ से बड़े भाई का गला काट कर हत्या की थी। साथ ही हत्या को आत्महत्या दिखाने व साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया। मामले का पर्दाफाश देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने किया। जौनसार-बावर में भाई की हत्या का यह पहला मामला है। निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चापड़ खून से सने कपड़े चादर घटनास्थल के पास से बरामद कर लिए गए हैं।
कोलकाता में डॉक्टर के बाद उत्तराखंड की नर्स के साथ हैवानियत, सिर फोड़ने के बाद किया दुष्कर्म; फिर दी दर्दनाक मौत
कोलकाता में डॉक्टर के बाद उत्तराखंड की नर्स के साथ हैवानियत, सिर फोड़ने के बाद किया दुष्कर्म; फिर दी दर्दनाक मौत
कोलकाता में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले के बाद अब उत्तराखंड में भी एक ऐसे ही मामले का खुलासा हुआ है। ऊधमसिंह नगर में नर्स के साथ पहले दुष्कर्म किया गया फिर उसकी हत्या कर दी गई और आरोपित ने पहचान छिपाने के लिए नर्स का चेहरा पत्थरों से कूच दिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
विश्व धरोहर में शामिल होंगे उत्तराखंड के पंच बदरी व पंच केदार, कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसलों पर एक नजर
विश्व धरोहर में शामिल होंगे उत्तराखंड के पंच बदरी व पंच केदार, कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसलों पर एक नजर
उत्तराखंड में जितना महात्म्य बदरीनाथ व केदारनाथ धाम का है उतना ही पंच बदरी और पंच केदार का भी है। अब सरकार ने इन्हें यूनेस्को की विश्व धरोहरों की सूची में शामिल कराने के लिए कसरत प्रारंभ की है। यूनेस्को की गाइडलाइन के अनुसार प्रारूप तैयार करने के लिए मुंबई के संस्थान एएनएल एसोसिएट का चयन किया गया है।
Nainital में लाल-नीली बत्ती लगे वाहन में घूम रहे थे महाराष्ट्र के पर्यटक, पुलिस लगी पीछे; रंग में पड़ा भंग
Nainital में लाल-नीली बत्ती लगे वाहन में घूम रहे थे महाराष्ट्र के पर्यटक, पुलिस लगी पीछे; रंग में पड़ा भंग
Nainital News घूमने के लिए महाराष्ट्र से नैनीताल पहुंचे पर्यटकों को लाल- नीली बत्ती लगे वाहन से सैर सपाटा करना महंगा पड़ गया। जब पुलिस ने उनसे लाल-नीली बत्ती को लेकर पूछा तो वाहन स्वामी ने स्वयं को महाराष्ट्र के एक बड़े नेता का भांजा बताया। अंबेडकर नगर ठाणे महाराष्ट्र निवासी दीप मोरे के विरुद्ध एमवी एक्ट में चालानी कार्रवाई कर छोड़ दिया गया।
जेब में पैसे नहीं होने पर भी अब रेलवे स्टेशन पर मिलेगा टिकट, लंबी-लंबी लाइन में लगने का झंझट खत्म
जेब में पैसे नहीं होने पर भी अब रेलवे स्टेशन पर मिलेगा टिकट, लंबी-लंबी लाइन में लगने का झंझट खत्म
हल्द्वानी और काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआइ) से जनरल टिकट मिलने की सुविधा शुरू हो गई है। अक्सर देखा जाता है कि जनरल टिकट लेने के लिए लंबी-लंबी लाइन लगानी पड़ती है। जिसमें कुछ लोगों की ट्रेन छूट ही जाती है। अब जनरल टिकट लेने वालों को डिजिटल पेमेंट कर मनचाहे स्टेशन का टिकट मिल जाएगा।
उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ पर भूस्खलन बढ़ा; मलबा आने से 26 मोटर मार्गों पर यातायात बाधित
उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ पर भूस्खलन बढ़ा; मलबा आने से 26 मोटर मार्गों पर यातायात बाधित
Uttarakhand Weather Update पहाड़ों पर लगातार हो रही वर्षा के कारण स्थानीय लोगों का हाल बेहाल है। पहाड़ पर भी भूस्खलन बढ़ा है। जौनसार बावर में भूस्खलन होने के कारण आए मलबे से 26 मोटर मार्गों पर यातायात बाधित हो गया है। वहीं मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड के नैनीताल टिहरी चंपावत और बागेश्वर में भारी बारिश का अंदेशा जताया है।
बरात का इंतजार करती रही दुल्हन, दूल्हा नहीं आया तो पहुंची थाने; लगाए गंभीर आरोप
बरात का इंतजार करती रही दुल्हन, दूल्हा नहीं आया तो पहुंची थाने; लगाए गंभीर आरोप
हरिद्वार जिले में दुल्हन घंटों तक बरात के आने का इंतजार करती रही लेकिन कई घंटे बीतने के बाद भी बरात नहीं आई। कुछ ही देर में खुशी का माहौल गम में बदल गया। जब दूल्हा बरात लेकर नहीं आया तो वह थाने पहुंची और मंगेतर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। बताया जा रहा है कि महिला पहले से शादीशुदा है और उसका अपने पति से विवाद चल रहा है।
चमोली में भारी वर्षा से दो भवन व एक गोशाला क्षतिग्रस्त, दो पुलिया भी बही
Chamoli News भारी बारिश ने चमोली जिले में काफी तबाही मचाई है। बादल फटने से मोक्ष नदी उफान पर है जिससे दो पुल बह गए। वही नंदानगर के भेंटी बांजबगड़ में एक गोशाला व दो आवासीय भवन क्षतिग्रस्त हुए हैं। भवन स्वामियों को प्रशासन ने सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया है। नदी किनारे रह रहे ग्रामीणों ने रतजगा किया।