Skip to main content

सोनप्रयाग में गौरीकुंड हाईवे का 50 मीटर हिस्सा फिर ध्वस्त, केदारनाथ धाम के लिए बना पैदल मार्ग भी कटा

सोनप्रयाग में गौरीकुंड हाईवे का 50 मीटर हिस्सा फिर ध्वस्त, केदारनाथ धाम के लिए बना पैदल मार्ग भी कटा

गौरीकुंड हाईवे फिर से सोनप्रयाग के पास बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता निर्भय सिंह ने बताया कि मार्ग सुचारु करने के लिए श्रमिक और मशीन लगा दी गई है। प्रयास है कि जल्द से जल्द मार्ग को तैयार कर दिया जाए लेकिन पहाड़ी से निरंतर गिर रहा मलबा और पत्थर परेशानी खड़ी कर रहे हैं।

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कुमाऊं-नैनीताल समेत कई इलाकों में भारी बारिश के आसार, ऑरेंज अलर्ट जारी

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कुमाऊं-नैनीताल समेत कई इलाकों में भारी बारिश के आसार, ऑरेंज अलर्ट जारी

Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में कई दिनों से पहाड़ी व मैदानी इलाकों में बारिश का दौर जारी है। खासकर घने क्षेत्रों में झमाझम वर्षा हो रही है। आज राजधानी देहरादून में आंशिक बादल छाए रहेंगे। जबकि कुमाऊं के बागेश्वर चंपावत नैनीताल और ऊधम सिंह नगर में कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण शहर में जगह-जगह जलभराव है।

Uttarakhand News: उत्तराखंड में राजमार्ग समेत 11 सड़कें बंद, चेतावनी स्तर पार पहुंची टोंस नदी

Uttarakhand News: उत्तराखंड में राजमार्ग समेत 11 सड़कें बंद, चेतावनी स्तर पार पहुंची टोंस नदी

Uttarakhand News उत्तराखंड में लगातार पहाड़ी व मैदानी इलाकों में हो रही बारिश के कारण भूस्खलन का क्रम भी जारी है। जिसके चलते जौनसार-बावर में 11 मोटर मार्गों पर आवागमन बाधित हो गया है। किसान अपनी उपज दिल्ली व अन्य शहरों तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। इसके साथ ही करीब 70 गांवों के लोग भी प्रभावित हैं जिनकी दैनिक दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है।

पेपरेस होगी उत्तराखंड विधानसभा, ऋतु खंडूड़ी भूषण ने विधानसभा भवन में चल रहे नेवा प्रोजेक्ट की ली जानकारी

पेपरेस होगी उत्तराखंड विधानसभा, ऋतु खंडूड़ी भूषण ने विधानसभा भवन में चल रहे नेवा प्रोजेक्ट की ली जानकारी

उत्तराखंड विधानसभा जल्द ही देश की उन चुनिंदा विधानसभाओं में शामिल हो जाएगी जो कि पूरी तरह पेपरलेस है। इसके लिए नेवा प्रोजेक्ट के तहत कार्य जारी है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने देहरादून स्थित विधानसभा भवन में नेवा प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों की बैठक में कार्य की प्रगति की जानकारी ली। बाद में उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट के तहत दो चरणों में कार्य चल रहा है।

Kedarnath: बारिश से खतरनाक बना गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग, यात्रियों को जाने की अनुमति नहीं

Kedarnath: बारिश से खतरनाक बना गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग, यात्रियों को जाने की अनुमति नहीं

Kedarnath Dham केदारनाथ पैदल मार्ग आवाजाही के लिए भले ही सुचारु कर दिया गया हो लेकिन कई स्थानों पर डेंजर जोन उभर आए हैं। इसको देखते हुए शनिवार को किसी भी तीर्थयात्री को पैदल मार्ग से धाम जाने की अनुमति नहीं दी गई। बता दें कि 31 जुुलाई को आई आपदा में ध्वस्त हुए गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग को मरम्मत के बाद शुक्रवार को यात्रा के लिए खोल दिया गया‍ है।

Uttarakhand: लिव इन में रह रही बेटी से मिलने आई थी मां, पार्टनर ने की शर्मनाक हरकत; कपड़े फाड़े और की मारपीट

Uttarakhand: लिव इन में रह रही बेटी से मिलने आई थी मां, पार्टनर ने की शर्मनाक हरकत; कपड़े फाड़े और की मारपीट

Live in Relationship महिला बेटी से मिलने आई तो बेटी के साथ रहने वाले युवक ने उसकी पिटाई की साथ ही उसके कपड़े फाड़ने का भी प्रयास किया। उसके भांजे ने किसी तरह से उसे बचाया। बताया कि उसकी बेटी रुड़की के पश्चिमी अंबरतालाब में एक युवक के साथ लिव इन में रहती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महिंद्रा थार के बाद अब Kedarnath पहुंचाई गोल्फ कार्ट कार, घायल व बीमार तीर्थ यात्रियों को होगा फायदा

महिंद्रा थार के बाद अब Kedarnath पहुंचाई गोल्फ कार्ट कार, घायल व बीमार तीर्थ यात्रियों को होगा फायदा

महिंद्रा थार के बाद अब केदारपुरी में इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट कार की सवारी भी की जा सकेगी। कार बैटरी से चलने वाली है लिहाजा केदारपुरी में इन्हें संचालित करने में कोई दिक्कत नहीं है। इलेक्ट्रिक कार तीर्थ यात्रियों को विषम परिस्थितियों में हेलीपैड से मंदिर परिसर तक पहुंचाएगी। इससे पहले दो महिंद्रा थार भी केदारपुरी पहुंचाई जा चुकी हैं।

रुद्रप्रयाग: महिंद्रा थार के बाद अब केदारपुरी में इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट कार की सवारी भी की जा सकेगी।

Uttarakhand: नई नौकरी तो दुर्गम में ही करनी होगी, सिफारिश मत करवाना- शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत

Uttarakhand: नई नौकरी तो दुर्गम में ही करनी होगी, सिफारिश मत करवाना- शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत

नवनियुक्त शिक्षकों को पांच वर्ष तक दुर्गम स्कूलों में ही रहकर सेवा करनी होगी। शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने प्राथमिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरण के दौरान ये कहा। शिक्षा मंत्री डा. रावत ने नैनीताल जिले के प्राथमिक स्कूलों में पहली काउंसलिंग में चयनित 48 अभ्यर्थियों को ज्वाइनिंग लेटर सौंपा। उन्होंने बगैर विलंब किए ज्वाइन करने के निर्देश दिए।

जम्मू में भारी बारिश, मां वैष्णो देवी मार्ग पर दो जगह भूस्खलन, श्रद्धालुओं की आवाजाही पर रोक

जम्मू में भारी बारिश, मां वैष्णो देवी मार्ग पर दो जगह भूस्खलन, श्रद्धालुओं की आवाजाही पर रोक

Jammu Kashmir Weather Update जम्मू कश्मीर में भारी बारिश हुई है। जिसके चलते माता वैष्णो देवी मार्ग पर दो जगह भूस्खलन हुआ। यात्रा मार्ग में परिवर्तन करना पड़ा। भूस्खलन होने के बाद टीन शेड क्षतिग्रस्त हो गया और कंकड़्र पत्थर मार्ग पर आ गिरे। घटना के समय यात्रा जारी थी। गनीमत रही कि किसी भी श्रद्धालु को चोट नहीं आई।

Uttarakhand: दो बच्चों के पिता को चढ़ा इश्क का भूत, युवती का रिश्ता तुड़वाया; घरवालों को पीटा

Uttarakhand: दो बच्चों के पिता को चढ़ा इश्क का भूत, युवती का रिश्ता तुड़वाया; घरवालों को पीटा

Haldwani Crime हल्द्वानी के बनभूलपुरा में दो बच्चों के पिता को पड़ोस की युवती से इश्क हुआ। इस युवती का रिश्‍ता कहीं और तय हुआ तो उसने उसे धमकाना शुरू किया और उसका रिश्‍ता तुड़वा दिया। पुलिस ने आरोपित पर प्राथमिकी कर जांच शुरू कर दी है। वहीं युवती के परिवार वालों का आरोप हैं कि आरोपित ने युवती को बहला फुसला कर दोस्‍ती की है।