Skip to main content

इस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवक ने लड़की से किया दुष्कर्म, फ‍िर दोस्‍तों में बांट दी फोटो; चलता रहा दरिंदगी का क्रम

इस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवक ने लड़की से किया दुष्कर्म, फ‍िर दोस्‍तों में बांट दी फोटो; चलता रहा दरिंदगी का क्रम

Uttarakhand Crime किशोरी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक ने उसे घर बुलाया। वहां नशीला कोल्ड ड्रिंक पिला किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपित के दोस्त ने भी होटल ले जाकर पीड़िता से दुष्कर्म किया। पीड़ित ने बताया कि अब साहिल ने उसकी पुत्री की नग्न फोटो भदईपुरा निवासी मोहित उर्फ चुटकी पुत्र मनोज को भेज दी। वह भी उसकी पुत्री को मिलने के लिए धमका रहा है।

नैनीताल आने वाले पर्यटक अब नहीं देख पाएंगे Tiffintop, भारी भूस्खलन से डोरथी सीट का अस्तित्व खत्म

नैनीताल आने वाले पर्यटक अब नहीं देख पाएंगे Tiffintop, भारी भूस्खलन से डोरथी सीट का अस्तित्व खत्म

सरोवर नगरी के संवेदनशील टिफिनटॉप में मंगलवार रात भारी भूस्खलन हुआ है। टिफिनटॉप नैनीताल का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं। यहां रोजाना पर्यटक ट्रेकिंग कर पहुंचते हैं। इस क्षेत्र के नीचे प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान व आबादी है। दो साल पहले भी भूस्खलन हुआ था। तब प्रशासन की टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण किया था। टिफिन आकार की वजह से इस चट्टान का नाम टिफिनटॉप है।

Kedarnath: फंसे यात्रियों को निकालने के लिए दिन-रात जुटी Army-NDRF-SDRF, 1166 कर्मवीरों ने बचाई 12 हजार जान

Kedarnath: फंसे यात्रियों को निकालने के लिए दिन-रात जुटी Army-NDRF-SDRF, 1166 कर्मवीरों ने बचाई 12 हजार जान

केदारनाथ धाम 31 जुलाई की रात रुद्रप्रयाग में गौरीकुंड भीमबली और लिनचोली के मध्य अतिवृष्टि के कारण केदारनाथ पैदल मार्ग कई स्थानों पर ध्वस्त हो गया था। वर्ष 2013 की आपदा के 11 वर्ष बाद केदारघाटी में फिर से प्रकृति का तांडव देखने को मिला। दोनों आपदाओं में परिस्थितियां लगभग समान थीं।1166 कर्मवीरों की मेहनत रंग लाई और 12 हजार तीर्थ यात्रियों को सकुशल निकाल लिया गया।

बांग्लादेश में तख्ता पलट के बाद उत्‍तराखंड में अलर्ट, नेपाल से सटे बॉर्डर पर चेकिंग; पुलिस-खुफिया एजेंसी जुटीं

बांग्लादेश में तख्ता पलट के बाद उत्‍तराखंड में अलर्ट, नेपाल से सटे बॉर्डर पर चेकिंग; पुलिस-खुफिया एजेंसी जुटीं

Bangladesh Crisis बांग्लादेश में तख्ता पलट के बाद ऊधम सिंह नगर पुलिस हाई अलर्ट पर है। ऊधम सिंह नगर में भी पूर्व में कई बांग्लादेशी पकड़ में आ चुके हैं जिन्हें बाद में पुलिस और खुफिया एजेंसी ने वापस बांग्लादेश भेज दिया था। नेपाल के रास्ते घुसपैठ न हो इसके लिए पुलिस और एसएसबी ने खटीमा और झनकईया थाने से लगे नेपाल बार्डर में संयुक्त रूप से चेकिंग की

आज बागेश्वर में भारी बारिश, देहरादून में तेज बौछार के आसार; बदरीनाथ हाईवे पर बाल-बाल बची कार

आज बागेश्वर में भारी बारिश, देहरादून में तेज बौछार के आसार; बदरीनाथ हाईवे पर बाल-बाल बची कार

बागेश्वर में आकाशीय बिजली चमकने के साथ भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आज भी प्रदेश में ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। दून में मंगलवार को सुबह आंशिक बादलाें के बीच कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई। हालांकि कुछ ही देर बार आसमान साफ होने लगा और धूप खिल गई।

रेस्क्यू अभियान पूरा, सीएम धामी ने कहा- फिर से शुरू होगी केदारनाथ यात्रा; टिकटों में छूट भी देगी सरकार

रेस्क्यू अभियान पूरा, सीएम धामी ने कहा- फिर से शुरू होगी केदारनाथ यात्रा; टिकटों में छूट भी देगी सरकार

सीएम धामी ने जानकारी दी है कि केदारनाथ धाम व पैदल मार्ग पर फंसे यात्रियों को रेस्क्यू अभियान पूरा हो चुका है। 12 हजार लोगों को रेस्क्यू किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि केदारनाथ धाम यात्रा को बुधवार से शुरू किया जा रहा है। हैली सेवा के माध्यम से केदारनाथ दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालुओं को किराए में 25 प्रतिशत छूट दी जाएगी। 

जम्मू कश्मीर न्यूज़: आर्टिकल 370 निरस्तीकरण की वर्षगांठ को कांग्रेस ने बताया काला दिवस, मोदी सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

आर्टिकल 370 हटाए जाने के पांच साल पूरे होने पर कांग्रेस ने पांच अगस्त को काला दिवस  मनाया। इसके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी  ने सोमवार को काले बैच और झंडा लहराकर प्रदर्शन किया। इसके साथ ही मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। क्योंकि इस दिन लोगों की पहचान अधिकार और मान-सम्मान पर चोट की गई है

अलर्ट! अगले दो दिन भारी वर्षा के साथ भूस्खलन के आसार, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

अलर्ट! अगले दो दिन भारी वर्षा के साथ भूस्खलन के आसार, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और भूस्खलन की चेतावनी देते हुए मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे नदी-नालों के किनारों से दूर रहे। मौसम विभाग के निदेशक ने कहा कि 8 और 9 अगस्त को हल्की बारिश हो सकती है जबकि जम्मू संभाग के कई इलाकों में तेज बारिश और भूस्खलन होने की आशंका है।

 जम्मू/श्रीनगर:- प्रदेश में मानसून की सक्रियता का असर दिख रहा है। घाटी में सोमवार को श्रीनगर समेत घाटी के अधिकांश इलाकों में तड़के मूसलधार वर्षा हुई। इससे निचले इलाकों में जलभराव हो गया।

Uttarakhand Electricity: पिथौरागढ़ पहुंचे ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता, अधिकारियों के अवकाश पर लगाई रोक

अधिकारी मानसून काल में अपरिहार्य स्थितियों को छोड़कर अवकाश नहीं लेंगे। यह बातें ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता (वितरण) नवीन सिंह टोलिया ने सोमवार को पिथौरागढ़ और धारचूला डिवीजन के अधिकारियों की बैठक में कही। उन्होंने कहा- बकाया वसूली के लिए पूरे वर्ष भर प्रयास जारी रखे जाएं। बकायेदारों को नोटिस प्रेषित करने और बकायेदारों के संयोजन विच्छेद करने के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

उत्तराखंड के अधिकतर क्षेत्रों में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

 उत्तराखंड के अधिकतर क्षेत्रों में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बीते तीन दिनों से वर्षा सामान्य से कम हो रही थी। अब एक बार फिर मौसम के तेवर बदल सकते हैं। बागेश्वर व चमोली जिले के लिए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं देहरादून रुद्रप्रयाग टिहरी पौड़ी नैनीताल में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है