Skip to main content

केदारनाथ रेस्क्यू: 11452 यात्रियों को किया गया रेस्क्यू, अभी भी केदारनाथ धाम में सौ यात्री फंसे हुए

केदारनाथ रेस्क्यू: 11452 यात्रियों को किया गया रेस्क्यू, अभी भी केदारनाथ धाम में सौ यात्री फंसे हुए

केदारनाथ रेस्क्यू केदारनाथ धाम व पैदल मार्ग पर सेना डीडीआरएफ एनडीआरएफ एसडीआरएफ पुलिस के जवानों का संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अब तक 11 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों व स्थानीय लोगों का सफलता पूर्वक रेस्क्यू किया जा चुका है। ड्रोन से जंगलों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। अब तक कुल चार शव बरामद किए जा चुके हैं।

Uttarakhand न्यूज़: घर में अकेले युवती से छेड़छाड़ का प्रयास, आरोपित बोला- मुझे गुलाब का फूल दो

Uttarakhand न्यूज़: घर में अकेले युवती से छेड़छाड़ का प्रयास, आरोपित बोला- मुझे गुलाब का फूल दो

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी में छेड़छाड़ के प्रयास का मामला सामने आया है। काठगोदाम क्षेत्र के कारपेंटर ने युवती से छेड़छाड़ का प्रयास किया। आरोपित ने बहन का मोबाइल नंबर व इंस्टाग्राम आइडी मांगी। बोला की उसे गुलाब दे। इसके बाद मोबाइल फोन भी छीनने का प्रयास किया। काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि छेड़छाड़ की धारा में प्राथमिकी कर ली है।

बलिदानी सैनिकों के आश्रितों को मिलेगा 10 लाख रुपये अनुदान, छात्रवृत्ति राशि में भी वृद्धि

बलिदानी सैनिकों के आश्रितों को मिलेगा 10 लाख रुपये अनुदान, छात्रवृत्ति राशि में भी वृद्धि

देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों के आश्रितों की अनुदान राशि में परिवर्तन किया गया है। अब बलिदानी सैनिकों के आश्रितों को 10 लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा। साथ ही पूर्व सैनिक की मृत्यु होने प उनके आश्रितों को अंतिम संस्कार के लिए 10 हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी। साथ ही आश्रितों के छात्रवृत्ति धनराशि में भी वृद्धि की जाएगी।

Uttarakhand न्यूज़: ज्वेलरी शॉप में ग्राहक बनकर आई तीन महिलाएं, गहने चुराए और हो गई गायब

Uttarakhand न्यूज़: ज्वेलरी शॉप में ग्राहक बनकर आई तीन महिलाएं, गहने चुराए और हो गई गायब

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की एक ज्वेलरी शॉप की दुकान में तीन महिलाएं ग्राहक बनकर आई और पायल चोरी कर वहां से चली गई। दुकान स्वामी ने बताया जब स्टॉक चेक किया तो पायल कम थी। उसके बाद सीसीटीवी कैमरे से चेक किया गया तो तीनों महिलाओं की करतूत कैमरे में कैद हो गई। प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने बताया कि महिलाओं की पहचान की जा रही है। 

Himachal News: 'अधिक बिल की शिकायतें आने पर अस्‍पतालों में बंद की हिमकेयर योजना', भाजपा के आरोपों पर बोले CM सुक्‍खू

Himachal News: 'अधिक बिल की शिकायतें आने पर अस्‍पतालों में बंद की हिमकेयर योजना', भाजपा के आरोपों पर बोले CM सुक्‍खू

Himachal न्यूज़ हिमाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्‍खू ने भाजपा के आरोपों का जवाब दिया है। उन्‍होंने कहा कि अधिक बिल की शिकायतें आने पर अस्‍पतालों में हिमकेयर योजना बंद की गई है। जोनल स्तर के सभी सरकारी अस्पतालों में हिमकेयर योजना को यथावत रखा है। उन्होंने हैरानी जताई कि इस योजना के कारण ही प्रदेश में कई स्थानों पर निजी अस्पताल बड़ी संख्या में खुलते चले गए।

ट्रेन की चपेट में आए नायब सूबेदार, हाथ कटकर पटरी पर गिरा; पैर का पंजा भी कटा

ट्रेन की चपेट में आए नायब सूबेदार, हाथ कटकर पटरी पर गिरा; पैर का पंजा भी कटा

उत्तराखंड के हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से कुमाऊं रेजिमेंट के नायब सूबेदार का बायां हाथ कटकर पटरी पर गिर गया। वहीं दाएं पैर का पंजा भी कट गया। जवान को तुरंत जीआरपी के जवानों ने उपचार के लिए एसटीएच ले गए। जहां से उन्हें आर्मी अस्पताल बरेली में रेफर कर दिया गया है। वहीं जवान का हाथ दूसरे टेंपों से अस्पतला पहुंचाया गया।

Uttarakhand न्यूज़: जौनसार-बावर व पछवादून में भूस्खलन से 18 मोटर मार्ग बंद, किसानों की उपज नहीं पहुंच पा रही मंडी

Uttarakhand न्यूज़: जौनसार-बावर व पछवादून में भूस्खलन से 18 मोटर मार्ग बंद, किसानों की उपज नहीं पहुंच पा रही मंडी

जौनसार-बावर व पछवादून में भूस्खलन से 21 मोटर मार्गों पर आवागमन ठप हो गया। पहाड़ी से मलबा आने से लोक निर्माण विभाग साहिया के पांच पीएमजीएसवाई कालसी के दो लोक निर्माण विभाग चकराता के आठ लोक निर्माण विभाग अस्थाई निर्माण खंड देहरादून के तीन मोटर मार्ग बंद होने से करीब 70 गांवों खेड़ों मजरों में रहने वाले ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है।

कैलाश यात्रियों को मिलेंगी सुविधाएं, गुंजी में बनेंगे ग्लास होम हट्स; शासन को भेजा गया प्रस्ताव

कैलाश यात्रियों को मिलेंगी सुविधाएं, गुंजी में बनेंगे ग्लास होम हट्स; शासन को भेजा गया प्रस्ताव

आदि कैलाश की यात्रा करने वाले यात्रियों को अब कई सुविधाएं मिलेंगी। केएमवीएन एमडी संदीप तिवारी ने बताया कि पूर्व में गुंजी में फाइबर हट्स बनाए गए थे। मगर इन हट्स में शौचालय व नहाने की व्यवस्था नहीं थी। नए ग्लास डोम हट्स को हाईटेक तरीके से डिजाइन किए गए हैं। जिनमें शौचालय व स्नान की सुविधा भी होगी। साथ ही इनका लुक आकर्षक होगा।

केदारनाथ रेस्क्यू: पांचवें दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, सेना ने संभाला मोर्चा; चिनूक से यात्रियों को किया जा रहा एयरलिफ्ट

केदारनाथ रेस्क्यू: पांचवें दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, सेना ने संभाला मोर्चा; चिनूक से यात्रियों को किया जा रहा एयरलिफ्ट

केदारनाथ धाम से यात्रियों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। ऑपरेशन के पांचवे दिन मौसम साफ होने से हेलिकॉप्टर की मदद से यात्रियों को रेस्क्यू किया जा रहा है। रविवार को लगभग 1100 लोगों का सफलता पूर्वक रेस्क्यू किया गया। वहीं सेना ने भी अब कमान संभाल ली है। पैदल मार्ग पर आम लोगों को खोजने के लिए स्निफर डाँग भेजे गए हैं।

जम्मू कश्मीर न्यूज़: LoC पर संदिग्‍ध घुसपैठियों की हलचल, सेना के जवानों ने की ओपन फायरिंग; तलाशी अभियान जारी

जम्मू कश्मीर न्यूज़: LoC पर संदिग्‍ध घुसपैठियों की हलचल, सेना के जवानों ने की ओपन फायरिंग; तलाशी अभियान जारी

जम्मू कश्मीर न्यूज़ जम्‍मू कश्‍मीर में एलओसी पर संदिग्‍ध घुसपैटियों की हलचल देखी गई है। सेना के जवानों ने ओपन फायरिंग कर संदिग्‍धों के नापाक इरादों को विफल कर दिया है। वहीं इलाके में बड़े स्‍तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। साथ ही अतिरिक्त बलों को तैनात कर ड्रोन के माध्यम से निगरानी में रखा गया। रेखा से लगे इलाके की तलाशी भी चल रही है।