कांग्रेस ने बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशी किए घोषित, 11 जुलाई को हैं चुनाव
कांग्रेस ने चमोली जिले की बदरीनाथ व हरिद्वार जिले की मंगलौर विधानसभा सीट के उपचुनाव (Uttarakhand by-elections 2024) के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। बदरीनाथ सीट से लखपत बुटौला व मंगलौर से काजी निजामुद्दीन को प्रत्याशी बनाया गया है। पार्टी ने दावेदारों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेजा था सोमवार को दावेदारों के नामों एलान कर दिया गया।
इस तारीख तक न आएं Nainital, होटलों के कमरे हो चुके हैं एडवांस बुक; वीकेंड पर उमड़ी भीड़
ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन में पर्यटकों की आमद बढ़ने से नगर के अधिकांश होटलों के कमरे रविवार को पैक रहे जबकि सरकारी व गैर सरकारी गेस्ट हाउस के अलावा होम स्टे की स्थिति भी यही रही। कई होटलों में कमरे 25 जून तक एडवांस में बुक हो चले हैं। शहर के पार्किंग स्थल फुल होने के बाद पुलिस ने विशेष यातायात प्लान लागू कर दिया।
देशभर में Uttarakhand के कॉलेजों का डंका, यहां पढ़ना चाहते हैं 24 राज्यों के युवा
समर्थ पोर्टल पर राजकीय शिक्षण संस्थान छात्र-छात्राओं की पहली पसंद बनकर उभरे हैं। इनमें 66 प्रतिशत पंजीकरण कराए गए। देश के 24 राज्यों के विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए आवेदन किया है। प्रवेश के लिए राजकीय महाविद्यालय छात्र-छात्राओं की पहली पसंद बन रहे हैं। कुल 50 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने स्नातक प्रवेश को पंजीकरण कराया है। कुल पंजीकृत अभ्यर्थियों में 60 प्रतिशत छात्राएं एवं 40 प्रतिशत छात्र हैं।
नैनीताल और भवाली में उमड़े पर्यटक, लगा लंबा जाम
नैनीताल उत्तराखंड
वीकेंड पर नैनीताल में पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी। नैनीताल पहुंचे सैलानियों के वाहनों को रोकने पर गुस्साए पर्यटन कारोबारियों ने माल रोड पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर पुलिस प्रशासन की मनमानी जारी रही तो वह अपना कारोबार बंद कर सड़कों पर बैठ जाएंगे।
उधर, भवाली मे सुबह से ही जाम की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने रामगढ़ तिराहे पर ट्रैफिक रोक दिया। भवाली से कैंची मार्ग व भीमताल मार्ग पर सुबह से ही रुक रुककर जाम लग रहा है। जाम से जहां पर्यटक परेशान हैं वहीं स्थानीय लोगों की भी परेशानी बढ़ गई है।