Skip to main content

वायनाड दौरे को लेकर शशि थरूर ने क्या कहा जो मचा बवाल, बाद में देनी पड़ी सफाई

RGA न्यूज़:-वायनाड दौरे को लेकर शशि थरूर ने क्या कहा जो मचा बवाल, बाद में देनी पड़ी सफाई

 वायनाड में भूस्खलन के चलते 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे के बाद कांग्रेस नेता शशि थरूर ने अपने गृह राज्य केरल का दौरा किया। वायनाड दौरे के बाद शशि थरूर ने यात्रा के लिए सोशल मीडिया पर एक बयान दिया जिसपर बवाल मच गया। भाजपा ने उन्हें घेरा तो उन्होंने सफाई दी।

आतंक की कमर तोड़ने का जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस ने बनाया नया प्‍लान

RGA न्यूज़:-कुछ संदिग्ध हरकत दिखे तो तुरंत बताएं', आतंक की कमर तोड़ने का जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस ने बनाया नया प्‍लान

 जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस ने आतंक को खत्‍म करने का नया प्‍लान बनाया है। पुलिस ने स्‍थानीय लोगों से खास अपील की है। उन्‍होंने कहा कि कोई भी संदिग्‍ध दिखे तो तुरंत नोट कर लें और बाद में पुलिस को जानकारी जरूर दें। जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस हर मोर्चे पर हमेशा सतर्क है। बीते दिनों हुए आतंकी हमलों से लोगों में दहशत है।

केदारनाथ धाम और पैदल मार्ग व पड़ावों पर फंसे तीर्थयात्रियों, भारतीय सेना ने संंभाला मोर्चा, 1000 लोग अब भी केदारघाटी में फंसे

⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠RGA न्यूज़:- भारतीय सेना ने संंभाला मोर्चा, 1000 लोग अब भी केदारघाटी में फंसे

केदारनाथ धाम और पैदल मार्ग व पड़ावों पर फंसे तीर्थयात्रियों को हेली में रेस्क्यू करने में मौसम बाधा बन रहा है। एनडीआरएफ एसडीआरएफ और मंदिर समिति की टीमों ने 600 लोगों को केदारनाथ गधाम के दुरुह वैकल्पिक मार्गों से सुरिक्षत निकाला 400 अन्य को हेलीकाप्टरों से निकाला गया। अभी तक 9099 लोगों को निकाला जा चुका है लगभग 1000 तीर्थयात्री जगह-जगह अब भी फंसे हुए हैं।

हांफते हुए तये किया 21 किमी का खौफनाक सफर, ऊपर लैंडस्‍लाइड का डर-नीचे 400 फीट गहरी खाई;

RGA न्यूज़:-हांफते हुए तय किया 21 किमी का खौफनाक सफर, ऊपर लैंडस्‍लाइड का डर-नीचे 400 फीट गहरी खाई;

केदारनाथ धाम समेत पैदल मार्ग पर फंसे यात्रियों को हेली से रेस्क्यू किया जा रहा है लेकिन मौसम अभियान में बार-बार बाधक बन रहा है और वायु सेना के चिनूक व एमआइ-17 हेलीकाप्टर लगातार उड़ान नहीं भर पा रहे। केदारनाथ पैदल मार्ग पर जगह-जगह फंसे सैकड़ों यात्री प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद कठिन रास्तों को पारकर चौमासी पहुंचने में सफल रहे।

लैंडस्लाइड की घटना के तीन दिन बाद मलबे में मिले तीन शव, 250 यात्रियों को सकुशल निकाला

⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠⁠RG⁠⁠⁠⁠⁠⁠A न्यूज़;- लैंडस्लाइड की घटना के तीन दिन बाद मलबे में मिले तीन शव, 250 यात्रियों को सकुशल निकाला

 केदारनाथ पैदल मार्ग पर बादल फटने और भूस्खलन की घटना के तीन दिन बाद शुक्रवार को लिनचोली में मलबे में दबे तीन शव बरामद हुए हैं। हेली संचालन के लिए मौसम खुलते ही भीमबली से एयर लिफ्ट कर फंसे हुए श्रद्धालुओ कों रेस्क्यू करना शुरू कर दिया गया है। । पुलिस का कहना है कि शनिवार तक रेस्क्यू कार्य पूरा होने की उम्मीद है।

हिमाचल में आई तबाही में कई परिवार बह गए, अपनों के इंतजार में बैठे परिजन

Rga न्यूज़:- तबाही में खोये अपनों की तलाश में पथरा गईं आंखें, समेज खड्ड के पास इंतजार में बैठे परिजन बिलख रहे

हिमाचल प्रदेश में बुधवार रात आई तबाही में कई परिवार उजड़ गए। अब तक 8 शव बरामद किए गए हैं। 47 लोग अभी भी लापता हैं। राहत-बचाव कार्य जोरों पर चल रहा है। समेज खड्ड के पास परिजन इंतजार में बैठे हैं। लेकिन अभी तक कोई खबर नहीं मिली है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक दूसरे को भरोसा दे रहे हैं

imachal Disaster: हिमाचल में आई तबाही में कई परिवार बह गए, अपनों के इंतजार में बैठे परिजन

पार्वती नदी पर बना मलाणा बांध टूटा, तबाही पर CM सुक्खू बोले- तेजी से चल रहा बचाव अभियान, 49 लोग लापता

 

हिमाचल में तबाही से लोग काफी डरे हुए हैं। आखों के सामने लोगों के परिजन बह गए। बाढ़ में कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। सीएम सुक्खू ने कहा कि बचाव अभियान बहुत तेजी से चल रहा है। हमारा उद्देश्य लोगों को बचाना है। साथ ही उन्होंने लोगों से अनुरोध किया है कि झरनों और नदियों के पास न जाएं।

हर की पैड़ी पर अचानक बढ़ा गंगा का जलस्तर, फंसे कांवड़ यात्री; पुल के पाए पर चढ़ बचाई जान

 

  •  हर की पैड़ी पर अचानक बढ़ा गंगा का जलस्तर, फंसे कांवड़ यात्री; पुल के पाए पर चढ़ बचाई जान

हर की पैड़ी के निकट गंगा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से कांवड़ यात्री फंस गए। जल बढ़ने से पहले गंगा में उतरे हुए कांवड़ यात्री हरकी पैड़ी के सामने गंगा में जल से घिर गए। जल बढ़ता देख जान बचाने के लिए कांवड़ यात्री गंगा में बने एक पुल के पाए पर चढ़ गये और बचाने की अपील की।

हरिद्वार:- हर की पैड़ी के निकट गंगा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से कई कांवड़ यात्री फंस गए। यह सभी गंगा नदी में स्नान करने के लिए उतरे थे। सभी को रेस्‍क्‍यू किया जा रहा है।

केदारनाथ में फटा बादल, आया सैलाब; गाजियाबाद के चार युवक पानी में बहे

 

  • केदारनाथ में फटा बादल, आया सैलाब; गाजियाबाद के चार युवक पानी में बहे

 देवभूमि उत्तराखंड के बाबा केदारनाथ धाम में बादल फटने के कारण गाजियाबाद जिले के खोड़ा कॉलोनी 4 दोस्त लापता हो गए। पांच दोस्त हरिद्वार घूमने गए थे। वहां से वह केदारनाथ चले गए। एक दोस्त ने चार के पानी में बहने की सूचना उनके स्वजन को दी। चारों के परिजन केदारनाथ के लिए रवाना हो गए हैं।

रफ्तार पर लगाम लगाने को आठ हाईटेक बाइक खरीदेगा पुलिस विभाग, चार जिलों में की जाएंगी तैनात

Image removed.

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रदेश सरकार लगातार कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पुलिस व परिवहन विभाग को सड़क सुरक्षा और यातायात के नियमों का अनन कराने को उचित व्यवस्था करने के निर्देश दे चुके हैं। इसी कड़ी में पुलिस ने टू-व्हीलर इंटरसेप्टर बनाने का प्रस्ताव राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा कोष की बैठक में रखा गया