Delhi Crime: दिल्ली में सुबह-सुबह मर्डर, बर्तन कारोबारी को दो बदमाशों ने गोलियों से भूना
दिल्ली के फर्श बाजार इलाके में एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने सुबह करीब साढ़े आठ बजे वारदात को अंजाम दिया। व्यापारी अपने दोपहिया वाहन से घर लौट रहा था। इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाशों ने उसे गोलियां मार दीं। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
किसानों की सबसे बड़ी मांग पर कृषि मंत्री ने संसद में दिया जवाब, बताया MSP का फॉर्मूला; कर्जमाफी पर कही ये बात
किसानों के दिल्ली कूच के एलान के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को राज्यसभा में बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसानों की सभी फसलों को न्यूनतम समर्थन (एमएसपी) मूल्य पर खरीदेगी। यह मोदी की गारंटी है। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने पूर्ववर्ती कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार पर भी निशाना साधा।
'ये संबित पात्रा का असंसदीय आचरण', राहुल गांधी को 'देशद्रोही' कहने पर एक्शन में कांग्रेस; संसद में दिया नोटिस
Congress action against Sambit Patra राहुल गांधी को देशद्रोही कहने पर कांग्रेस आगबबूला हो गई है। पार्टी ने भाजपा सांसद संबित पात्रा के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही है। इसके चलते कांग्रेस सांसद हिबी ईडन ने संसद में संबित पात्रा के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव पेश करने के लिए नोटिस पेश किया है। पात्रा ने राहुल गांधी को सर्वोच्च कोटि का देशद्रोही कहा था।
केजरीवाल का BJP पर बड़ा हमला, वोट कटवाने की साजिश का किया पर्दाफाश; सबूत होने का किया दावा
Delhi News दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल आज फिर से प्रेस कॉन्फ्रेंस की। केजरीवाल ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। केजरीवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी वोट कटवा रही है। उन्होंने कहा कि हमारे पास इसका सबूत भी है। केजरीवाल ने दिल्ली की एक सीट का उदारण देते हुए मामले से पर्दा उठाया है। आगे विस्तार से पढ़िए।
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक व पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज यानी शुक्रवार दोपहर में 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
दिलीप पांडे के फैसले से क्या बढ़ेंगी AAP की मुश्किलें? केजरीवाल के लिए कही अहम बात
आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता दिलीप पांडेय ने चुनाव लड़ने से नाम वापस ले लिया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी में रहकर ही कुछ और करना चाहते हैं। उनका मानना है कि तिमारपुर विधानसभा से कोई भी चुनाव लड़े दिल्ली के मुख्यमंत्री तो अरविंद केजरीवाल ही बनेंगे। दिलीप पांडेय के बारे में आगे विस्तार से पढ़िए।
'अमित शाह जी ये क्या हो रहा है, कुछ तो कीजिए...'; केजरीवाल ने गृहमंत्री से दिल्ली मेट्रो को लेकर पूछे ये सवाल
Delhi Metro की Blue Line पर सफर करने वाले यात्रियों को आज बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा। क्योंकि ब्लू लाइन पर मेट्रो केबल चोरी हो गई। अब इसको लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर चिंता जाहिर की। लेख के माध्यम से पढ़ें पूरी खबर।
GRAP-4 के नियमों में मिलेगी छूट, सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी; दिल्ली में कई चीजों पर हैं प्रतिबंध
Delhi News सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में वायु गुणवत्ता में सुधार के चलते GRAP चरण IV के उपायों में ढील दी है। इस छूट से लोगों को राहत मिलेगी क्योंकि प्रदूषण के कारण कई गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा हुआ था। बताया गया कि ग्रेप-4 में छूट मिलने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। आगे विस्तार से जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में गंभीर वायु गुणवत्ता से निपटने के लिए वर्तमान में लागू GRAP चरण IV उपायों में ढील देने की अनुमति दे दी है।
रामनिवास गोयल ने लिया संन्यास तो एंबुलेंस मैन पर केजरीवाल ने चला दांव, शाहदरा से टिकट भी पक्का
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) अपना राजनीतिक कुनबा बढ़ाने में जुटी हुई है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को एंबुलेंस मैन पद्मश्री जितेंद्र सिंह शंटी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी मुख्यालय में पटका पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया। दिल्ली में फरवरी 2025 में विधानसभा चुनाव होने प्रस्तावित हैं।
SpiceJet का मुंबई व दिल्ली की उड़ान पर यू-टर्न, टिकट बुकिंग के बाद हो रहीं रद; अब हो रहा रिफंड
स्पाइसजेट ने गोरखपुर से मुंबई और दिल्ली के लिए सीधी उड़ानों को रद्द कर दिया है जिससे यात्रियों को असुविधा हो रही है। टिकट बुक करने वाले यात्रियों को पैसे वापस किए जा रहे हैं। इस कदम से यात्रियों में नाराजगी है और एयरलाइन और एयरपोर्ट प्रशासन के बीच समन्वय की कमी पर सवाल उठ रहे हैं।
Delhi Metro News: 'आज पूरा दिन परेशान रहेंगे मेट्रो यात्री', ब्लू लाइन पर देरी से चल रही ट्रेन; DMRC ने बताई वजह
Delhi Metro की Blue Line पर सफर करने वाले यात्रियों को आज बृहस्पतिवार को पूरा दिन परेशानी का सामना करना पड़ेगा। दिल्ली मेट्रो के दूसरे सबसे व्यस्त कॉरिडोर ब्लू लाइन पर मोती नगर से कीर्ति नगर के बीच केवल चोरी होने के कारण बृहस्पतिवार सुबह से ही मेट्रो का परिचालन प्रभावित है। इससे यात्रियों को सफर में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।