Naresh Balyan: जमानत मिलते ही फिर गिरफ्तार हुए AAP विधायक नरेश बाल्यान, जानिए क्या है पूरा मामला
Naresh Balyan again arrested दिल्ली के उत्तम नगर से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक नरेश बाल्यान को कोर्ट ने बुधवार को जमानत दे दी। जमानत के कुछ देर बाद ही उन्हें दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने फिर से गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले 30 नवंबर को उन्हें गैंगस्टर कपिल सांगवान के साथ बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद अरेस्ट किया गया था।
नई दिल्ली। दिल्ली के उत्तम नगर से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक नरेश बाल्यान को कोर्ट ने बुधवार को जमानत दे दी, लेकिन कुछ देर बाद ही उन्हें फिर से गिरफ्तार कर लिया गया।
मॉर्निंग वॉक से लौटा बेटा सदमे में, दिल्ली के नेब सराय इलाके में ट्रिपल मर्डर; मां-बाप और बहन की हत्या
राजधानी से दिल दहला देने वाले वारदात सामने आई है। दिल्ली के नेब सराय इलाके में एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। दंपती और उनकी बेटी का शव घर में पड़े मिले। बेटा मॉर्निंग वॉक से लौटा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। आज मृतक दंपती की मैरिज एनिवर्सरी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दक्षिण दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के नेब सराय इलाके में एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, घर में घुसकर दंपती और उनकी बेटी की हत्या की गई है।
प्लॉट में पानी के ऊपर तैरती दिखी ऐसी चीज, लोगों के देखते ही उड़े होश; फिर पुलिस को किया कॉल
Fetus Found in Prem Nagar बाहरी दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में एक खाली प्लाट के पानी में बच्ची का भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से इस क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों की जानकारी जुटा रही है।
बाहरी दिल्ली। प्रेम नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह खाली प्लॉट स्थित भरे पानी में बच्ची का भ्रूण पानी के ऊपर तैरता देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
देश में इस शहर की हवा अमृत, GRAP की पाबंदियों ने भी दिल्ली को नहीं दिलाई राहत, नवंबर में रही सबसे ज्यादा प्रदूषित
नवंबर में देशभर में प्रदूषण बढ़ा 159 शहरों में पीएम 2.5 का स्तर मानक से अधिक रहा था। नवंबर महीने में देश की राजधानी दिल्ली सबसे प्रदूषित शहर था। नवंबर में पीएम 2.5 की मासिक औसत सांद्रता 249 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज किया है। ग्रेप लागू होने के बावजूद प्रदूषण कम नहीं हुआ जबकि आइजोल सबसे ज्यादा स्वच्छ शहर रहा।
दिल्ली-NCR में लागू रहेंगे GRAP-4 के प्रतिबंध, सुप्रीम कोर्ट ने अधिकारियों को भी लगाई फटकार; दिए ये निर्देश
Delhi Pollution सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति में सुधार न होने के कारण ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के चौथे चरण के प्रतिबंधों में ढील देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा है कि जब तक वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के स्तर में गिरावट का रुझान नहीं दिखाई देता तब तक GRAP-4 को हटाया नहीं जाएगा।
MLA नरेश बाल्यान और गैंगस्टर नंदू के बीच 40 बार हो चुकी है बातचीत, क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के बाद किया खुलासा
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने लंदन में छिपे गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू के आपराधिक साम्राज्य की वित्तीय जांच के साथ-साथ आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बाल्यान से उसके संबंध की भी जांच शुरू कर दी है। दोनों के बीच पिछले साल 40 बार बातचीत के सबूत मिले हैं। इस मामले में बाल्यान जांच अधिकारी को संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए हैं।
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने लंदन में छिपे गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू के आपराधिक साम्राज्य की वित्तीय जांच करने के अलावा उसकी आम आदमी पार्टी के उत्तम नगर से विधायक नरेश बाल्यान से संबंध की भी गहन जांच कर रही है।
Late Trains: देरी से चल रही बिहार-यूपी जाने वाली कई ट्रेनें, देखें प्रमुख गाड़ियों की List
सर्दियां शुरू होते ही दिल्ली सहित उत्तर भारत में तापमान में भारी गिरावट आई है। साथ ही वातावरण में कोहरे की घनी चादर देखी जा रही है। इससे सड़क से लेकर ट्रेन और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। कई क्षेत्रों में दृश्यता काफी कम हो गई जिससे कई लंबी दूरी की ट्रेनें देरी से चल रही हैं और उनके प्रस्थान समय में भी फेरबदल किया गया है।
क्या दिल्ली चुनाव में होगा AAP का कांग्रेस से गठबंधन? अरविंद केजरीवाल ने कर दिया साफ
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिल्ली में खराब कानून व्यवस्था को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ही जिम्मेदार हैं। वहीं दिल्ली में गठबंधन के सवाल पर केजरीवाल ने भी बेबाक अपनी बात कही। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा। पार्टी यहां अकेले ही चुनाव लड़ेगी।
मेरी आपसे हाथ जोड़कर विनती है...' CM आतिशी ने LG सक्सेना को लिखी चिट्ठी
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने बस मार्शल्स की नियुक्ति को लेकर उपराज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि 13 नवंबर को दिल्ली सरकार ने आपको मार्शलों की दोबारा नियुक्ति का प्रस्ताव भेजा था लेकिन अभी तक उस प्रस्ताव को आपकी मंजूरी नहीं मिली है। मैं आपसे हाथ जोड़कर विनती करती हूं कि इस प्रस्ताव को मंजूरी दें।
Delhi Election 2025: दुविधा में AAP, हर सीट पर छह दावेदार, किसे बनाएं उम्मीदवार; खूब हो रही माथापच्ची
Delhi Election दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के लिए टिकट मांगने वालों की बढ़ती संख्या एक बड़ी चुनौती बन गई है। एक-एक सीट पर पार्टी के छह-छह कार्यकर्ता मजबूती से दावेदारी कर रहे हैं। कईयों ने अपने नाम के पोस्टर और होर्डिंग तक लगवा रखे हैं। पार्टी ने अभी तक किसी को भी इंकार नहीं किया है और न ही यह कहा है कि वे तैयारी ना करें।