Skip to main content

'ये लॉरेंस बिश्नोई कौन है, जेल में बैठकर कैसे गैंग चला रहा है', केंद्र सरकार पर भड़के केजरीवाल

दिल्ली में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर जमकर निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार दिल्ली की कानून व्यवस्था संभालने में विफल रही है। दिल्ली में हत्याएं बम विस्फोट और दुष्कर्म की घटनाएं आम हो गई हैं। दर्जन भर गैंग दिल्ली में सक्रिय हैं और अपने-अपने इलाके बांट रखे हैं।

दिल्ली विधानसभा सत्र आज से, हंगामे के आसार; AAP सरकार को घेरने के लिए भाजपा ने तैयार की रणनीति

दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है और हंगामे के आसार हैं। भाजपा ने आप सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। कैग की लंबित रिपोर्ट प्रदूषण भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे उठाए जाएंगे। प्रश्नकाल की मांग भी की जाएगी। देखना होगा कि क्या सत्र में शामिल होंगे कैलाश गहलोत और तीन बागी विधायक। आगे विस्तार से पढ़िए पूरी खबर।

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज यानी शुक्रवार से शुरू हो रहा है। मौजूदा सियासी परिस्थितियों के चलते इसमें खासा हंगामा होने की संभावना है। भाजपा ने विधानसभा में आप सरकार को अलग-अलग मुद्दों पर घेरने की पूरी रणनीति तैयार कर ली है।

Delhi News: ईडी ने छापेमारी में 1.3 करोड़ की नकदी और आपत्तिजनक साक्ष्य किए बरामद

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली और एनसीआर में तत्कालीन क्वालकॉम लिमिटेड के पूर्व प्रमोटर संजय ढींगरा और सिद्धांत गुप्ता के ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान 1.3 करोड़ रुपये की नकदी और आपत्तिजनक साक्ष्य बरामद किए गए। लगभग 2.5 करोड़ रुपये के निवेश मूल्य वाले डीमैट खातों को भी जब्त किया गया है। आगे विस्तार से पढ़िए पूरी खबर।

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने दिल्ली और एनसीआर में कार्रवाई करते हुए एक करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी और कुछ आपत्तिजनक साक्ष्य बरामद किए हैं।

'अमित शाह के घर से चंद KM दूर... हर तरफ हो रहीं शर्मनाक घटनाएं', डरे हुए हैं राजधानी के लोग', जमकर बरसे केजरीवाल

Delhi News आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज दोपहर 12 बजे एक महत्वपूर्ण मुद्दे पर प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता के दौरान केजरीवाल ने गृह मंत्री अमित शाह पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अमित शाह के घर से चंद किलोमीटर दूरी पर ताबड़तोड़ घटनाएं हो रही हैं लेकिन इसके बावजूद ये सभी चुप्पी साधे बैठे हैं।

'एकदम से धमाका होया... बहुत तेज', दिल्ली के प्रशांत विहार में हुए ब्लास्ट के पहले चश्मदीद ने बताया, कैसा था मंजर

दिल्ली के प्रशांत विहार में सीआरपीएफ स्कूल के बाहर हुए ब्लास्ट के दो महीने बाद ही इलाके में एक और धमाका हुआ है। प्रशांत विहार के बंसी स्वीट्स के सामने सुबह करीब 11.48 बजे तेज धमाका हुआ जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। धमाके के समय एक चश्मदीद ने बताया कि धमाका बहुत तेज था।

नई दिल्ली। दिल्ली के प्रशांत विहार स्थित सीआरपीएफ स्कूल के बाहर हुए ब्लास्ट को अभी मुश्किल से दो महीने भी  नहीं हुए थे कि उसी इलाके में एक और धमाके की खबर आज सुबह यानी 28 नवंबर को सामने आ गई

'दहशत में पूरी दिल्ली...', केजरीवाल का अमित शाह पर बड़ा हमला; कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोला है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट डालकर लिखा कि दिल्ली में दिनदहाड़े गोलियां चल रही हैं। केजरीवाल ने कहा आज दिल्ली में हर तरफ डर और असुरक्षा का माहौल है। उन्होंने कहा कि अमित शाह ने कानून व्यवस्था का मजाक बनाकर रखा है। आगे विस्तार से पढ़िए पूरी खबर।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं।

बांग्लादेश में संत चिन्मय दास की गिरफ्तारी पर क्या बोले अरविंद केजरीवाल? केंद्र सरकार से की बड़ी मांग

Delhi News दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बांग्लादेश में गिरफ्तार किए गए संत चिन्मय कृष्ण दास के साथ एकजुटता जताई है। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की है कि इस मामले में हस्तक्षेप करके संत चिन्मय दास को जल्द से जल्द मुक्त कराया जाए। आगे विस्तार से पढ़िए संत चिन्मय दास को लेकर पूरा अपडेट।

'दिल्ली में 5.30 लाख बुजुर्गों की पेंशन फिर से शुरू, हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये', केजरीवाल ने की घोषणा

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के 5.30 लाख बुजुर्गों के लिए बड़ी घोषणा की। दिल्ली चुनाव से पहले उन्होंने राजधानी के 80 हजार नए बुजुर्गों को पेंशन योजना में शामिल किया। इससे अब 5 लाख 30 हजार बुजुर्गों को पेंशन का लाभ मिल सकेगा। इस योजना को लागू कर दिया गया है और पोर्टल पर भी आवेदन आने शुरू हो गए।

Delhi Election 2025: दिल्ली चुनाव के लिए केजरीवाल का मास्टर प्लान? लॉन्च किया 'रेवड़ी पर चर्चा कैंपेन

'Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 आम आदमी पार्टी (आप) ने विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी तेज कर दी है। अरविंद केजरीवाल ने आज यानी शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए रेवड़ी पर चर्चा कैंपेन लॉन्च किया है। इस कैंपेन के तहत आप के नेता और कार्यकर्ता दिल्लीवासियों से रेवड़ी पर चर्चा करेंगे। आप ने गुरुवार को ही अपने 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी।

दिल्ली में केंद्र सरकार के कार्यालयों में कामकाज की बदली टाइमिंग, बढ़ते प्रदूषण को लेकर मंत्रालय ने लिया फैसला

केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी आदेश में कहा गया है दिल्ली में वायु प्रदूषण के गंभीर स्तर को देखते हुए केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों विभागों और संगठनों को दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में स्थित कार्यालयों के संबंध में अलग-अलग समय अपनाने की सलाह दी जाती है। जारी आदेश में कहा गया है कि कार्यालयों में दो टाइमिंग होगी।