रिठाला मेट्रो स्टेशन से औचंदी बॉर्डर जाना हुआ आसान, नए रूट पर शुरू हुई बस सेवा
राजधानी में लगातार बाहरी क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बढ़ाने पर काम किया जा रहा है। ताजा मामले में नए रूट पर बस सेवा की शुरुआत की गई है। इससे रिठाला मेट्रो स्टेशन से औचंदी बॉर्डर जाना आसान हो जाएगा। इसके अलावा दरियापुर गांव औचंदी गांव और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले यात्रियों को आने-जाने में आसानी होगी। साथ ही नया बस मार्ग औचंदी बॉर्डर को उत्तम नगर टर्मिनल से जोड़ेगा।
Delhi Metro ने शुरू की बाइक टैक्सी, आपके सफर को आसान बनाएंगी महिला ड्राइवर; इन स्टेशनों पर मिलेगी सुविधा
दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों की सुविधा के लिए बाइक टैक्सी सेवा शुरू की है जिसमें महिला यात्रियों के लिए विशेष बाइक टैक्सी शामिल हैं जिन्हें महिला चालक चलाएंगी। इस सेवा से यात्री मेट्रो के मोबाइल ऐप डीएमआरसी मोमेंटम (दिल्ली सारथी 2.0) से बाइक टैक्सी बुक कर सकेंगे। महिला यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर इसकी जीपीएस से निगरानी होगी।
दिल्ली चुनाव : क्या केजरीवाल की रणनीति पर भारी पड़ेगा BJP का मास्टर प्लान? जीत के लिए बूथ स्तर पर बड़ी तैयारी
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2024 में अरविंद केजरीवाल की रणनीति फेल करने के लिए भाजपा ने बूथ स्तर पर योजना तैयार की है। बीजेपी ने पूर्वांचल मोर्चा के जरिए बूथ स्तर पर अभियान चलाने का फैसला किया है। मोर्चा के अध्यक्ष संतोष ओझा ने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर पूर्वांचल के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने का निर्देश दिया है।
दिल्ली-NCR में सांसों पर संकट, कई इलाकों में AQI 'बेहद खराब'; ड्रोन से की जा रही पानी की बौछार
Delhi Air Poillution दिल्ली में प्रदूषण का स्तर थोड़ा कम हुआ है लेकिन अभी भी बहुत खराब श्रेणी में बरकरार है। रविवार सुबह दिल्ली का औसत सुबह 10 बजे एक्यूआई 333 दर्ज किया गया। आनंद विहार में ड्रोन तकनीक से पानी की बौछार की जा रही है। सांसों पर बढ़ते संकट के बीच दिल्ली-एनसीआर में एयर प्यूरीफायर की मांग बढ़ रही है।
मौसमी उतार चढ़ाव के बीच रविवार को भी दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर ही रहा। यह 18.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहने के आसार हैं। दिन में आसमान साफ ही रहने की संभावना है
दिल्ली में उधर आठ युवतियों का चल रहा था अश्लील डांस, इधर पांच पुलिसकर्मी हो गए निलंबित; जानें पूरा मामला
दिल्ली के रानी बाग में एक बार में छापा मारकर पुलिस ने चार पुरुषों और आठ युवतियों को गिरफ्तार किया है। बार में युवतियों का अश्लील डांस चल रहा था। इस मामले में रानी बाग थाने के पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इन पुलिसकर्मियों पर बार संचालक के साथ मिलीभगत का आरोप लगा है। पुलिस बार संचालक से पूछताछ कर रही है।
बिना मांगे दहेज मिलने पर दामाद पहुंचा कोर्ट, फिर दिल्ली की अदालत ने सुनाया अपना ये फैसला
साकेत कोर्ट ने बिना मांगे दहेज देने के आरोप में ससुराल पक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि जब तक मुकदमे के दौरान दोनों पक्षों की ओर से साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए जाते तब तक दहेज की मांग की गई थी या नहीं इस पहलू पर प्रभावी ढंग से निर्णय नहीं लिया जा सकता है।
दिल्ली। साकेत कोर्ट ने ससुराल पक्ष के खिलाफ बिना मांगे दहेज देने के आरोप में एफआइआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया।
'सॉरी पापा! ऊपर जाकर देख लीजिए...' फिर घर से भाग गया बेटा, कनाडा जाने की चाह में उठाया खौफनाक कदम
दिल्ली के बदरपुर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी मां की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी कनाडा जाना चाहता था लेकिन उसकी मां ने उसे मना कर दिया। इसी बात से नाराज होकर उसने पहले मां से बहस शुरू की फिर यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दिल्ली। दिल्ली के बदरपुर थानाक्षेत्र के मोलड़बंद गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक बेटे ने छोटी सी बात पर अपनी ही मां की निर्ममता से हत्या कर दी।
'कुछ दिनों के लिए काम-धंधे से छुट्टी लें और आ जाएं दिल्ली', आखिर केजरीवाल ने देश के लोगों से क्यों की अपील?
दिल्ली के पूर्व सीएम और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देश के लोगों से खास अपील की है। उन्होंने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर लोगों से राजधानी आने की अपील की है। उनका कहना है कि ये लोग हमें हराने और चुनाव जीतने के पूरी ताकत लगाएंगे लेकिन हमें भी हार नहीं माननी है। इनके प्रयासों को सफल नहीं होने देना है।
नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व सीएम और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर देश के लोगों से खास अपील की। उन्होंने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर लोगों से राजधानी आने की भी अपील की।
Chhath Puja in Yamuna: दिल्ली हाईकोर्ट का यमुना में छठ पूजा की अनुमति देने से इनकार
दिल्ली हाईकोर्ट ने यमुना नदी के किनारे छठ पूजा की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने प्रदूषण का हवाला देते हुए कहा कि इससे लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। कोर्ट ने कहा कि पूजा के लिए एक हजार से ज्यादा वैकल्पिक जगहें थीं। हालांकि कोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया है।
दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा दिल्ली का ये इलाका, लोगों में दहशत का माहौल
दिल्ली के मीरा बाग में दिनदहाड़े हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। करीब आठ राउंड फायरिंग की गई है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक फायरिंग की वजह का पता नहीं चल सका है। माना जा रहा है कि पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा करेगी।
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के मीरा बाग से एक बड़ी खबर सामने आई है। मीरा बाग में राज मंदिर मार्केट में दिनदहाड़े हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई है।