छठ घाट पर भिड़े आप नेता और पुलिस वाले, जमकर हुई हाथापाई; DJ बना विवाद की वजह
Chhath Puja 2024 चिराग दिल्ली में डीजे की तेज आवाज को लेकर आप नेताओं और पुलिस कर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। इतना ही नहीं इस दौरान पुलिस कर्मियों और आप नेताओं के बीच हाथापाई भी हो गई। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानिए आखिर विवाद के पीछे का पूरा मामला क्या है।
नई दिल्ली।चिराग दिल्ली में छठ घाट पर तेज आवाज वाले डीजे संगीत को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान पुलिस और आप नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। इसके बाद पुलिस और आप नेताओं के बीच हाथापाई हो गई। बताया गया कि ये नेता इलाके में पुलिया के निर्माण को लेकर बैठक कर रहे थे।
Delhi Crime: दीवाली की रात गोलियों से थर्राई दिल्ली, पांच बदमाशों ने अंधाधुंध की फायरिंग, दो की मौत
दिल्ली में दीवाली की रात खूनी संघर्ष ने शहर को दहला दिया। फर्श बाजार इलाके में पांच बदमाशों ने तीन लोगों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं जिसमें दो की मौत हो गई और एक घायल है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपितों की तलाश में छापेमारी कर रही है। इस घटना से शहर में दहशत का माहौल है।
पूर्वी दिल्ली: दिल्ली के फर्श बाजार इलाके में रंजिश में तीन लोगों पर पांच बदमाशों ने गोलियां बरसाई। दो नाबालिग को भी गोली लगी। गोली लगने से आकाश उर्फ छोटू, ऋषभ शर्मा, कृष शर्मा घायल हो गए। तीनों को डॉक्टर हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Delhi Vidhan Sabha Chunav: पिछले चुनाव के मुकाबले करीब 6 लाख बढ़ी वोटर्स की संख्या, मतदाता सूची में यहां होगा सुधार
दिल्ली में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में सबसे जरूरी यह जानना हो जाता है कि आखिर कितने फीसदी वोटर्स चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे। राजधानी में पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में 5.71 लाख मतदाता बढ़े हैं। जिन भी मतदाताओं को अपने मतदाता सूची में सुधार करवाना है। वो इन तारीखों को नोट कर लें।
कनॉट प्लेस के पालिका बाजार में चाइनीज जैमर मिलने से हड़कंप, पुलिस ने जब्त किया डिवाइस; जांच जारी
नई दिल्ली जिले के उपायुक्त के अनुसार 24 अक्टूबर को पालिका बाजार की दुकान नंबर नौ से मोबाइल फोन सिग्नल जैमर बेचे जाने के बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद थानाध्यक्ष संजीव कुमार के नेतृत्व में टीम ने पालिका दुकान पर छापा मारा और विवेक विहार की झिलमिल कॉलोनी के रविशंकर माथुर की दुकान से जैमर बरामद किया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
दीवाली से पहले दिल्लीवासियों की परेशानी बढ़ी, राजधानी के कई इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित
राजधानी दिल्ली में दीवाली से पहले लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल यमुना में अमोनिया का स्तर बढ़ने और वार्षिक सफाई के लिए ऊपरी गंगा नहर बंद को बंद किया किया गया है। इससे दिल्ली के कई इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित हो रही है। इसके साथ ही एक नवंबर को भी दिल्ली के कई क्षेत्रों में पानी की दिक्कत हो सकती है।
नोएडा में सरकारी विभागों के लिए दीवाली के बाद आएगी यीडा की भूखंड योजना, ब्रोशर निकालने की हो रही तैयारी
नोएडा में सरकारी विभागों के लिए दीवाली के बाद आएगी यीडा की भूखंड योजना, ब्रोशर निकालने की हो रही तैयारी
दीपावली के बाद सरकारी विभागों के लिए यमुना प्राधिकरण की भूखंड योजना आने की उम्मीद है। अभी तक ब्रोशर तैयार न होने के कारण योजना में देरी हो रही है। इस योजना के तहत सरकारी विभागों को उनकी जरूरत के हिसाब से भूखंड आवंटित किए जाएंगे। कई विभागों को पहले ही सांकेतिक मूल्य पर भूखंड आवंटित किए जा चुके हैं
बदायूं में बुखार की दस्तक, दो दिनों में तीन की गई जान- डॉक्टर भी हैरान; हर घर में कोई ना कोई बीमार
बदायूं में बुखार की दस्तक, दो दिनों में तीन की गई जान- डॉक्टर भी हैरान; हर घर में कोई ना कोई बीमार
नगर के वार्ड नंबर चार निवासी कार चालक अमरजीत (42) पुत्र जसवंत चार दिन से बुखार आ रहा था। गुरुवार को सुबह लगभग चार बजे जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। उनको कई दिन पहले बुखार आया। दवा का असर न होने पर जिला अस्पताल लाया गया। यहां उनका इलाज चल रहा था। इसी वार्ड निवासी अंशु (14) पुत्र ज्ञानेंद्र भी कई दिनों से बुखार से पीड़ित था।
बढ़ते प्रदूषण को लेकर एक्शन में दिल्ली सरकार, विभिन्न विभागों के साथ बैठक में लिए कई बड़े फैसले
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि एमसीडी के सफाई कार्य के लिए 6200 अतिरिक्त कर्मचारी लगाए जाएंगे। सड़कों पर पानी का छिड़काव बढ़ाया जाएगा। निजी पार्किंग शुल्क बढ़ाया जाएगा। मेट्रो के ट्रिप बढ़ाए जाएंगे। डीटीसी की बसें बस स्टॉप पर 15 मिनट में आने का समय किया जाएगा।
'देश के सभी CRPF स्कूलों को बम से उड़ा देंगे', ईमेल मिलते ही अधिकारियों में मचा हड़कंप
दिल्ली के रोहिणी स्थित सीआरपीएफ स्कूल के बाहर रविवार को हुए बम धमाके के बाद अब देशभर के सीआरपीएफ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह 11 बजे ईमेल के जरिए स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इस मेल में लिखा था कि सभी सीआरपीएफ के स्कूल को बम से उड़ा दिया जाएगा।
नई दिल्ली। दिल्ली के रोहिणी में रविवार को बम ब्लास्ट के बाद मंगलवार को देशभर के सभी सीआरपीएफ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।
Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में प्रदूषण बढ़ने के बाद आज से ग्रेप-2 लागू, जानिए क्या-क्या रहेंगी पाबंदियां?
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण बढ़ने के बाद ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP-2) का दूसरा चरण लागू किया गया है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए ग्रेप-2 के तहत मंगलवार सुबह आठ बजे से कई पाबंदिया लगाने का निर्देश दिया है। अब दिल्ली-एनसीआर में डीजल जनरेटर चलाने पर रोक लागू हो गई है। सोमवार को दिल्ली का औसत एक्यूआई 310 दर्ज किया गया।