Skip to main content

'मुझे ऑफिस बुलाया और...' महिला गार्ड ने CSO पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप; AIIMS ने बनाई जांच कमेटी

देश में कोई महिला अपने को कैसे सुरक्षित महसूस कर सकती है जब देश के टॉप मेडिकल इंस्टीट्यूट कहे जाने वाले एम्स की एक महिला गार्ड अपने ही बॉस यानी चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर पर यौन शोषण का प्रयास और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाने लगे। दिल्ली एम्स से एक ऐसी ही घटना सामने आई है जहां एक महिला गार्ड ने अपने सीएसओ पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

नई दिल्ली। कोलकाता के आरजीकर अस्पताल में डॉक्टर के साथ हुई घटना का मामला अभी पूरी तरह से शांत भी नहीं हुआ था कि देश के टॉप मेडिकल संस्थान AIIMS से एक हैरान करने वाली घटना सामने आ गई है।

'मेरी राजनीतिक भूमिका अरविंद केजरीवाल तय करेंगे', पूर्व सीएम से मुलाकात के बाद बोले सत्येंद्र जैन

आप नेता सत्येंद्र जैन ने कहा हमारी पार्टी और अरविंद केजरीवाल जो भी कहेंगे मैं वही करूंगा। राऊज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार दोपहर जैन को जमानत दे दी थी। वह AAP के शीर्ष नेताओं में से एक हैं और तत्कालीन केजरीवाल सरकार में विभिन्न विभागों का कार्यभार संभाला था। उन्हें मई 2022 में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार किया गया था।

सत्येंद्र जैन की एक दलील ने जज को किया सोचने पर मजबूर, फिर कोर्ट ने सुना दिया AAP नेता के पक्ष में फैसला

आम आदमी पार्टी के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को 18 महीने बाद जमानत मिल गई है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें 50 हजार के निजी मुचलके पर सशर्त जमानत दी है। जमानत की शर्तों के तहत उन्हें मामले से जुड़े किसी भी गवाह या व्यक्ति से संपर्क करने और किसी भी तरह से मुकदमे को प्रभावित करने से प्रतिबंधित किया गया है।

सत्येंदर जैन: सत्येंद्र जैन को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मिली जमानत, 18 महीने बाद आएंगे जेल से बाहर

दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 18 महीने बाद जमानत मिल गई है। राऊज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी है। जैन को मई 2022 में गिरफ्तार किया गया था। तब वह दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री थे। गिरफ्तारी के बाद उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया था।

केंद्र सरकार ने बढ़ाई बीजेपी नेता अरविंद सिंह लवली की सुरक्षा, मिलेगी Y+ कैटेगरी की सिक्योरिटी

केंद्र सरकार ने बीजेपी नेता अरविंद सिंह लवली की सुरक्षा बढ़ा दी है। उन्हें Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। यह निर्णय गृह मंत्रालय द्वारा लिया गया है। अरविंद सिंह लवली को मिली इस सुरक्षा से उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। वहीं अरविंद सिंह लवली के परिवार वाले भी खुश हैं। आगे विस्तार से पूरी खबर पढ़िए।

नई दिल्ली। केंद्रीय सरकार ने बीजेपी नेता अरविंद सिंह लवली की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया है। बताया गया कि गृह मंत्रालय द्वारा बीजेपी नेता अरविंद सिंह लवली की सुरक्षा बढ़ा दी है।

दिल्ली में पारिवारिक कलह का दर्दनाक अंजाम, जेठानी के भाइयों ने देवरानी के पेट में मारी गोली; सभी गिरफ्तार

दिल्ली में जेठानी के भाईयों ने मिलकर देवरानी के पेट में गोली मार दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला तब प्रकाश में आया जब सीलमपुर पुलिस स्टेशन को जीटीबी अस्पताल से सूचना मिली कि गोली लगने से घायल एक महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी के अनुसार सादिया (21) का अपने पति जीशान और ससुराल वालों से विवाद चल रहा था।

खाता खोले बिना कोहली ने फैंस को किया निराश, लेकिन तोड़ डाला MS Dhoni का 'विराट' रिकॉर्ड

 

Virat Kohli Broke MS Dhoni Record न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी। स्टार बैटर विराट कोहली ने मैदान पर कदम रखते ही एमएस धोनी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी में कोहली ने ये खास मुकाम हासिल किया। हालांकि वह बल्ले से कुछ नहीं कर पाए और बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे।

दिल्ली में बिजली कनेक्शन के लिए अब नहीं लेनी होगी NOC, सीएम आतिशी ने अनाधिकृत कॉलोनियों के लोगों को दी बड़ी राहत

दिल्ली सरकार ने कच्ची कॉलोनियों में रहने वाले निवासियों को बड़ी राहत दी है। सीएम आतिशी ने कहा कि डीडीए ने आदेश निकाला था कि बिजली कनेक्शन के लिए कच्ची कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को NOC चाहिये होगा। इससे लोग दर-दर भटक रहे थे। अब दिल्ली सरकार ने डिस्कॉम को आदेश दे दिए हैं कि अब बिजली कनेक्शन के लिए किसी भी तरह की एनओसी की आवश्यकता नहीं होगी।

दोस्त को दी खौफनाक मौत और फिर... कत्ल के बाद की कहानी सुन हिल गया पुलिस अफसरों का दिमाग

दिल्ली मर्डर पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शराब की लत में डूबे एक शख्स ने अपने दोस्त की ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी। मृतक की जेब से 400 रुपये लूटकर आरोपी ने शराब खरीदी और पी। पुलिस ने आरोपी को नशा मुक्ति केंद्र से गिरफ्तार कर लिया है। आगे विस्तार से जानिए पूरी कहानी।

पूर्वी दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक दिल दहला देनी वाली वारदात को अंजाम दिया गया। एक युवक ने अपने दोस्त को ही मौत के घाट उतार दिया है। 

बीजेपी का अगला अध्यक्ष कौन? के लक्ष्मण बने राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी, रेखा वर्मा और संबित पात्रा को मिली अहम जिम्मेदारी

बीजेपी संगठन के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जेपी नड्डा ने के.लक्ष्मण को राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। वहीं नरेश बंसल रेखा वर्मा और संबित पात्रा राष्ट्रीय सह चुनाव अधिकारी होंगे। आधे से अधिक राज्यों में अध्यक्ष के चुनाव के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा। प्रक्रिया पूरी होने में दो-तीन महीने का समय लग सकता है।