J&K-हरियाणा नहीं, इन दो राज्यों के नतीजों ने बढ़ाई केजरीवाल की टेंशन; दिल्ली चुनाव के लिए बन रहा प्लान-B
हरियाणा चुनाव के नतीजे के बाद आप ने Delhi Elections को लेकर तैयारी तेज कर दी है। पार्टी चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए नीति में बदलाव करेगी। दिल्ली की सभी सीटों के प्लान बी तैयार किया जाएगा। राजस्थान में कांग्रेस और तेलंगाना में बीआरएस की सरकार जाने से भी आप को चिंता सता रही है। मालूम हो कि दिल्ली में फरवरी 2025 में विधानसभा चुनाव होने प्रस्तावित हैं।
नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव की हार के बाद आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली विधानसभा के चुनाव जीतने के लिए रणनीति में बदलाव करेगी। सूत्रों ने कहा कि आम आदमी पार्टी हर विधानसभा सीट की अलग-अलग समीक्षा कराएगी।
दिवाली पर पटाखे नहीं फोड़ सकेंगे दिल्ली वाले, 1 जनवरी तक बैन; अधिसूचना जारी
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सर्दियों में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए आज से 1 जनवरी तक पटाखों के उत्पादन भंडारण बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। दिल्ली सरकार ने सभी दिल्लीवासियों से सहयोग का अनुरोध किया है। पढ़िए आखिर दिल्ली सरकार की ओर से और क्या-क्या कहा गया है।
दिल्ली में दिनदहाड़े वारदात, पेट्रोल पंप के कर्मचारी को मारी गोली; नोटों से भरा बैग लूटने आए थे बदमाश
पूर्वी दिल्ली के गोकलपुरी इलाके में दो बदमाशों ने पेट्रोल पंप के दो कर्मचारियों को लूटने की कोशिश की। कर्मचारी बैंक में पैसे जमा कराने जा रहे थे। विरोध करने पर बदमाशों ने एक कर्मचारी को गोली मार दी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश फरार हो गए हैं। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।
पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के गोकलपुरी इलाके में पेट्रोल पंप के दो कर्मचारियों से दो बदमाशों ने की लूट की कोशिश की। दोनों कर्मचारी पंप का रुपया पैदल बैंक में जमा करवाने जा रहे थे। जब वह बैंक के पास पहुंचे तभी हथियारबंद दो बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।
ट्रेनें हुई फुल तो आसमान छूने लगा हवाई किराया, दोगुने से ज्यादा में मिल रहा फ्लाइट का टिकट
त्योहारों के मौसम में ट्रेन और हवाई जहाज का सफर महंगा हो गया है। दिल्ली से वाराणसी पटना दरभंगा और रांची जाने वाली ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल रही है। वहीं विमान किराया भी आसमान छू रहा है। दिल्ली से दरभंगा का किराया 16 हजार रुपये तक पहुंच गया है। विमानों का किराया दोगुने से ज्यादा पहुंच गया है।
11 राज्य, छह देशों फैला लॉरेंस का साम्राज्य, पुलिस और एजेंसियां नाकाम; हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में जुड़ता है नाम
केंद्रीय एजेंसियों को शक है भारत के 11 बड़े शहरों व छह देशों में लॉरेंस बिश्नोई मजबूत पकड़ बना चुका है। उसके गैंगस्टर इन जगहों पर सक्रिय हैं। अलग-अलग राज्यों व देशों की कमान लॉरेंस के अलग-अलग साथी गैंगस्टर संभाल रहे हैं। लॉरेंस गिरोह के इंटरनेट मीडिया विंग को हैंडल करने वाले गुर्गे फेसबुक व इंस्टाग्राम पेज आदि के जरिये युवाओं को लालच देकर गिरोह में भर्ती कर रहे हैं।
'ये लोग पूरे देश में गैंगस्टर राज कायम करना चाहते हैं', बाबा सिद्दीकी हत्याकांड पर बोले केजरीवाल
मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने लोगों से बीजेपी के खिलाफ साथ आने की अपील की है। आप नेता सौरभ भारद्वाज ने सवाल करते हुए कहा कि ऐसा क्या हुआ है कि दिल्ली और मुंबई में इतने सारे गैंगस्टर सक्रिय हो गए हैं?
Dussehra Celebration in Delhi: दशहरा पर बोले केजरीवाल- राम राज्य से प्रेरणा लेकर दिल्ली में सरकार चलाने की कोशिश
दिल्ली में दशहरा की धूम है और इस अवसर पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राम राज्य की अवधारणा से प्रेरणा लेते हुए हम दिल्ली में अपनी सरकार चलाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हर बच्चे को चाहे वह अमीर हो या गरीब अच्छी शिक्षा मिलनी चाहिए और सभी को अच्छा इलाज मिलना चाहिए।
दिल्ली में दर्दनाक घटना: रामलीला में कुंभकरण का किरदार निभा रहे कलाकार की हार्ट अटैक से मौत
दिल्ली की सामाजिक रामलीला ग्रेटर कैलाश में एक दुखद घटना घटी जब कुंभकरण का किरदार निभाने वाले 60 वर्षीय कलाकार विक्रम तनेजा को शुक्रवार रात को हार्ट अटैक आ गया। तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना से रामलीला समिति और कलाकारों में शोक की लहर है।
दक्षिणी दिल्ली में सामाजिक रामलीला ग्रेटर कैलाश की ओर से चिराग दिल्ली में आयोजित रामलीला में कुंभकरण का किरदार निभा रहे कलाकार की शुक्रवार रात को हार्ट अटैक से मौत हो गई। उनकी जगह शनिवार को दूसरे कलाकार ने कुंभकरण का किरदार निभाया।
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण पर लगेगी लगाम! जल्द लागू होने वाला GRAP; पढ़ें किन चीजों पर रहेगा बैन
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए प्रदूषण गहराने से पहले ही ग्रेप कर दिया जाएगा। यानी वायु गुणवत्ता खराब या बहुत खराब स्तर पर पहुंचने के संकेत मिलने पर वास्तव में स्थिति खराब और बहुत खराब होने से पहले ही एडवांस में ग्रेप लागू किया जाएगा ताकि प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सके।
रावण दहन: दशहरा पर राष्ट्रपति मुर्मु और PM मोदी ने किया रावण दहन, धू-धूकर जला दशानन
बुराई पर अच्छाई का प्रतीक दशहरा पर शनिवार शाम को लालकिला ग्राउंड में रावण कुंभकर्ण और मेघनाथ का पूतला दहन हो गया है। लालकिला स्थित माधव दास पार्क में श्री धार्मिक रामलीला कमेटी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीर चलाकर रावण दहन किया। इससे पहले उन्होंने भगवान राम र लक्ष्मण और माता सीता को तिलक लगाया।
नई दिल्ली:b बुराई पर अच्छाई का प्रतीक पर दहशरा पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रावण को तीर मारा और उसका दहन शुरू हो गया। दिल्ली में लालकिला स्थित माधव पार्क में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ का पूतला धू-धूकर जल गया।