Skip to main content

खुशखबरी! DU के अब तीन कॉलेज में शुरू होंगे विदेशी भाषा के कोर्स, करियर के बनेंगे बेहतरीन ऑप्शन

दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ने का सपना देखने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। अब यूनिवर्सिटी यहां के तीन कॉलेज में विदेशी भाषा के कोर्स शुरू करने जा रही है। इसके शुरू होने से इस कोर्स में दाखिला लेने वाले स्टूडेंट्स को करियर बनाने के लिए बेहतरीन आॉप्शन चुनने का मौका मिलेगा। इस लेख के माध्यम से पढ़िए कि वह कौन- कौन से कॉलेज हैं जहां पर कोर्स होगा।

दशहरा 2024: दिल्ली में होगा दुनिया के सबसे ऊंचे रावण का दहन, 40 कलाकारों ने चार महीने में बनाया 211 फीट का पुतला

द्वारका सेक्टर-10 स्थित रामलीला ग्राउंड में द्वारका श्री रामलीला सोसायटी द्वारा पिछले कई वर्षों से रामलीला का मंचन और रावण दहन किया जा रहा है जिसमें भारी संख्या लोग रामलीला और रावण दहन देखने के लिए पहुंचते हैं। इस रामलीला में दो बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आ चुके हैं। इस बार 211 फीट ऊंचा रावण का पुतला लोगों का ध्यान खींच रहा है।

दिल्ली। नवरात्र की शुरुआत होने के साथ ही अब लोग रावण का दहन देखने के लिए दशहरे का इंतजार कर रहे हैं। वहीं इस बार द्वारका के रामलीला ग्राउंड में एक ऐसा लंबा और विशाल रावण खड़ा किया गया है जो कि लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।

AMU में मुस्लिम छात्रों के लिए आरक्षण बरकरार रहेगा या नहीं, क्या है 18 साल पुराना विवाद? SC सुनाएगा फैसला

एएमयू में मुस्लिम छात्रों के आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट जल्द फैसला सुनाएगा। एएमयू ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के 18 साल पुराने फैसले को चुनौती दी है। उस फैसले में एएमयू में पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रम में मुसलमानों को 50 फीसद आरक्षण रद्द कर दिया था। अदालत ने कहा था कि एएमयू कभी भी अल्पसंख्यक संस्थान नहीं था। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में 1 फरवरी को अपना फैसला सुरक्षित रखा था।

'इस फ्लाइट को उड़ा दें', लंदन से दिल्ली आ रहे विमान में बम की सूचना से हड़कंप

लंदन से दिल्ली आ रही फ्लाइट में अचानक बम की सूचना से हड़कंप मच गया। शौचालय में मिले पत्र ने सभी को हैरान कर दिया। पत्र में लिखा था कि इस फ्लाइट को बम से उड़ा दें। इसके बाद क्रू मेंबर ने इसकी जानकारी दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों को दी। फ्लाइट को एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया।

लंदन से दिल्ली आ रही विस्तारा की फ्लाइट में बम की धमकी से हड़कंप मच गया। विमान में लगभग 290 यात्री सवार थे। फ्लाइट में बम होने की जानकारी एक कागज पर लिखी गई थी, जो शौचालय में मिला था।

'हमारे मुस्लिम भाई-बहनों में कितनी जातियां होती है', PM मोदी ने नफरती राजनीति पर कांग्रेस को घेरा

हरियाणा विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आने के बाद पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस देश में मुसलमानों में भय पैदा करना चाहती है और उन्हें वोट बैंक में बदलना चाहती है। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर राजनीतिक लाभ के लिए हिंदुओं को जाति के आधार पर बांटने का भी आरोप लगाया।

दिल्ली की CM आतिशी का आवास कराया खाली, बंगले के बाहर फेंका सामान; CMO का बड़ा आरोप

दिल्ली में पहली बार मुख्यमंत्री आवास खाली कराया गया है। भाजपा के इशारे पर एलजी ने सीएम आतिशी के सामान को जबरन बाहर निकाला। सीएमओ का आरोप है कि एलजी भाजपा के किसी बड़े नेता को सीएम आवास आवंटित करने की तैयारी में है। 27 साल से दिल्ली में सत्ता से बाहर रही भाजपा अब सीएम आवास पर कब्जा करना चाहती है।

नई दिल्ली। देश के इतिहास में पहली बार मुख्यमंत्री आवास खाली कराया गया। भाजपा के इशारे पर एलजी ने जबरन सीएम आतिशी का सामान सीएम आवास से बाहर निकाला। ऐसा सीएमओ कार्यालय की ओर से बताया गया है।

दिल्ली के फेमस कैफे की Coffee में मिला मरा कॉकरोच, सोशल मीडिया यूजर्स ने दिए रिएक्शन

आए दिन खाने-पीने की चीजों में कुछ ना कुछ मिलता रहता है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी होता है और बाद चर्चा का कारण बन जाता है। ऐसा ही एक मामला दिल्ली के खान मार्केट के एक कैफे से आया है। यहां पर लोपेरा कैफे में एक ग्राहक ने नमकीन कारमेल कॉफी के साथ एक आइस्ड लट्टे का ऑर्डर दिया। उसमें उसे मरा हुआ कॉकरोच मिला।

नई दिल्ली। दिल्ली के एल'ओपेरा खान मार्केट में एक ग्राहक को अपने टेकअवे आइस्ड लट्टे में एक मरा हुआ कॉकरोच मिला है। ग्राहक, जो Reddit पर उपयोगकर्ता नाम "WaltzSimple6037" से जाता है, डरावनी सच्चाई को समझने से पहले शुरू में उसने कीड़े को कॉफी बीन समझ लिया।

दिल्ली में इन बसों पर होगा एक्शन, अब तक 2000 हुईं जब्त; एलजी के निर्देश के बाद विभाग की कार्रवाई

दिल्ली के किसी इलाके से दूसरे राज्यों के लिए सवारियां लेकर चलना अब बस ड्राइवरों या उसके मालिकों के लिए आसान नहीं रहने वाला है। उपराज्यपाल वीके सक्सेना के निर्देश के बाद परिवहन विभाग ने कार्रवाई शुरू की। परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन कर रहीं 2000 बसों पर कार्रवाई की है। अब सिर्फ दिल्ली के तीनों आईएसबीटी बसों से ही सवारियों को भरा जा सकेगा।

नई दिल्ली। दिल्ली के किसी इलाके से दूसरे राज्यों के लिए सवारियां लेकर चलने वाली बसें अब जब्त होंगी। परिवहन विभाग ने ऐसी बसों की पहचान कर इन पर कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए हैं।

कहीं 421 तो कहीं 627 वोट... Haryana में आम आदमी पार्टी का डिब्बा गोल, लोगों को AAP के वादों पर नहीं हुआ विश्वास

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा अब तक 4 सीटों पर जीत चुकी है और 44 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 9 सीटें जीत चुकी है और 27 सीटों पर आगे चल रही है। हालांकि इस चुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। हरियाणा की जनता ने आप को खाता तक नहीं खोलने दिया।

'अहंकार छोड़ो...ड्रामा मत करो, विनेश फोगाट तक...' चुनाव रिजल्ट से पहले AAP को लेकर ये क्या बोल गईं स्वाति मालीवाल

हरियाणा में मतगणना जारी है। मौजूदा रुझानों के अनुसार बीजेपी अन्य दलों से आगे चल रही है। हालांकि कुछ समय पहले कांग्रेस सबसे आगे थी। प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है। इन सबके बीच राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने AAP पर बड़ा हमला बोला है। पढ़ें पूरी खबर।

नई दिल्ली। हरियाणा में किसकी सरकार बनेगी? इसका फैसला आज शाम तक हो जाएगा। प्रदेश की सभी 90 सीटों पर मतगणना जारी है। एक समय बहुत बड़े अंतर से कांग्रेस आगे चल रही थी, लेकिन अब भाजपा (Haryana BJP) को बहुमत मिलता हुआ दिखाई दे रहा है।