Skip to main content

'चुनाव से पहले ठीक होंगी दिल्ली की खस्ताहाल सड़कें', CM आतिशी और केजरीवाल ने बताई सरकार की प्राथमिकता

दिल्ली की खस्ताहाल सड़कों को लेकर पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और सीएम आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार ने सड़कों की मरम्मत शुरू कर दी है। पीडब्ल्यूडी के पास 1400 किलोमीटर सड़कें हैं जिनमें से 89 सड़कों को पूरी तरह ठीक किया जाएगा। 74 सड़कों का टेंडर हो गया है और 15 सड़कों का टेंडर चल रहा है।

AAP सांसद संजीव अरोड़ा के घर ED की छापेमारी, भड़के सिसोदिया बोले- मोदीजी ने तोता-मैना को फिर खुला छोड़ दिया

ईडी ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा के घर पर छापेमारी की है। आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा है कि मोदीजी ने अपने तोता मैना को फिर खुला छोड़ दिया है। पिछले दो सालों में ईडी ने अरविंद केजरीवाल मनीष सिसोदिया संजय सिंह और सत्येंद्र जैन के घरों पर भी छापेमारी की है। लेकिन कहीं भी कुछ नहीं मिला।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा के घर सोमवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी हुई। आप नेता मनीष सिसोदिया ने इसकी जानकारी दी है। बता दें, संजीव अरोड़ा पंजाब से आप के राज्यसभा सांसद हैं। 

AAP सांसद संजीव अरोड़ा के घर ED की छापेमारी, भड़के सिसोदिया बोले- तोता-मैना को फिर खुला छोड़ दिया

ईडी ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा के घर पर छापेमारी की है। आप नेता मनीष सिसोदिया ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि मोदीजी ने अपने तोता मैना को फिर खुला छोड़ दिया है। पिछले दो सालों में ईडी ने अरविंद केजरीवाल मनीष सिसोदिया संजय सिंह और सत्येंद्र जैन के घरों पर भी छापेमारी की है। लेकिन कहीं भी कुछ नहीं मिला।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा के घर सोमवार सुबह ईडी की छापेमारी हई है। आप नेता मनीष सिसोदिया ने इसकी जानकारी दी है। बता दें, संजीव अरोड़ा पंजाब से आप के राज्यसभा सांसद हैं। 

30 साल से रामलीला से जुड़े थे सुशील कौशिक, पांच साल बाद शुरू हुआ था मंचन; जन्मदिन से दो दिन पहले हो गई मौत

दिल्ली के शाहदरा में झिलमिल कॉलोनी स्थित जय श्रीरामलीला कमेटी में भगवान राम का किरदार निभा रहे सुशील कौशिक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। सीता स्वयंवर की लीला के दौरान अचानक सीने में दर्द उठा और वह स्टेज के पीछे जा गिरे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुशील कौशिक 30 साल से रामलीला से जुड़े थे।

ससुराल वालों को बताया गर्भवती हूं, फिर सूनी गोद भरने के लिए चुराई बच्ची; ऐसे खुली महिला की करतूत

दिल्ली में एक महिला ने खुद की सूनी गोद भरने के लिए दो साल की बच्ची का अपहरण कर लिया। पुलिस ने 300 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपित महिला को गिरफ्तार किया। महिला ने बच्ची को कुरकुरे के पैकेट का लालच देकर अगवा किया था। महिला बच्ची को लेकर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर भागने वाली ही थी।

दिल्ली। खुद की सूनी गोद भरने के लिए एक महिला ने दो वर्षीय बच्ची का अपहरण कर लिया। विजय विहार पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली, कई टीम गठित कर तुरंत छानबीन शुरू कर दी। 300 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस को आरोपित महिला का सुराग मिला।

केजरीवाल के बाद अब CM आतिशी का ठिकाना बदला, सिविल लाइंस का यह बंगला होगा नया पता

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को नया बंगला आवंटित किया गया है। यह वही बंगला है जिसमें पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रहते थे। केजरीवाल ने हाल ही में इस बंगले को खाली कर दिया था और अब वह फिरोजशाह रोड पर रह रहे हैं। आतिशी अगले विधानसभा चुनाव तक इसी बंगले में रहेंगी। फिलहाल वह मथुरा रोड स्थिति बंगले में रह रहीं हैं।

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी का नया पता सिविल लाइंस का 6-फ्लैग स्टाफ रोड होगा। सूत्रों के अनुसार लोक निर्माण विभाग ने यह बंगला अब आतिशी के नाम आवंटित कर दिया है। यह वही बंगला है जिसमें मुख्यमंत्री रहते हुए 2015 से अरविंद केजरीवाल रह रहे थे।

Delhi AIIMS में ऑटोमेटिक रोबोटिक सिस्टम से वार्डों में पहुंचेगी दवा, ऐसी सुविधा वाला देश का पहला अस्पताल

एम्स में अब दवाओं की डिलीवरी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और रोबोटिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। स्वचालित रोबोटिक इंवेंटरी सिस्टम के जरिए मरीजों को वार्ड में दवाएं पहुंचाई जाएंगी। यह सिस्टम प्रतिदिन 250 ऑर्डर पूरे करने में सक्षम होगा और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा। एम्स देश का पहला सरकारी अस्पताल होगा जहां इस तरह की सुविधा होगी।

चिकित्सा क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और रोबोटिक तकनीक का इस्तेमाल बढ़ रहा है। इसी क्रम में अब एम्स स्टोर में दवाओं के भंडारण, वितरण और प्रबंधन के लिए स्वचालित रोबोटिक इंवेंटरी सिस्टम लगाएगा।

BJP MLA विजेंद्र गुप्ता का आरोप- AAP नेताओं ने की हाथापाई; सौरभ भारद्वाज ने कहा- बीजेपी नेता ने बस मार्शल को मारी लात

सौरभ भारद्वाज और अन्य AAP नेताओं को विजेंद्र गुप्ता के पैरों में लेटते हुए देखा गया। भारद्वाज उनसे अनुरोध कर रहे थे कि वे बस मार्शलों को लेकर पास कैबिनेट नोट पर उनकी मंजूरी लेने के लिए एलजी वीके सक्सेना के आवास उनके साथ चलें। वहीं उन्होंने विजेंद्र गुप्ता पर एलजी हाउस के बाहर महिला बस मार्शल को लात मारने का आरोप

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने बस मार्शलों की बहाली के मुद्दे पर सचिवालय और LG आवास पर हंगामा करने के मामले में रविवार को आप मंत्री सौरभ भारद्वाज और पार्टी के तीन विधायकों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

इस कारण पत्नी सुनीता को नहीं बनाया CM', 'जनता की अदालत' में केजरीवाल ने बता दी वजह

अरविंद केजरीवाल ने केंद्र को मुफ्त बिजली के मामले पर चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि अगर पीएम मोदी 22 भाजपा शासित राज्यों में से किसी में भी मुफ्त बिजली देते हैं तो वह दिल्ली चुनाव में भाजपा का प्रचार करेंगे। केजरीवाल ने कहा कि वह जनता को जो रेवड़ी बांट रहे हैं वह जनता का ही सामान है और वह केवल हलवाई का काम कर रहे हैं।

दिल्ली से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान डेनमार्क डायवर्ट, इमरजेंसी के बाद लिया गया फैसला

एयर इंडिया का दिल्ली से लंदन जाने वाला विमान रविवार को डायवर्ट कर दिया गया है। इसके बाद विमान को रूट बदलकर डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में उतारा गया। इंरजेंसी के चलते विमान को डेनमार्क में उतारने का फैसला किया गया था। हालांकि थोड़ी देर बाद विमान को दोबारा से लंदन के लिए रवाना कर दिया गया। जानिए क्या थी पूरी घटना।

नई दिल्ली। एयर इंडिया की दिल्ली से लंदन जाने वाली फ्लाइट को मेडिकल इमरजेंसी के कारण रविवार को कोपेनहेगन डायवर्ट किया गया। एयरलाइन के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को यह जानकारी दी