5000 करोड़ की कोकेन: मुंबई की डी कंपनी से जुड़ रहे ड्रग्स तस्करों के तार, रिमांड पर बड़े राज खोलेंगे तस्कर
राजधानी दिल्ली में तस्करों के पास से पकड़ी गई 5000 करोड़ की कोकेन के मामले में आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स गिरोह के हैंडलर समेत चारों तस्कर पुलिस की रिमांड पर बड़े राज खुल सकते हैं। वहीं दिल्ली स्पेशल सेल को शक है कि इनके तार मुंबई की डी कंपनी से भी जुड़े हो सकते हैं।
डॉक्टर जावेद अख्तर मर्डर केस: नर्स से अवैध संबंध और बेटी से... क्यों हुई डॉक्टर जावेद की हत्या? सामने आई वजह
राजधानी दिल्ली में हुई डॉक्टर जावेद अख्तर की हत्या में कई नई बातें सामने आई है। पुलिस ने मुख्य आरोपित को पकड़ लिया है। उससे पूछताछ में पता चला कि गोली मारने वाले का नर्स की बेटी के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था जबकि नर्स के डॉक्टर के साथ अवैध संबंध थे। जानिए आखिर इस हत्याकांड में और क्या-क्या सामने आया है।
केजरीवाल आज खाली करेंगे CM आवास, अब से फिरोजशाह रोड का यह बंगला होगा नया पता
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज 6 फ्लैग स्टाफ रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास को खाली कर देंगे। अब वे लुटियंस दिल्ली के फिरोजशाह रोड स्थित बंगला नंबर पांच में रहेंगे। यह बंगला आधिकारिक तौर पर पंजाब से आप के राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल को आवंटित किया गया था। इससे पहले पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया राजेंद्र प्रसाद रोड स्थित एक बंगले में रहने चले गए थे।
कालकाजी मंदिर में मची भगदड़, करंट लगने से एक की मौत; सात श्रद्धालु घायल
कालकाजी मंदिर में करंट लगने से भगदड़ मच गई जिसमें एक किशोर की मौत हो गई और सात श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मंदिर कमेटी के खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया है। इस मामले में कालकाजी मंदिर कमेटी के खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया गया है।
मैरिटल रेप को अपराध मानने के खिलाफ केंद्र सरकार, सुप्रीम कोर्ट में कहा- यह कानूनी से ज्यादा सामाजिक
केंद्र सरकार ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि संवैधानिक वैधता के आधार पर आईपीसी की धारा 375 के अपवाद 2 को खत्म करने से विवाह संस्था पर दूरगामी प्रभाव पड़ेगा। केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि इससे वैवाहिक संबंधों पर गंभीर असर पड़ सकता है और विवाह संस्था में गंभीर व्यवधान पैदा हो सकता है।
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दायर किया, जिसमें भारत में वैवाहिक बलात्कार को अपराध घोषित करने की मांग करने वाली याचिकाओं का विरोध किया गया है।
'मेरे साथ रहने का फैसला लिया, आगामी दिल्ली चुनाव में...'; केजरीवाल को अपना घर देने पर क्या बोले अशोक मित्तल
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली इलाके में एक घर मिला है। जहां वह अगले एक- दो दिन में अपने परिवार के साथ शिफ्ट कर जाएंगे। पूर्व CM को अपना घर देने पर आप के सांसद अशोक मित्तल ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के साथ रहकर भ्रष्टाचार से लड़ने की सीख मिलेगी। फिर से आगामी चुनाव में प्रचंड बहुमत से सरकार आएगी।
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के आखिरकार नये घर का पता चल गया है। केजरीवाल शुक्रवार यानी चार अक्टूबर को फ्लैग स्टाफ रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास को खाली कर देंगे।
Delhi Drug Case: 5600 करोड़ की कोकेन के मास्टरमाइंड का कांग्रेस कनेक्शन, पुलिस पूछताछ में हुए बड़े खुलासे
दिल्ली पुलिस ने 5600 करोड़ रुपये की कोकेन जब्त की है। इस मामले में गिरफ्तार किए गए मास्टरमाइंड तुषार गोयल का कथित तौर पर कांग्रेस से संबंध है। गोयल का दावा है कि वह दिल्ली प्रदेश कांग्रेस 2021 के आरटीआई सेल के अध्यक्ष थे। पुलिस इस दावे की जांच कर रही है। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
अरविंद केजरीवाल का नया घर फाइनल, 4 अक्टूबर को खाली करेंगे CM आवास; AAP सांसद के घर होंगे शिफ्ट
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के लिए नई दिल्ली इलाके में एक घर तय हो गया है जहां वह अगले एक-दो दिनों में अपने परिवार के साथ रहेंगे और सिविल लाइंस में फ्लैग स्टाफ रोड स्थित दिल्ली के मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास खाली कर देंगे। वह अपने परिवार के साथ आप सांसद अशोक मित्तल के बंगले पर रहेंगे।
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नया ठिकाना फाइनल हो गया है। अरविंद केजरीवाल बृहस्पतिवार यानी चार अक्टूबर को फ्लैग स्टाफ रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास खाली करेंगे।
अरविंद केजरीवाल के नए ठिकाने को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिए CM आवास छोड़ने के बाद कहां रहेंगे
अरविंद केजरीवाल 1-2 दिन में दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास को खाली कर देंगे। उन्होंने कहा था कि वो नवरात्रि में आवास छोड़ देंगे। अब उनके नए ठिकाने का भी पता चल गया है। अरविंद केजरीवाल मंडी हाउस के पास फिरोज शाह रोड पर स्थित एक बंगले पर रहेंगे। यहां उनका परिवार भी रहेगा। अरविंद केजरीवाल ने सितंबर की शुरुआत में दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल एक-दो दिन में सीएम आवास खाली करेंगे। केजरीवाल के लिए घर फाइनल हो गया है। केजरीवाल परिवार के साथ नई दिल्ली विधानसभा में रहेंगे। इसी क्षेत्र से वह विधायक हैं।
सोनम वांगचुक और उनके सहयोगी हिरासत से रिहा, पुलिस पहरे में राजघाट के लिए रवाना
दिल्ली पुलिस पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक व उनके सहयोगियों को लेकर राजघाट पहुंच रही है। दिल्ली पुलिस ने पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक व उनके साथियों को सोमवार रात से हिरासत में रखा हुआ है। वहीं इससे दिल्ली की राजनीतिक माहौल गरमा गया है। पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को लेकर पूरा अपडेट पढ़िए।
बाहरी दिल्ली। पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक समेत उनके सहयोगियों को हिरासत से रिहा कर दिया गया। सोनम वांगचुक अपने सहयोगियों के साथ दिल्ली पुलिस के कड़े पहरे में राजघाट के लिए रवाना हो गए हैं।