Skip to main content

दिल्ली मेट्रो: ब्लू लाइन पर यात्रियों को हुई परेशानी, कुछ देर बाद हुआ समस्या का समाधान; पढ़ें पूरा अपडेट

 मेट्रो में यात्रा करने वालों के लिए एक जरूरी खबर है। आज यानी बुधवार को मेट्रो की ब्लू लाइन पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस रूट पर आज मेट्रो की सर्विस में देरी हो रही है इसे को लेकर DMRC ने एक्स पर एक पोस्ट भी की है। ब्लू लाइन को लेकर पूरा अपडेट पढ़िए।

नई दिल्ली। मेट्रो के यात्रियों को बुधवार को ब्लू लाइन पर यात्रा करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, अब समस्या का समाधान हो गया और यात्रियों को समय पर ट्रेन मिल रही है। 

इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश, दो हजार करोड़ कीमत की कोकीन बरामद; पकड़े गए तस्कर खोलेंगे बड़े राज

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 560 किलोग्राम से अधिक कोकीन जब्त की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कोकीन की कीमत दो हजार करोड़ रुपये से ज्यादा है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल फिलहाल नार्को-टेरर एंगल की जांच कर रही है।

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 560 किलोग्राम से अधिक कोकीन जब्त की।

नोएडा में चार क्लिनिक सील, दो अस्पतालों को कारण बताओ नोटिस; स्वास्थ्य विभाग ने लिया एक्शन

 नोएडा में बगैर लाइसेंस के संचालित क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को एक्शन लेते हुए बड़ी कार्रवाई की। विभाग ने ग्रेटर नोएडा के बिसरख एम्नाबाद और जलपुरा में संचालित चार क्लिनिक को एक के बाद एक सील कर दिया। इसके बाद दो अस्पतालों को कारण बताओ नोटिस दिया गया। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई होगी।

नोएडा। नोएडा में बगैर लाइसेंस के संचालित क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग में मंगलवार को कार्रवाई की। स्वाथ्य विभाग की टीम मौके पहुंची। जांच करने पर ग्रेटर नोएडा के बिसरख और एम्नाबाद में एक एक और जलपुरा गांव में दो क्लिनिक बगैर लाइसेंस के संचालित मिले।

'भारतीयों ने इसे अपना निजी लक्ष्य बनाया', स्वच्छ भारत मिशन के 10 साल पूरे होने पर बोले PM मोदी

गाँधी जयंती 2024 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई जाती है। स्वच्छ भारत मिशन के एक दशक पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विज्ञान भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। पीएम ने कहा कि लोगों ने इसे अपना निजी लक्ष्य बनाया है। पीएम ने सभी राज्यों के सीएम और जन प्रतिनिधियों के स्वच्छता अभियान में अपना अहम योगदान देने पर सराहना की।

Arvind Kejriwal New Residence: एक से दो दिन में घर खाली करेंगे अरविंद केजरीवाल, नया ठिकाना हो गया फाइनल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के नए ठिकाने को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। कहा जा रहा है कि केजरीवाल अगले एक से दो दिनों के भीतर सीएम आवास खाली कर देंगे। वहीं AAP संयोजक का नया ठिकाना कहां होगा? इस संबंध में भी जानकारी सामने आई है।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने जब से सरकारी आवास छोड़ने की घोषणा की है, उन्हें और उनके परिवार को रहने के लिए अपना घर देने वाले लोगों की होड़ सी लग गई है।

युवक के सीने पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, तड़प-तड़पकर टूट गई सांसें; सीढ़ियों पर मिले खून के धब्बे

दिल्ली के मंगोलपुरी में गाली-गलौज करने से मना करने पर एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। युवक के सीने पर भी वार किए गए। पुलिस मौके पर पहुंची तो सीढ़ियों व मकान की दीवारों पर खून के धब्बे मिले। इसके बाद जांच करते हुए पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। अभी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

बाहरी दिल्ली। शराब पीकर गाली-गलौज व हंगामा करने से मना करना एक युवक को महंगा पड़ा। पड़ोस में ही रहने वाले नाबालिग ने युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी।

धारा 163: क्या होती है BNSS की धारा 163? राजधानी दिल्ली में हुई लागू

Section 163 देश की राजधानी दिल्ली में छह दिनों के लिए धारा 163 लागू की गई है। पहले इसे धारा 144 के नाम से पूरे देश में जाना जाता था। लेकिन एक जुलाई 2023 को इस धारा में बदलाव किया गया था। आइए आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि आखिर धारा 163 क्या है और इसे दिल्ली में क्यों लागू किया गया है?

दिल्ली-NCR नहीं बनेगा गैस चैंबर! पराली को जलाने से रोकने के लिए उड़नदस्ते तैनात, 30 नवंबर तक रहेंगे एक्टिव

पराली को जलाने से रोकने के लिए उड़नदस्ते तैनात किए गए हैं। यह दस्ते स्थानीय स्तर पर राज्यों व जिलों के अधिकारियों के साथ मिलकर काम करेंगे। साथ ही इन जिलों में पराली जलाने की घटनाओं की हर दिन की रिपोर्ट वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग को देंगे। इनकी तैनाती फिलहाल पंजाब के 16 और हरियाणा के 10 जिलों में की गई है। प्रत्येक जिले में कम-कम एक टीम तैनात रहेगी।

नई दिल्ली। पंजाब और हरियाणा में पराली को जलाने से रोकने के लिए पिछले सालों की तरह फिर बड़े-बड़े दावे व उपाय किए जाने लगे है। यह बात अलग है कि इसके बाद भी पिछले साल पंजाब और हरियाणा में पराली खूब जली थी।

'आपके बच्चों की मौत हो गई' एक के बाद एक घरों में बजे फोन, चार युवकों की गई जान; परिवार में मचा कोहराम

दिल्ली में रविवार देर रात न्यू कोंडली ए ब्लॉक में मातम पसर गया। कारण था अलग-अलग परिवार के चार युवकों की नोएडा सड़क हादसे में जान चली गई। चार दोस्तों की एकसाथ मौत ने कोंडली के लोगों को झकझोर दिया। मां बार-बार बेसुध हो रही थी। एक मृतक हिमांशु का आने वाली 15 अक्टूबर को जन्मदिन था।

दिल्ली। रविवार देर रात न्यू कोंडली ए ब्लॉक में मातम पसर गया। एक के बाद एक पांच घरों में फोन बजने लगे कि आपके बच्चे सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके आधे घंटे के बाद फिर से चार घरों में फोन आया कि उनके बच्चों की मौत हो गई।

'दिल्ली और लद्दाख से खत्म हो एलजी राज', बवाना थाने पहुंचीं CM आतिशी को सोनम वांगचुक से मिलने से रोका

लद्दाख से कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा लेकर आए सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली सीमा से हिरासत में लिया गया है। इसे लेकर सियासत तेज हो गई है। मंगलवार को बवाना थाने मिलने पहुंची दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को सोनम वांगचुक और कार्यकर्ताओं से मिलने से रोका गया। इसे लेकर बवाना पुलिस स्टेशन के बाहर आप नेता और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।