Skip to main content

दिल्ली के नारायणा स्थित कार शोरूम में अंधाधुंध फायरिंग, हताहत होने की सूचना नहीं: दिल्ली पुलिस

दिल्ली के नारायणा इलाके में एक कार शोरूम पर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की। दिल्ली पुलिस के अनुसार करीब दो दर्जन राउंड गोली चली। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि बीते मई महीने में तिलक नगर स्थित कार शोरूम में भी बदमाशों ने इसी तरह 

अरविंद केजरीवाल: 'पूर्व सीएम ऐसे आदेश दे रहे थे जैसे', कांग्रेस ने केजरीवाल के सामने सवालों की लगाई झड़ी

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने राजधानी की सीएम आतिशी और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा है। केजरीवाल द्वारा सड़कों का निरीक्षण करने को एक नाटक बताया। साथ ही कई गंभीर सवाल भी किए। कांग्रेस नेता ने पूछा कि तब आप कहां थे जब 40 से भी अधिक लोगों की जान चली गई थी।

नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री आतिशी (Atishi) के साथ पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल  द्वारा टूटी सड़कों और बदहाल हालात का निरीक्षण करना कोरा ड्रामा है।

MCD में खींचतान के बीच स्टैंडिंग कमेटी चुनाव में BJP ने मारी बाजी, AAP प्रत्याशी को नहीं मिला एक भी वोट

दिल्ली नगर निगम (MCD) में खींचतान के बीच भाजपा ने स्टैंडिंग कमेटी चुनाव में बाजी मार ली है। सत्तारूढ़ आप और कांग्रेस के पार्षदों ने चुनाव का बहिष्कार किया जिससे भाजपा उम्मीदवार सुंदर सिंह को निर्विरोध जीत मिली। स्थायी समिति दिल्ली नगर निगम की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था है। इसके साथ भाजपा के पास अब पैनल में 10 सदस्य हैं जबकि आप के पास केवल आठ हैं।

Delhi Metro में यात्रा करने वाले लाखों लोगों के लिए अच्छी खबर, तीन व्यस्त लाइनों पर यात्रियों को मिलेगी खास सुविधा

Delhi Metro AFC Gate दिल्ली मेट्रो के तीनों व्यस्त कॉरिडोर रेड यलो व ब्लू लाइन पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। आटोमेटिक फेयर कलेक्शन गेट बढ़ाए जाएंगे। यह फैसला DMRC ने मेट्रो में यात्रियों की दिनोंदिन बढ़ती संख्या को लेकर किया है। एनसीआर में मेट्रो का 393 किलोमीटर नेटवर्क है और इन स्टेशनों पर 3184 एएफसी गेट लगाए गए हैं।

दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के तीनों व्यस्त कॉरिडोर रेड, यलो व ब्लू लाइन पर ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन (एएफसी) गेट बढ़ाए जाएंगे। इस वजह से दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने नए एएफसी गेट (AFC Gate) खरीदने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की है।

दिल्ली में ट्रक और डंपर की टक्कर, ओखला विहार तक लगा लंबा जाम, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवायजरी

दिल्ली में शुक्रवार मथुरा रोड पर एक भयंकर एक्सीडेंट होने के बाद जाम लग गया। जाम लगने से वाहनों की लंबी कतार लग गई जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर लंबे जाम को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने एडवायजरी जारी की है। पुलिस ने लोगों को वैकल्पिक मार्गों पर इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

दक्षिणी दिल्ली:-राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। आश्रम से फरीदाबाद जाने वाले मथुरा रोड पर सीआरआरआई के पास शुक्रवार सुबह ट्रक और डंपर में टक्कर हो गई। वहीं, सुबह-सुबह मुख्य मार्ग पर दुर्घटना होने से मथुरा रोड पर जाम लगा गया।

'पीएम मोदी ताकतवर नेता, लेकिन...', दिल्ली विधानसभा में बोले अरविंद केजरीवाल

दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र आज से शुरू हो गया। इस्तीफे के बाद पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पहली बार सदन को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान बीजेपी पर जमकर बरसे। कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के हंगामे के कारण कार्यवाही कुछ समय के लिए स्थगित की गई थी। विधायक प्ले कार्ड लेकर सदन में पहुंचे थे और इस दौरान जमकर नारेबाजी की।

दिल्ली के मोबाइल शोरूम में चोरी, 4 मिनट में बोरियों में भर ले गए 2 लाख के फोन; VIDEO आया सामने

दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में चोरों ने एक मोबाइल शोरूम में जमकर लूटपाट की। लूट की यह घटना सुबह करीब 3 बजे हुई। वारदात शोरूम के CCTV कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो में नकाबपोश अपराधियों को कई लाख रुपये के मोबाइल फोन लेकर भागते हुए देखा जा रहा है। शोरूम के CCTV फुटेज में तीन नकाबपोश बदमाशों को देखा जा सकता है। 

दिल्ली। चोरों ने दक्षिणी दिल्ली के पॉश इलाके में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। यहां वसंत कुंज स्थित एक शोरूम से करीब दो लाख के मोबाइल चोरी कर लिए।

भाजपाई हुए AAP के तीन पार्षद, सोमनाथ भारती बोले- ED-CBI का डर दिखा ऑपरेशन लोटस चला रही BJP

दिल्ली नगर निगम की राजनीति में शह-मात का खेल भाजपा और आप के बीच जारी है। बुधवार को तीन और आप पार्षदों ने भाजपा की सदस्यता ले ली है। इन तीन पार्षदों समेत अब तक आप के दस पार्षद भाजपाई हो चुके हैं। यह इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि बृहस्पतिवार को स्थायी समिति के 18वें सदस्य का मतदान है और अगले माह संभावित महापौर चुनाव हैं।

Delhi Politics: AAP और राजनिवास एक बार फिर आमने-सामने, अस्पताल प्रोजेक्ट से जुड़ा है मामला

राजधानी दिल्ली के 24 अस्पताल परियोजनाओं की लागत बढ़ने और उनके पूरा होने में देरी के कारण आम आदमी पार्टी और राजनिवास एक बार फिर से एक-दूसरे के सामने आ गए हैं। आप ने कहा- एलजी को पत्र लिखकर अस्पतालों में पद सृजित करने के लिए कहा गया था। जिसके जवाब में एलजी सचिवालय ने कहा कि सेवा विभाग और उपराज्यपाल का पदों के सृजन से कोई लेना-देना नहीं है।

नई दिल्ली। 24 अस्पताल परियोजनाओं की लागत बढ़ने और उनके पूरा होने में विलंब को लेकर आप और राजनिवास एक बार फिर आमने सामने आ गए हैं। दोनों ही तरफ से एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है।

DUSU Election: डीयू छात्र संघ चुनाव में अब ये छात्र भी डाल पाएंगे वोट, उम्मीदवारों की जीत-हार में बनेंगे निर्णायक

DUSU Election दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव के लिए प्रचार थम गया है। प्रचार के अंतिम दिन शाम पांच बजे तक प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी। सबसे बड़ी बात इस 25 सितंबर तक प्रवेश लेने वाले छात्र भी डूसू चुनाव में वोट अपना डाल पाएंगे। इसलिए यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि आने वाले चुनाव परिणाम में पहली बार मतदान करने वाले बड़ी भूमिका निभाएंगे।