इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर दिल्ली सरकार ने लिया बड़ा फैसला, मार्च तक करने जा रही ये काम
इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों के लिए गुड न्यूज है। दिल्ली सरकार मौजूदा ईवी नीति को मार्च तक बढ़ाने जा रही है। नीति रहने के दौरान जिन लोगों ने छह महीनों में सब्सिडी के लिए आवेदन किया है उन्हें राशि सब्सिडी और लाभ मिलेगा। दिल्ली सरकार ने कहा है कि ईवी नीति 2.0 पर काम शुरू कर दिया है और अंतिम मसौदा तैयार करने में लगभग 2-3 महीने लगेंगे।
नई दिल्ली। दिल्ली ईवी (इलेक्ट्रिक वाहन) नीति लागू होने में अभी समय लगेगा, इस पर अभी काम चल रहा है। ऐसे में दिल्ली सरकार मौजूदा ईवी नीति को मार्च तक बढ़ाने जा रही है।
'पूरी तरह से जंगल राज, राजधानी में असुरक्षित महसूस कर रहे लोग', केजरीवाल ने कानून व्यवस्था पर अमित शाह को घेरा
रंगदारी मांगने संबंधी धमकी भरी कॉल्स व फायरिंग करने की लगातार बढ़ रही घटनाओं से दिल्ली के व्यापारी दहशत में हैं। राजधानी में बिगड़ती राजधानी की कानून व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पूरी तरह से जंगल राज है इससे राजधानी में लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
निगम चुनाव को लेकर AAP और BJP के बीच टकराव; अब सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला
दिल्ली नगर निगम में स्थायी समिति के चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी आमने-सामने हैं। आप का आरोप है कि भाजपा ने गलत तरीके से चुनाव कराए हैं जबकि भाजपा का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया एमसीडी एक्ट के नियमानुसार पूरी हुई है। इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।
दिल्ली में शराब तस्करों का आतंक, पुलिसकर्मी को गाड़ी से कुचला; पहले भी कर चुके हैं कांड
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक शराब तस्कर ने पुलिस कॉन्स्टेबल संदीप को अपनी गाड़ी से कुचल दिया जिससे उनकी मौत हो गई। यह घटना बाहरी जिले के नांगलोई थाना इलाके में हुई है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इस घटना ने दिल्ली में अपराध और शराब तस्करी की गंभीर समस्या को उजागर किया है।
पश्चिमी दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बेखौफ अपराधी लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बदमाशों में पुलिस का खौफ नहीं दिख रहा है। ताजा मामले में शराब तस्कर ने पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ा दी। इसमें कॉन्स्टेबल संदीप की इलाज के दौरान मौत हो गई।
दिल्ली में कारोबार करना होगा अब और भी आसान, आतिशी सरकार निवेशकों को देगी 'सिंगल विंडो' की सुविधा
दिल्ली सरकार ने निवेशकों के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए सिंगल विंडो सिस्टम (एसडब्ल्यूएस) की शुरुआत की है। यह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म आवेदनों की मंजूरी को सरल बनाने काम के बोझ को कम करने और क्षेत्र विशिष्ट सुधारों को बढ़ावा देने के लिए डिजाइन किया गया है। इस पहल का उद्देश्य नियमों को और अधिक प्रभावी बनाना प्रोजेक्ट को समय सीमा में तेजी से पूरा करना है।
दिल्ली में बेखौफ हुए बदमाश! बीते 24 घंटे में शोरूम, दुकान और होटल में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहले इलाके
पश्चिमी दिल्ली के नारायणा में शुक्रवार शाम एक कार शोरूम कार स्ट्रीट के भीतर तीन बदमाशों ने जमकर गोलियां बरसाई और चलते बने। इसके बाद दूसरी घटना महिपालपुर स्थित एक होटल में घटी जहां पर 27 और 28 सितंबर की दरम्यानी रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने फायरिंग की। तीसरी घटना नांगलोई इलाके में शनिवार को घटी जब बदमाशों ने राशन की दुकान पर फायरिंग की।
दिल्ली से न्यूयॉर्क जा रही फ्लाइट में खाने में मिला कॉकरोच, मां-बेटा बीमार; जांच के आदेश
दिल्ली से न्यूयॉर्क जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में खाने में कॉकरोच मिलने से बवाल खड़ा हो गया है। एक महिला यात्री ने पूरी घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है और उसने तस्वीरें और वीडियो भी साझा किए हैं। महिला ने आरोप लगाया कि यह खाना खाने से उसके दो साल के बच्चे की सेहत बिगड़ गई। जानिए क्या है पूरा मामला।
नई दिल्ली। एयर इंडिया के एक यात्री ने दिल्ली से न्यूयॉर्क जाने वाली उड़ान में परोसे गए खाने में कॉकरोच मिलने की शिकायत की है। एयरलाइन ने कहा है कि मामले को आगे की जांच के लिए कैटरिंग कंपनी के समक्ष मामला उठाया गया है।
केजरीवाल जल्द छोड़ेंगे सीएम आवास, दिल्ली में यहां हो सकता है नया ठिकाना
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के नए ठिकाने को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। पार्टी के कई विधायक पार्षद कार्यकर्ता और आम नागरिक अपनी सामाजिक-आर्थिक या राजनीतिक पृष्ठभूमि की परवाह किए बिना उन्हें घर की पेशकश कर रहे हैं। वहीं केजरीवाल ऐसे घर की तलाश में हैं। जो विवाद मुक्त हो।
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जब से सरकारी आवास छोड़ने की घोषणा की है, उन्हें और उनके परिवार को रहने के लिए अपना घर देने वाले लोगों की होड़ लग गई है।
नांगलोई में मिठाई की दुकान पर अंधाधुंध फायरिंग, कल नारायणा में कार शोरूम पर बरसाई गई थी गोलियां
दिल्ली के नांगलोई इलाके में मिठाई की दुकान पर आज सुबह बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की। आरोपित फायरिंग कर एक पर्ची फेंककर चले गए।इससे पहले शुक्रवार की रात नारायणा स्थित एक कार के शोरूम में गोलियां चलाई गई। एक के बाद एक घटी दोनों घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
नई दिल्ली। दिल्ली के नारायणा में कार शोरूम पर फायरिंग के बाद आज शनिवार की सुबह नांगलोई इलाके में मिठाई की दुकान पर फायरिंग की घटना को बदमाशों ने अंजाम दिया। आरोपित ने यहां पर फायरिंग कर एक पर्ची भी फेंकी।
Delhi Weather: अगले चार दिनों में दिल्ली से मानसून की विदाई तय, मौसम में बढ़ेगी ठंडक; पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
दिल्ली में मानसून की विदाई का समय आ गया है। अगले तीन-चार दिनों में मानसून की औपचारिक विदाई हो सकती है। धीर-धीरे तापमान में भी कमी आने लगेगी। इस साल दिल्ली में दो साल बाद मानसून में 1000 मिमी से अधिक बारिश हुई है। अब तक दिल्ली (सफदरजंग) में 1029.9 मिमी बारिश हो चुकी है जो सामान्य से 61 प्रतिशत अधिक है।
नई दिल्ली। दिल्ली में अब वर्षा की संभावना काफी कम हो गई है। ऐसे में तीन-चार दिनों के भीतर मानसून यहां से औपचारिक विदाई ले सकता है। इसके बाद धीर-धीरे तापमान में भी कमी आने लगेगी। हवाएं कमजोर होती जाएंगी, साथ ही उनकी दिशा में भी बदलाव आ जाएगा।