Skip to main content

Delhi Crime: बिहार के दो ड्रग तस्कर दबोचे गए, कूरियर के जरिए दिल्ली-NCR में सप्लाई करते थे गांजा

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दो अंतरराज्यीय ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 116 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है जिसकी कीमत करीब 58 लाख रुपये है। आरोपितों ने पकड़े जाने से बचने के लिए कूरियर के जरिए गांजा ले जाने का नया तरीका अपनाया था। पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर आगे की पूछताछ कर रही है।

'जनता को एक लाख करोड़ का लगेगा चूना', महंगी बिजली के बहाने AAP ने BJP और केंद्र पर बोला हमला

AAP के नेता संजय सिंह ने भाजपा और केंद्र सरकार पर महाराष्ट्र में बिजली आपूर्ति के मुद्दे पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि एक योजना के तहत महाराष्ट्र में 6600 मेगावाट बिजली आपूर्ति के लिए टेंडर निकाला गया जिसमें थर्मल और सौर ऊर्जा का टेंडर एक साथ निकाला गया। यह टेंडर अदाणी को मिला और उन्हें 25 साल तक बिजली का चार रुपये यूनिट पर काम दिया गया।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आज सुबह प्रेसवार्ता कर भाजपा और केंद्र सरकार पर हमला बोला। आप नेता संजय सिंह ने महाराष्ट में बिजली आपूर्ति के मुद्दे पर सवाल उठाया।

Delhi Metro: मेट्रो की 'ब्लू लाइन पर हमें रोज-रोज...' यात्रियों ने DMRC से कर दी बड़ी डिमांड

राजधानी दिल्ली और एनसीआर की लाइफलाइन कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो के यात्रियों ने पोस्ट कर DMRC से बड़ी मांग की है। सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से यात्रियों ने लिखा कि ब्लू लाइन पर ऑफिस के समय व्यस्त समय में मेट्रो देरी से उपलब्ध होती है। साथ ही इसमें भीड़ी बहुत ज्यादा होती है। पढ़ें लेख के माध्यम से शिकायतकर्ताओं ने क्या डिमांड की है।

Delhi New CM Atishi: 'अरविंद केजरीवाल फिर से बनें दिल्ली के मुख्यमंत्री', CM आतिशी ने हनुमान जी से मांगा आशीर्वाद

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी ने मंगलवार को कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंचीं। उन्होंने हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर अरविंद केजरीवाल को अगली बार फिर मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद मांगा है। इससे पहले जेल से आने के बाद अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया भी इसी मंदिर पहुंचे थे। आतिशी ने दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के तौर पर 23 सितंबर को कार्यभार संभाला है।

Delhi Pollution: प्रदूषण से जंग में हर नागरिक बनेगा पर्यावरण प्रहरी, पढ़ें क्या होगी आपकी जिम्मेदारी?

Delhi Air Pollution सर्दियों में दिल्ली की वायु गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए सीएक्यूएम ने संशोधित ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के साथ-साथ सिटीजन चार्टर भी जारी किया है। एनसीआर का हर नागरिक भी पर्यावरण प्रहरी की भूमिका निभाएगा। इस चार्टर में ग्रेप के चारों चरणों में एक आम नागरिक की क्या जिम्मेदारी होगी यह विस्तार से बताया गया है।

एनसीआई में सहायक प्रोफेसरों की नियुक्ति के लिए 11 नए पद सृजित, कैंसर के मरीजों को होगी सुविधा

एनसीआई में डॉक्टरों की कमी है। पैथोलॉजी व माइक्रोबायोलॉजी के डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों के सैंपल जांच के लिए एनसीआई से दिल्ली एम्स में लाने पड़ते हैं। इस वजह से जांच में देरी होती है। डॉक्टरों की नियुक्ति होने से एनसीआई में जांच और पैलिएटिव केयर की सुविधा बेहतर होगी। इससे कैंसर मरीजों की जांच की सुविधा बेहतर होगी।

नई दिल्ली। एम्स ने हरियाणा के झज्जर स्थित राष्ट्रीय कैंसर संस्थान (एनसीआई) के लिए सहायक प्रोफेसरों के 11 अतिरिक्त पद सृजित किए हैं। जिसमें पांच पैथोलॉजी व माइक्रोबायोलॉजी के सहायक प्रोफेसरों के पद शामिल हैं।

आप नेता संजय सिंह ने RSS-BJP पर बोला हमला, बोले- केजरीवाल के 5 सवालों के जवाब नहीं दे पाए मोहन भागवत

Delhi News आप नेता संजय सिंह ने प्रेसवार्ता कर आरएसएस प्रमुख पर निशाना साधा है। साथ ही उन्होंने बीजेपी पर हमला बोला। संजय सिंह ने कहा कि केजरीवाल के पांच सवालों के जवाब आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत व बीजेपी कोई नहीं दे पाया है। इस दौरान उन्होंने बिना नाम लिए पीएम मोदी पर भी निशाना साधा। पढ़िए उन्होंने और क्या-क्या कहा है।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) नेता संजय सिंह ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत से पांच सवाल पूछे तो सब खामोश हो गए। 

CM आतिशी ने केजरीवाल के लिए खाली छोड़ी कुर्सी, बीजेपी बोली- ये संविधान का अपमान

Delhi New CM Atishi राजधानी दिल्ली की कमान संभालते ही आतिशी मार्लेना ने एक बड़ा एलान कर दिया है। आतिशी ने सीएम की कुर्सी अरविंद केजरीवाल के लिए खाली छोड़ दी है। आतिशी ने कहा कि चुनाव के बाद इस कुर्सी पर केजरीवाल ही बैठेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव में आप की जीत होगी और फिर से केजरीवाल दिल्ली के सीएम बनेंगे।

आतिशी ने राजधानी दिल्ली की कमान संभालते ही एक बड़ा एलान कर दिया है। उन्होंने निर्णय लिया है कि वे अरविंद केजरीवाल के लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी खाली रखेंगी। वहीं, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इसे संविधान का अपमान बताते हुए आप पर निशाना साधा है।

Child Porn देखना और डाउनलोड करना अपराध, SC ने मद्रास HC का फैसला पलटा; POCSO एक्ट में भी बदलाव की सलाह

SC on Child porn बच्चों की अश्लील फिल्म पर बड़ा फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इसे देखना और डाउनलोड करना दोनों अपराध है। शीर्ष न्यायालय ने मद्रास हाईकोर्ट के उस फैसले को खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि बच्चों की अश्लील फिल्म को डाउनलोड करना और देखना पोक्सो एक्ट और सूचना प्रौद्योगिकी कानून के तहत अपराध नहीं है।

 नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने आज बच्चों की अश्लील फिल्मों पर बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि बच्चों की अश्लील फिल्म देखना और डाउनलोड करना दोनों अपराध है और ये पोक्सो एक्ट के अंतर्गत माना जाना चाहिए। 

CM आतिशी ने केजरीवाल के लिए खाली छोड़ी कुर्सी, बीजेपी बोली- ये संविधान का अपमान

Delhi New CM Atishi राजधानी दिल्ली की कमान संभालते ही आतिशी मार्लेना ने एक बड़ा एलान कर दिया है। आतिशी ने सीएम की कुर्सी अरविंद केजरीवाल के लिए खाली छोड़ दी है। आतिशी ने कहा कि चुनाव के बाद इस कुर्सी पर केजरीवाल ही बैठेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव में आप की जीत होगी और फिर से केजरीवाल दिल्ली के सीएम बनेंगे।