Skip to main content

'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया कि मां को आंखें दिखाए...', केजरीवाल ने मोहन भागवत से पूछे 5

Arvind Kejriwal ने आज जंतर-मंतर पर जनता की अदालत को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह जनता को तय करना है कि चोर कौन है- मैं या भाजपा? जब इन्होंने मुझे जेल भेजा मैंने तभी तय कर लिया था कि मैं लोगों के पास जाऊंगा और उनसे अपनी ईमानदारी का प्रमाण मांगूंगा। मेरे खिलाफ इतने सारे आरोप लगे हैं मैं सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठ सकता।

Delhi Dengue Death: पिछले साल 538 लोगों की हुई थी डेंगू से मौत, एमसीडी ने बताईं सिर्फ 19

दिल्ली में डेंगू से मौत के आंकड़ों में बड़ा अंतर सामने आया है। दिल्ली नगर निगम की रिपोर्ट में जहां 2023 में डेंगू से 19 मौतें बताई गई हैं वहीं दिल्ली सरकार की रिपोर्ट में यह आंकड़ा 538 है। यह अंतर केवल इस वर्ष का नहीं है बल्कि हर साल निगम और दिल्ली सरकार की रिपोर्ट में यह अंतर देखने को मिलता है।

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में डेंगू से जान गंवाने वाले लोगों के आंकड़ों में बड़ा झोल सामने आया है। निगम और दिल्ली सरकार की रिपोर्ट में जमीन आसमान का अंतर देखने को मिला है।

ऑटो में गंदी हरकत कर रहा था ड्राइवर, रास्ते से गुजर रहे शख्स ने बनाया वीडियो; दिल्ली पुलिस ने दबोचा

दिल्ली के बंगाली मार्केट में एक 40 वर्षीय ऑटो चालक को सार्वजनिक रूप से अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक राहगीर ने उसका वीडियो बनाकर और ऑटो नंबर नोट करके पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित यमुनापार के मुस्तफाबाद इलाके का रहने वाला है।

नई दिल्ली। मध्य जिले की प्रसिद्ध बंगाली मार्केट के पास एक 40 वर्षीय व्यक्ति ऑटो रिक्शा के अंदर सार्वजनिक रूप से अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है

Delhi News: सफदरजंग अस्पताल में लगेगी पेट-सीटी स्कैन मशीन, कैंसर मरीजों को जांच में होगा फायदा

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में जल्द ही पेट-सीटी स्कैन मशीन लगने जा रही है। इससे कैंसर मरीजों को जांच में काफी फायदा होगा और उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। अभी तक दिल्ली में सिर्फ दो अस्पताल में ही पेट-सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध है लेकिन सफदरजंग अस्पताल में यह सुविधा शुरू होने से आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों की भी यह जांच आसानी से हो सकेगी।

नई दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल में पेट (पाजिट्रान एमिशन टोमाग्राफी)-सीटी मशीन खरीदी जाएगी। इसके लिए प्रक्रिया शुरू की गई है। उम्मीद है कि करीब छह माह में सफदरजंग अस्पताल में यह मशीन लग जाएगी।

'CM की कुर्सी की भूख नहीं, आने वाला चुनाव मेरी अग्नि परीक्षा', जनता की अदालत में बोले अरविंद केजरीवाल

भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते पद से इस्तीफा देने वाले दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर-मंतर पर जनता की अदालत लगाई। इस कार्यक्रम में उन्होंने अपने फैसले के बारे में जनता के सवालों का जवाब दिया। केजरीवाल ने मंगलवार को अपने इस्तीफे के बाद से कोई बयान नहीं दिया था। कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी भी शामिल हुईं।

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज जंतर मंतर पर 'जनता की अदालत' लगाई है। 

CM आतिशी के पास अधिक जिम्मेदारी, 13 मंत्रालयों का प्रभार अकेले उठाएंगी; एक मंत्री के पास तो सिर्फ दो विभाग

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी ने शपथ लेने के बाद अपने मंत्रियों के विभागों की घोषणा कर दी है। उन्होंने अपने पास वित्त शिक्षा लोक निर्माण जल ऊर्जा सहित सभी प्रमुख विभाग रखे हैं। आतिशी दिल्ली की राजनीति में सबसे अधिक विभाग संभालने वाली मुख्यमंत्री बन गई हैं। इस कदम से उन्होंने संदेश दिया है कि उनकी प्राथमिकता दिल्ली को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने की है।

Delhi CM Oath: सीएम आतिशी ने शपथ लेने के बाद केजरीवाल के छुए पैर, पास में थे उपराज्यपाल

Delhi CM Atishi अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद इस सप्ताह के प्रारंभ में आतिशी को पार्टी के विधायक दल का नेता चुना गया था। शनिवार शाम को राजनिवास में शपथ ली गई। शपथ लेने के बाद उन्होंने अरविंद केजरीवाल के पैर छुए। कैबिनेट मंत्रियों की शपथ लेने के बाद सभी में मंत्रालय का बंटवारा भी हो गया।

नई दिल्ली। सीएम आतिशी ने राजनिवास में दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ आज ग्रहण कर ली। शपथ लेने के बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पैर छुए। आतिशी आज नीली साड़ी पहनकर शपथ लेने पहुंची थीं।

दाती महाराज और उसके भाइयों को जाना होगा जेल? साल 2018 के रेप मामले में आरोप तय; पढ़ें क्या था केस

Daati Maharaj Rape Case दिल्ली के साकेत स्थित फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 2018 के एक दुष्कर्म मामले में शनिधाम के संस्थापक दाती महाराज और उनके दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा शुरू करने का आदेश दिया है। अदालत ने तीनों के खिलाफ रेप के आरोप तय किए हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 11 जून 2018 को एफआईआर दर्ज की थी। सीबीआई ने जांच शुरू की। 

Delhi Fire: दिल्ली के फर्नीचर मार्केट में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक; 44 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला

दिल्ली के नबी करीम इलाके में शनिवार को एक फर्नीचर मार्केट में भीषण आग लग गई जिससे इलाके में अचानक अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 44 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। फिलहाल आग बुझाने का काम जारी है। आग क्यों लगी अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है।

नई दिल्ली। मध्य जिले के पहाड़गंज इलाके के मुल्तानी ढांडा में शनिवार तड़के फर्नीचर बाजार में आग लग गई। दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना सुबह 3.20 बजे मिली और सात दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

Delhi CM Oath: दिल्ली को आज मिलेगा 8वां सीएम, मंत्रियों के विभागों में एक बार फिर फेरबदल संभव

AAP की नेता और कालकाजी से विधायक आतिशी को दिल्ली की मुख्यमंत्री नियुक्त कर दिया है। इसके अलावा 5 अन्य मंत्रियों की नियुक्ति को भी मंजूरी मिल गई है। आज शाम साढ़े 4 बजे उपराज्यपाल निवास पर शपथग्रहण कार्यक्रम होगा।

नई दिल्ली। दिल्ली को आज नया मुख्यमंत्री मिल रहा है। आतिशी आज दिल्ली की आठवीं मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। शीला दीक्षित, सुषमा स्वराज के बाद वह तीसरी महिला होंगी, जो मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगी साढ़े चार बजे एलजी वी के सक्सेना उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।