Skip to main content

Delhi Accident: दिल्ली के शांति वन इलाके में एक्सीडेंट, कार सवार पांच लोग घायल; दो की हालत गंभीर

Car accident in Delhi Shanti Van दिल्ली के शांतिवन इलाके में राजघाट के पास एक कार दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस जांच में पता चला है कि हादसे के समय सभी घायल नशे में थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नई दिल्ली। दिल्ली के शांतिवन इलाके में राजघाट के पास एक कार दु्र्घटना की शिकार हो गई। जिस कारण से कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। दो की हालात गंभीर बताई जा रही है। सभी को पास के अस्पताल में एडमिट कराया गया।

'मां मेरी चिंता मत करना', 12 साल के मासूम की करोल बाग हादसे में गई जान; आंखें भिगो देगी अमन की कहानी

 राजधानी दिल्ली में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। जिसने ना सिर्फ दिल्लीवासियों को बल्कि देश को विचलित कर दिया। करोल बाग में एक पांच मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। इमारत के मलबे में 18 लोग दब गए जिसके बाद चीख-पुकार मच गई। जिसमें चार लोगों की मृत्यु हो गई। इन चार में एक अमन भी था। जिसकी कहानी आपको रोने पर मजबूर कर देगी।

नई दिल्ली। मकान के मलबे में दबकर मौत का शिकार हुआ 12 साल का अमन काम सीखने के लिए अपने मामा के साथ दिल्ली आया था। उसने घर से निकलते समय मां से कहा था कि मेरी चिंता मत करना।

Delhi CM Oath Ceremony: आतिशी ​कब लेंगी दिल्ली के CM पद की शपथ, तय हो गई डेट, संभालेंगी अरविंद केजरीवाल की जगह

21 सितंबर को सीएम पद की शपथ लेंगी। उनके साथ ही कैबिनेट के नए-पुराने सदस्य भी शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में सीमित अतिथि ही आमंत्रित होंगे। 26 और 27 सितंबर को दिल्ली विधानसभा का सत्र बुलाया जा सकता है जिसमें आतिशी विश्वास मत भी पेश कर सकती हैं।

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिलने में कुछ ही समय बचा है। केजरीवाल के इस्तीफा देने के बाद आतिशी 21 सितंबर को सीएम पद की शपथ लेंगी।

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में फ्लैट और जमीन खरीदना होगा महंगा, सर्किल रेट में होने जा रहा 15-20% का इजाफा

नोएडा औैर ग्रेटर नोएडा में जल्द ही फ्लैट और जमीन खरीदना और महंगा होने जा रहा है। नोएडा में सर्किल रेट में बढ़ोतरी से सरकार को राजस्व का लाभ होगा लेकिन मध्यम वर्ग को घर बनाने में आर्थिक बोझ बढ़ेगा। जिला प्रशासन ने बढ़ोतरी का प्रस्ताव प्राधिकरण को भेजा है। बिल्डर और कंपनियां जमीन खरीद रही हैं लेकिन जिला प्रशासन इस पर चुप्पी साधे हुए है।

Rain Updates: दिल्ली-NCR में बारिश बनी आफत, गुरुग्राम में राजीव चौक से सिरहोल बॉर्डर तक लगा लंबा जाम

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार सुबह से हो रही बारिश के कारण कई मार्गों पर जाम लग गया है। वहीं गुरुग्राम में वर्षा के दौरान साइबर सिटी के राजीव चौक से लेकर सिरहोल बॉर्डर तक लंबा जाम लगा हुआ है। जिस वजह से लोग जाम में फंसे में हुए हैं। इसके अलावा कई इलाकों में जलभराव भी हो गया है।

नई दिल्ली।दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर थम नहीं रहा है। बुधवार को भी सुबह से ही मौसस बदला हुआ है और काले बादल छाए हुए हैं। वहीं, लगातार हो रही बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया है। इसके अलावा कई मार्गों पर जाम की स्थिति भी बनी हुई है।

मुख्यमंत्री बनने के बाद आतिशी के पास कौन से रहेंगे मंत्रालय? नई सीएम के बारे में क्या सोचते हैं अधिकारी, यहां जानिए

Atishi News आतिशी दिल्ली सरकार की सबसे प्रभावशाली मंत्री हैं। उनके पास शिक्षा उच्च शिक्षा टीटीई पीडब्ल्यूडी बिजली पर्यटन जल वित्त योजना कानून सतर्कता सेवा और जनसंपर्क विभाग हैं। वह अपने काम को लेकर बहुत ही संजीदा हैं और अधिकारियों के साथ भी उनका तालमेल अच्छा है। आतिशी 21 सितंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकती हैं। इस दौरान उनके साथ मंत्री भी शपथ लेंगे।

Delhi Building Collapsed: करोल बाग में भरभराकर गिरी दो मंजिला इमारत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

एक पुरानी इमारत के गिरने से दिल्ली के करोल बाग इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 25 वर्ग गज क्षेत्र में फैली यह इमारत अचानक ढह गई जिससे कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और राहत-बचाव कार्य जारी है। अब तक 8 लोगों को बचाया जा चुका है।

Safdarjung अस्पताल में इलाज कराने वाले बुजुर्गों के लिए खुशखबरी, मरीजों को मिलेगी अब खास सुविधा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सफदरजंग अस्पताल में अब बुजुर्गों को इलाज कराना आसान हो जाएगा। क्योंकि यहां पर अलग से जेरियाट्रिक वार्ड शुरू किया गया है। बदा दें एम्स के बाद यह दिल्ली का दूसरा अस्पताल है जहां बुजुर्गों के लिए अलग वार्ड शुरू हुआ। मरीजों की संख्या ज्यादा होने के कारण कई बार बुजुर्ग मरीजों को अस्पताल में बेड मिलने में परेशानी होती है।

Delhi Weather: सुबह कई जगह हुई बूंदाबांदी, दिल्ली में अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले दो दिनों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जताई है। जिस कारण से अधिकतम तापमान दो डिग्री तक गिर सकता है। बुधवार सुबह को कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। IMD ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस बीच दिल्लीवालों को अगले कुछ दिन उमस से राहत मिली रहेगी।

नई दिल्ली। हल्की वर्षा और बूंदाबांदी के असर से आज भी राजधानी में गर्मी के तेवर अभी नरम ही बने हुए हैं। उमस भरी गर्मी से भी फिलहाल दिल्ली वासी थोड़ी राहत भी महसूस कर रहे हैं। यह राहत फिलहाल बरकरार रहेगी।

CM Yogi Ghaziabad Visit: सीएम योगी आज आएंगे गाजियाबाद, 757 करोड़ की परियोजनाओं का देंगे तोहफा

गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद आएंगे। यहां पर घंटाघर रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। हजारों की संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। सीएम 111 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर आज मतदाताओं को साधेंगे। पढ़ें कौन-कौन सी परियोजनाएं हैं जिनका सीएम लोकार्पण करेंगे।