Skip to main content

Bharat Gaurav Yatra: बस एक एक पैकेज में अब कर सकेंगे भारत-नेपाल तीर्थों के दर्शन, जानें IRCTC का टूर प्लान

भारत गौरव यात्रा के साथ भारत और नेपाल की सांस्कृतिक विरासत की एक अविस्मरणीय यात्रा पर निकलें। आईआरसीटीसी का यह विशेष टूर पैकेज आपको अयोध्या वाराणसी सीतामढ़ी जनकपुर और काठमांडू जैसे पवित्र स्थलों की यात्रा कराएगा। इस 10 दिवसीय यात्रा में आप भारत और नेपाल के समृद्ध इतिहास और संस्कृति का अनुभव करेंगे। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने IRCTC को बधाई दी है।

Delhi New CM: राष्ट्रपति ने आतिशी को नियुक्त किया दिल्ली का मुख्यमंत्री, आज एलजी के राजनिवास में होगा शपथ ग्रहण समारोह

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी को दिल्ली की मुख्यमंत्री नियुक्त कर दिया है। इसके साथ ही राष्ट्रपति ने पांच मंत्रियों की नियुक्ति को भी मंजूरी दे दी है। सभी को शपथ ग्रहण समारोह के लिए 21 सितंबर को राजभवन बुलाया गया है।

राहुल गांधी के बयान पर फूटा BJP कार्यकर्ताओं का गुस्सा, नेता प्रतिपक्ष का पुतला फूंका; कर रहे ये बड़ी मांग

Delhi News नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान के विरोध में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला भी फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय में घुसने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें पहले ही रोक लिया। इसके बाद पुलिस ने भाजपा के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है।

'यदि केजरीवाल अगले चुनाव में CM नहीं बनें तो...', दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री आतिशी ने बताया क्या होगा?

दिल्ली की भावी सीएम आतिशी ने कहा उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने 5 किलोवाट के बिजली कनेक्शन की कीमत 118% बढ़ाकर 7967 रुपये से 17365 रुपये कर दी है। 1 किलोवाट के कनेक्शन के लिए 250% की वृद्धि की गई है। यह उत्तर प्रदेश की वही भाजपा सरकार है जिसने इस गर्मी के मौसम में 8 घंटे की बिजली कटौती की थी।

नई दिल्ली। आप नेता और दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री आतिशी ने शुक्रवार को कहा कि अगर राष्ट्रीय राजधानी के लोग अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री नहीं बनाते हैं, तो उन्हें महंगी बिजली और लंबे-लंबे बिजली कट देखने को मिलेंगे, जैसा कि भाजपा शासित उत्तर प्रदेश में हो रहा है।

Delhi Crime: एक टन वजनी पटाखों का बना रखा था अवैध भंडार, दिल्ली पुलिस ने दी दबिश तो ऐसे खुला राज

दिल्ली पुलिस ने मध्य जिले के आनंद पर्वत इलाके में एक जनरल स्टोर से लगभग एक टन वजनी अवैध पटाखों का भंडार जब्त किया है। स्टोर के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित के पास पटाखे रखने का कोई वैध लाइसेंस नहीं था। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और उससे पूछताछ कर रही है।

भारत-नेपाल मैत्री यात्रा ट्रेन को आज रेल मंत्री करेंगे रवाना, जानिए किन-किन स्टेशनों पर होगा ठहराव

बिहार में मुजफ्फरपुर रेलवे की तरफ से भारत-नेपाल मैत्री यात्रा को लेकर भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन चलाई जाएगी। यह स्पेशल ट्रेन आज दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन जंक्शन से खुलेगी। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह ट्रेन दिल्ली चलकर उत्तर प्रदेश होते हुए बिहार के सीतामढ़ी तक जाएगी। पढ़िए इस दौरान किन-किन स्टेशनों पर इसका ठहराव होगा।

नई दिल्ली। पर्यटकों को ध्यान में रखकर भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटक निगम (आइआरसीटीसी) भारत गौरव ट्रेनों का संचालन करता है। रामायण यात्रा, बौद्ध सर्किट सहित कई भारत गौरव ट्रेनें चलाई गई हैं।

Arvind Kejriwal: '...मगर अरविंद केजरीवाल को घर नहीं दिया', AAP किस आधार पर केंद्र सरकार से कर रही डिमांड

Delhi News आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने प्रेसवार्ता में मांग की कि AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को सरकारी आवास दिया जाए। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद की लालसा नहीं है लेकिन उन्हें नैतिकता और मर्यादा से प्यार है। चड्ढा ने कहा कि दिल्ली का एक सामान्य निगम पार्षद भी 5 साल में स्कूटर से बीएमडब्ल्यू पर आ जाता है। पढ़ें पूरी खबर।

Delhi News: अचानक धंस गई सड़क, इतना गहरा गड्ढा देख लोग हैरान; पुलिस ने क्षतिग्रस्त हिस्से को किया सील

Delhi News राजधानी दिल्ली के त्रिलोकपुरी में बारिश के चलते अचानक सड़क धंस गई। सड़क में इतना गहरा गड्ढा देखकर लोग हैरान रह गए। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उस हिस्से को सील कर दिया। पुलिस ने पीडब्ल्यूडी व निगम को सूचना दे दी है। साथ ही पुलिस ने लोगों से उस हिस्से के पास नहीं आने की अपील की है।

पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली में त्रिलोकपुरी 15 ब्लाक में गुरुवार रात में अचानक सड़क धंस गई। स्थानीय लोगों को कहना है कि बारिश के कारण सड़क धंसी है।

केजरीवाल के बाद अब सत्येंद्र जैन को मिलेगी बेल? मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कोर्ट ने ED से मांगा जवाब

दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन ने राउज एवेन्यूजैनी जमानत याचिका दाखिल की है। बता दें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से 13 सितंबर को जमानत मिल गई। दिल्ली शराब नीति घोटाले में अदालत ने उन्हें सशर्त जमानत दे दी। इससे पहले संजय सिंह और मनीष सिसोदिया को भी जमानत मिल चुकी है।

कंगना रनौत के लिए मुसीबत: डीएसजीएमसी भेजेगी कानूनी नोटिस; 'इमरजेंसी' में सिखों को 'गलत तरीके से पेश करने का आरोप'

इमरजेंसी फिल्म को लेकर अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। फिल्म में सिखों की छवि खराब करने की कोशिश का आरोप लगा है। इसे लेकर लगातार उन्हें कानूनी नोटिस भेजे जा रहे हैं। ताजा मामले में दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने कंगना रनौत को कानूनी नोटिस भेजने का एलान किया है।